
OnePlus ने हाल ही में OnePlus 10T स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन पॉपुलर यूट्यूबर JerryRigEverything (जैरी रिग एवरीथिंग्स) की ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फेल हो गया है। इससे पहले वनप्लस का एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro जैरी के ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फेल हो गया था। वनप्लस का यह फोन बैंड टेस्ट में बुरी तरह से बेंड हो गया था। यह वनप्लस के लिए बुरे सपने की तरह था लेकिन अब कंपनी का लेटेस्ट OnePlus 10T स्मार्टफोन इस टेस्ट में चॉकलेट की तरह टूट गया है। ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फोन के टूटने के बाद वनप्लस ने एक बयान जारी किया है।
वनप्लस ने दी सफाई
OnePlus का कहना है कि OnePlus 10T स्मार्टफोन हर तरह के ड्यूरेबिलिटी टेस्ट की प्रक्रियाओं को न सिर्फ पूरा करता है बल्कि कई मायनों में बेहतर है। वनप्लस का कहना है कि OnePlus 10T स्मार्टफोन का बेहतर स्ट्रक्चर इंजिनियरिंग डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। वनप्लस के लैब में टेस्टिंग के दौरान यह फ़ोन 45Kg एक्सटर्नल फ़ोर्स सहन कर सकता है। वनप्लस का कहना है कि यह स्मार्टफ़ोन डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और मैन्यूफ़ैक्चरिंग में ड्यूरेबिलिटी का ख़ास ध्यान रखा जाता है।
Oneplus 10T Durability Test
जैरी के वीडियो से पता चलता है कि यह फ़ोन वनप्लस के नए कैमरा डिज़ाइन के चलते बीच में में टूटा है। वनप्लस के बयान से पता चलता है कि कंपनी नए कैमरा मॉड्यूल को दोष देने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि रोज़ाना इस्तेमाल के दौरान फ़ोन पर इस तरह का ज़ोर नहीं दिया जाएगा। जैसा कि जैरी ने ड्यूरेबिलिटी टेस्ट के दौरान दिया है। इस वीडियो के बाद से वनप्लस को ड्यूरेबिलिटी के मामले में झटका ज़रूर लगा है। संभव है कि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में इसका ध्यान जरूर रखेगी।
OnePlus 10T स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10T स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ LTPO2 10-bit AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है जो कि Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और फ़ेस अनलॉक फ़ीचर दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन में 4800mAh की बैटरी और 150W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि फोन के बॉक्स में 160W चार्जर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022 Ind vs Pak : एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा, ऐसे देखें फ्री
OnePlus 10T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, 5G दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर रन करता है।





















