
ऑनलाइन शब्द पहेली गेम Wordle पिछले काफी समय से लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है। इस गेम में यूजर्स को हर रोज 5 लैटर वाले अंग्रेजी के शब्द का अनुमान लगाना होता है। यह शब्द अपनी अपनी सिम्पलिसिटी के चलते यूज़र्स के बीच में काफ़ी पॉपुलर है। इस गेम को द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट में हर रोज़ फ़्री में खेला जा सकता है। इसमें यूज़र्स को हर रोज़ के नए शब्द का सही-सही अनुमान लगाना होता है और इसके लिए उन्हें छह मौक़े मिलते हैं। इस गेम को यूज़र्स अपने मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप में आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यहां हम आपको Wordle के आज 26 अगस्त के शब्द के हिंट, और सही उत्तर के बारे में जानकारी देंगे।
Today Wordle 433 Hint 26 August 2022
आज के वर्डल में पूछे गए शब्द की शुरुआत I से होती है।
इसके साथ आज के शब्द का आखिरी अक्षर Y है।
इस शब्द में दो वाउल (स्वर) मौजूद हैं।
Today Wordle Answer 26 August 2022
अगर आप ऊपर बताए गए हिंट के बाद भी आज 26 अगस्त 2022 के वर्डल का सही उत्तर अब तक नहीं खोज पाएं हैं तो आज का उत्तर IRONY हैं।
Wordle कैसे खेले?
Wordle एक ऑनलाइन शब्द पहेली गेम है जिसे बहुत ही आसानी से खेला जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस गेम को खेलने के लिए आपको अपने फ़ोन या लैपटॉप में किसी तरह की ऐप डाउनलोड नहीं करनी है। इस गेम को वेब ब्राउज़र में आसानी से खेला जा सकता है। शब्द पहेली को खेलने के लिए आपको अपने सर्च इंजन में Wordle सर्च करना है।
वर्डल सर्च करने पर आपको द न्यूयॉर्क टाइम्स का लिंक – (https://www.nytimes.com/games/wordle/index.html) मिलेगा। इस लिंक को ओपन करने पर आप इस शब्द पहेली पर पहुंच जाएंगे। आपको 5×6 का टाइल ग्रिड देखने को मिलेगा। इसमें आपको सही उत्तर का अनुमान लगाकर टाइप करना है। जैसे ही आप पहले पांच अक्षर टाइप कर एंटर दबाएँगे तो टाइल्स का कलर चेंज हो जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले रियलमी के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें क्या है डील
हरे टाइल्स का मतलब है कि आपका अक्षर शब्द में मौजूद है। वहीं पीले रंग की टाइल्स का मतलब है कि यह लैटर तो शब्द में मौजूद है लेकिन इसकी पोजिशन ग़लत है। वहीं ग्रे रंग की टाइल्स का मतलब है कि यह लैटर आज के शब्द में मौजूद नहीं है। सही उत्तर देने के लिए यूज़र्स को सिर्फ़ छह मौक़े मिलते हैं।


















