
लेनोवो ब्रांड मोटो इस साल अपने फोन को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहा है। अब तक कपंनी मोटो जी सीरीज में दो फोन, इसके अलावा सी सीरज में दो फोन और मोटो जेड सीरीज में एक फोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब कंपनी एक और डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए मोटो ने एक टीचर पोस्ट भी शेयर किया है। हालांकि कंपनी ने नाम नहीं लिखा है लेकिन खबर के अनुसार कंपनी मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने वाली है।
मोटो द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कंपनी ने स्मार्टफोन में ताकतवर बैटरी की बात की गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटो ई4 प्लस को लॉन्च कर सकती है। लेनोवो द्वारा मोटो ई सीरीज में दो फोन पिछले महीने अमेरिका में लॉन्च किए गए थे। कंपनी ने मोटो ई4 और ई4 प्लस को उतारा था। ई4 प्लस में 5,000 एमएएच की बैटरी है और मोटो इंडिया द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में प्लस का ही जिक्र किया गया। ऐसे में साफ हो जाता है कि कंपनी ई4 प्लस को लॉन्च करने वाली है।
Do you make such frustrated faces yourself? Now switch to a smartphone that gives you all the power you want. #PowerPlus, coming soon! pic.twitter.com/xXoCuJAHFG
— Moto India (@Moto_IND) June 24, 2017
4,100एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ असूस ला रहा है जबरदस्त फोन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो ई4 प्लस की बॉडी मैटल की बनी है और इसमें वॉटर रेपेलेन्ट कोटिंग भी है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर है।
एयरटेल से मॉनसून आॅफर में पाएं 30जीबी 4जी डाटा मुफ्त
ई4 प्लस में कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन की स्क्रीन दी गई है और यह 2जीबी रैम के साथ ही 16जीबी व 32जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जहां तक कीमत की बात है तो इसे 11,000 रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है।



















