इंडिया में लॉन्च हुई सबसे ज्यादा रेंज देने वाली Electric Car, कीमत है इतनी

Join Us icon

Mercedes-Benz Electric Car: अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदने का विचार इसलिए टाल देते हैं कि रेंज कम है तो आपको जानकार खुशी होगी कि इंडिया की सबसे ज्यादा रेंज के साथ बैटरी वाली कार लॉन्च हो गई है। दरअसल, मर्सिडीज बेंज ने अपनी Mercedes-Benz EQS 580 4Matic इलेक्ट्रिक कार (Mercedes-Benz EQS 580 4Matic Price and Range) को लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी ईवी 857 किमी. की ARAI सर्टिफाइड रेंज का दावा करती है। वही, इसकी खास बात है कि यह पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक लग्जरी कार है, जिसे कंपनी के चाकन, पुणे स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।

25 लाख रुपये में करें बुक

आपको बता दें कि कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी. ग्राहक इसे 25 लाख रुपये कीमत में बुक कर सकते हैं। कंपनी का साइट पर जाकर इंडिया की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इस Electric Car को बुक किया जा सकता है। आइए आगे आपको इस कार की कीमत की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: इस शख्स ने किया कमाल, सिर्फ 3 दिनों में Hyundai Santro को बनाया Electric Car, देखें वीडियो

mercedes-benz-electric-car

प्राइस

मर्सिडीज ने इसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। वहीं, Mercedes-Benz Car Launch के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे और उन्होंने इस मौके पर जर्मन प्रीमियम कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज स्थानीय स्तर पर कार बनाने के लिए कहा साथ ही उन्होंने कहा इससे कीमत कम होगी। अभी तो मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।

mercedes-benz-eqs-580-4matic-%e0%a5%a7

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic के फीचर्स

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic का लुक बाहर से जितना शानदार है यह अंदर से भी उतनी आकर्षक है। मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 एक ‘हाइपरस्क्रीन’ के साथ आता है, जिसमें एक ग्लास पैनल द्वारा एक साथ 3 स्क्रीन शामिल हैं। ड्राइवर और सामने वाले 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि सेंटर में 17.7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन होती है। वहीं, इलेक्ट्रिक सेडान 3डी मैप्स, हेड-अप डिस्प्ले, मसाज फंक्शन के साथ फ्रंट सीट्स, बर्मेस्टर 3डी साउंड सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन और रियर सीट पैसेंजर्स के लिए एमबीयूएक्स टैबलेट के साथ आती है। सुरक्षा के लिए इसमें नौ एयरबैग, लेन परिवर्तन और लेन कीप असिस्ट, और आपातकालीन स्टॉप सिस्टम है। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV400 EV को टक्कर देती हैं ये 5 Electric Cars, देखें लिस्ट

इसके अलावा Mercedes-Benz EQS 580 107.8kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर भेजती है। इसके अलावा संयुक्त बिजली उत्पादन और टॉर्क क्रमशः 523bhp और 855Nm है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 210kmph है। यह कार 4.3 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही इसमें बैटरी पैक 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह केवल 15 मिनट में 300km की रेंज जोड़ देता है। नई मर्सिडीज ईक्यूएस 580 में एक बार चार्ज करने पर 857 किमी की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here