एक साल के अंदर 50% यूजर्स खरीदेंगे नया स्मार्टफोन, 5G होगी प्रीऑरिटी

Join Us icon

भारत में आधे स्मार्टफ़ोन यूज़र अगले साल तक नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह दावा काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अपनी एनुअल कंज्यूमर स्मार्टफ़ोन स्टडी के आधार पर की है। इसके साथ ही इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट की एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) के बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि यह देखने को मिलता है कि कंज्यूमर हमेशा पहले की तुलना में ज्यादा मूल्य वाला प्रोडक्ट ही ख़रीदा है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंज्यूमर की ख़रीदारी के लिए सैमसंग, ऐप्पल और वनप्लस ब्रांड टॉप प्रीऑरिटी में होंगे। वहीं फ़ीचर्स की बात करें तो कंज्यूमर की अगले स्मार्टफोन में 5G तीसरी सबसे महत्वपूर्ण फ़ीचर होगा।

पहले से महंगा स्मार्टफोन है पसंद

अध्ययन का उद्देश्य पिछले होल्डिंग, वर्तमान स्वामित्व और स्मार्टफोन के लिए भविष्य की वरीयता में बदलते उपभोक्ता रुझानों और विकल्पों को समझना था। उत्तरदाताओं के पिछले स्मार्टफोन स्वामित्व के आधार पर, INR 10,000-INR 15,000 मूल्य बैंड सबसे प्यारा स्थान था। वर्तमान स्मार्टफोन स्वामित्व के लिए, मिठाई स्थान INR 15,000-INR 20,000 बैंड तक स्थानांतरित हो गया। और उत्तरदाताओं की भविष्य की स्मार्टफोन खरीद के लिए, मूल्य बैंड को 20,000-INR 30,000 रुपये तक स्थानांतरित कर दिया गया।

काउंटरपॉइंट रिसर्च इस सर्वे के ज़रिए स्मार्टफ़ोन कंज्यूमर के अगली ख़रीदारी के लिए ट्रेंड और विकल्पों को समझना है। इससे पहले कंज्यूमर्स की पहली पसंद 10,000 से 15,000 रुपये प्राइस रेंज थी। फ़िलहाल कंज्यूमर अभी 15000 रुपये से 20000 रुपये की रेंज का स्मार्टफ़ोन ख़रीद रहे हैं। वहीं अगली ख़रीदारी की बात करें तो कंज्यूमर 20,000 रुपसे से 30,000 रुपये की बजट का स्मार्टफ़ोन ख़रीदेंगे।

स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं यूजर्स

Smartphone

रिसर्च एनालिस्ट अरुशी चावला ने कहती है कि स्मार्टफोन अब हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। नतीजतन, स्मार्टफोन यूजर अपनी अगली खरीदारी के साथ अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का प्रयास करते हैं। एक नया स्मार्टफोन खरीदते समय, एक तिहाई से ज़्यादा यूजर्स अपने वर्तमान स्मार्टफ़ोन को ऑप्शनल फ़ोन बनाने की प्लानिंग करते हैं। आज मार्केट में एक्सचेंज ऑफ़र भी मिलते हैं ऐसे में एक चौथाई से ज़्यादा कंज्यूमर पुराना फ़ोन बेच कर नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Samsung, Apple और OnePlus हैं पसंदीदा ब्रांड

Samsung पर स्मार्टफ़ोन यूज़र्स ने सबसे ज़्यादा भरोसा जताया है। पहले स्मार्टफ़ोन सैमसंग का फ़ोन इस्तेमाल कर चुके 51 प्रतिशत लोग नया फ़ोन सैमसंग का ख़रीदना चाहते हैं। वहीं वर्तमान में सैमसंग का फ़ोन यूज कर रहे 43 प्रतिशत यूज़र्स अपने अगले ब्रांड के तौर पर सैमसंग को ही प्राथमिकता देंगे। वहीं सैमसंग के बाद अगला स्मार्टफ़ोन ब्रांड में यूज़र्स की पसंद ऐप्पल है। यह भी पढ़ें : New 5G Smartphone Guide : नया 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल

सैमसंग है पहली पसंद

next-smartphone

अरुशी चावला आगे बताती हैं कि इंडियन स्मार्टफोन पर सैमसंग की पकड़ काफी मजबूत है। भारत में कंपनी का डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क काफ़ी मजबूत है। इसके साथ ही कंपनी अलग-अलग प्राइस रेंज में नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करते रहती है। संभवत: यही कारण है कि सैमसंग का स्मार्टफ़ोन पहले और वर्तमान में यूज कर रहे यूज़र्स भविष्य में कंपनी का ही स्मार्टफ़ोन ख़रीदना चाहते हैं। सैमसंग के बाद ग्राहकों की पसंद Apple और Oneplus का स्मार्टफोन है। यह भी पढ़ें : Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

सैमसंग, ऐप्पल या वनप्लस को पसंदीदा ब्रांड के तौर पर चुनने के पीछे ब्रांड रेपुटेशन, एडवांस फ़ीचर और यूज़र्स इंटरफ़ेस प्रमुख कारण रहे हैं। यही कारण है कि ज़्यादा प्राइस रेंज का स्मार्टफ़ोन ख़रीदने के चलते ग्राहक प्रीमियम ब्रांड का फ़ोन चुनते हैं। इसके साथ ही 5G कैपेसिटी के चलते भी फोन की क़ीमतें बढ़ रही हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here