
इस 16 अगस्त को नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने जा रहा है। नोकिया के इस आगामी हाई एंड डिवाईस के साथ ही नोकिया के बजट स्मार्टफोन नोकिया 2 को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी हफ्ते नोकिया 2 का लीक आने के बाद अब नोकिया 2 की रेंडर ईमेज सामनें आ गई है।
कल खत्म हो रहा है जियो धन धना धन आॅफर, जानें क्या होगें जियो के नये प्लान
ताजा लीक में नोकिया 2 के फ्रंट और रियर पैनल की रेंडर ईमेंज सामनें आई है। जिसमें फोन को हल्के नीले रंग में दिखाया गया है। लीक हुई फोटो पर गौर करें तो फोन के किनारें राउंड शेप में है तथा स्क्रीन के चारों ओर हल्की बेज़ल दिखाई गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा तथा नोकिया का लोगो मौजूद है तथा फोन की स्क्रीन पर ही होम बटन के साथ केपेसेटिव की नज़र आ रही है।

नोकिया 2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है तथा बैक पैनल पर भी नोकिया लोगो लगा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर नीचे बाई तरफ स्पीकर मौजूद है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के बाएं पैनल पर लगे हैं। लीक में बताया गया है कि नोकिया 2 को 5-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।
लीक के अनुसार नोकिया 2 को एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है तथा इसमें 3.5एमएम आॅडियो जैक और माइक्रो यूएसबी उपलब्ध होंगे। बहरहाल अभी चर्चा है कि 16 अगस्त को नोकिया 8 के लॉन्च के दौरान नोकिया 2 को लेकर भी कंपनी कोई घोषणा कर सकती है।





















