
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं, इस फिल्म का फुल ट्रेलर भी हाल ही में जारी किया गया था, जिसके बाद से यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि आदिपुरुष हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित पौराणिक फिल्म है, लेकिन यह अकेली ऐसी फिल्म नहीं है। इससे पहले कई हिंदी फिल्में, सीरीज और टीवी शो हैं जो हिंदू महाकाव्य रामायण पर बने हैं। अगर आपसे आदिपुरुष रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद रामायण पर आधारित कुछ फिल्में, सीरीज व टीवी शो की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं।
रामायण पर आधारित फिल्में, सीरीज और टीवी शो
- लव कुश (1997)
- सम्पूर्ण रामायण (1961)
- रामायण
- द लीजेंड ऑफ हनुमान
- सिया के राम
- रामायण: द एपिक
- हनुमान (2005)
1. लव कुश (1997)
लव कुश 90 के दशक में आई रामायण पर आधारित फिल्म है। इस पौराणिक फिल्म में जीतेंद्र, जयाप्रदा और अन्य कलाकार हैं। कहानी तब शुरू होती है जब भगवान राम अयोध्या लौटते हैं, उन्हें सम्राट का ताज पहनाया जाता है और वह एक सुखी पारिवारिक जीवन जीने लगते हैं।
- लव कुश आईएमडीबी रेटिंग: 6.2
- लव कुश स्टार कास्ट: जीतेंद्र, जयाप्रदा, अरुण गोविल
- लव कुश कहां देखें: जी5
2. सम्पूर्ण रामायण (1961)
यह फिल्म भगवान राम के जन्म से लेकर रावण पर उनकी जीत तक की पूरी कहानी को दिखाती है। फिल्म को बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित किया गया था और इसमें उस समय के कई लोकप्रिय अभिनेता थे।
- सम्पूर्ण रामायण आईएमडीबी रेटिंग: 7.4
- सम्पूर्ण रामायण स्टार कास्ट: महिपाल, अनीता गुहा, सुलोचना लटकर
- सम्पूर्ण रामायण कहां देखें: यूट्यूब
3. रामायण
रामानंद सागर के इस ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण को ओटीटी पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से शुरू हुए रामायण सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन रहा है।
- रामायण आईएमडीबी रेटिंग: 9.0
- रामायण स्टार कास्ट: अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी
- रामायण कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब
4. द लीजेंड ऑफ हनुमान
द लीजेंड ऑफ हनुमान रामायण की लोकप्रिय कथा पर आधारित यह एक एनीमेशन सीरीज है, जिसमें रामायण की कहानी महावीर हनुमान के एंगल से दिखायी गयी है। यह सीरीज़ हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जा रही है।
- द लीजेंड ऑफ हनुमान आईएमडीबी रेटिंग: 9.1
- द लीजेंड ऑफ हनुमान स्टार कास्ट: दमनदीप सिंह बग्गन, संकेत म्हात्रे, विक्रांत चतुर्वेदी, शरद केलकर (आवाज)
- द लीजेंड ऑफ हनुमान कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
5. सिया के राम
साल 2015 में टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ को रिलीज किया गया था। इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोगों का कहना था कि टीवी शो में श्रीराम के रोल में एक्टर आशीष शर्मा बहुत ही शानदार लग रहे थे। लोगों ने उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।
- सिया के राम आईएमडीबी रेटिंग: 7.9
- सिया के राम स्टार कास्ट: मदिराक्षी मुंडले, आशीष शर्मा, जे. कार्तिक
- सिया के राम कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब
6. रामायण: द एपिक
ये एनिमेट फिल्म 15 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई थी। रामायण- द एपिक एक खूबसूरती से बनाई गई 3डी फीचर फिल्म है जो भगवान राम की कहानी को दिखाती है। चेतन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
- रामायण: द एपिक आईएमडीबी रेटिंग: 5.8
- रामायण: द एपिक स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी, जूही चावला, आशुतोष राणा (आवाजें)
- रामायण: द एपिक कहां देखें: जी5
7. हनुमान
भारत में सफल एनिमेटेड फिल्मों में से एक है भगवान हनुमान की बचपन की कथा पर आधारित ये फिल्म है। ये भारत की पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फिल्म थी जो सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- हनुमान आईएमडीबी रेटिंग: 7.8
- हनुमान स्टार कास्ट: मुकेश खन्ना विराज मोना शेट्टी (आवाजें)
- हनुमान कहां देखें: यूट्यूब


















