10 भारतीय भाषाओं में एयरटेल ने लॉन्च की डिजीटल केयर सर्विस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/airtel-office.jpg

टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची होड़ के बीच अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हुए देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने कुछ दिनों पहले ही डिजिटल केयर प्लेटफार्म की शुरुआत की थी। उस वक्त यह सर्विस हिंदी और मराठी दो भाषाओं में लॉन्च हुई थी लेकिन आज कंपनी ने घोषणा कर दी है कि अब एयरटेल यूजर्स हिंदी के अलावा 10 क्षेत्रिय भाषाओं में अपने नंबर से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं।

क्या है डिजिटल केयर प्लेटफार्म

भारती एयरटेल की ओर जारी की गई यह सर्विस एक तरह की सेल्फ केयर सर्विस है। इस सर्विस के जरिये अपने मोबाईल का बैलेंस, बचा हुआ डाटा, आॅफर की वैलेडिटी व अन्य जानकारियां पाने के लिए कस्टमर केयर में कॉल करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ *121# डायल कर पूरी डिटेल अपनी क्षेत्रिय भाषा में पाई जा सकती है।

डिजिटल केयर सर्विस के तहत एयरटेल ग्राहक हिंदी, मराठी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगला, उड़िया और असमिया भाषा में अपने मोबाईल नंबर से जुड़ी जानकारी मैसेज के माध्यम से पा सकेंगे।

एयरटेल की ओर से यह ​सर्विस सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए शुरू ​की गई है। इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत इसका भारत की 10 क्षेत्रिय भाषाओं में लॉन्च होना है।

150एमबीपीएस तक की स्पीड देने वाले जियोफाई की 90 मिनट में होगी होम डिलीवरी

इस सर्विस में जानकारी अपनी भाषा में पाने के साथ ही अपनी पसंद अनुसार दिए गए आॅफर्स को एक्टिवेट और डिएक्टिवेट किया जा सकता है तथा यह सर्विस पूरी तरह से मुफ्त है।

किसी भी तरह की स्थिति में अपने नंबर से जुड़ी पानी आसान होगी तथा कस्टमर केयर में कॉल करके कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। और इसके यूज़ के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी आवश्यकता नहीं है।