
अगर आप एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH) के यूजर हैं और आपने चैनल पैक में कोई चैनल जोड़ना या फिर हटाना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। Airtel DTH में अपने पसंदीदा चैनल को जोड़ने या फिर उसे हटाने के लिए वेबसाइट, ऐप, एसएमएस, कस्टमर केयर नंबर आदि की मदद ले सकते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कैसे Airtel DTH में चैनल को जोड़ और हटा सकते हैं…
| DTH कंपनी | Airtel DTH |
| SMS नंबर | 54325 |
| मिस्ड कॉल नंबर | 81300-81300, 8448284708 |
| टोल फ्री नंबर | 1800-103-6065, 12150 |
| वेबसाइट | https://www.airtel.in |
Airtel DTH में चैनल जोड़ने का तरीका
आप एयरटेल डीटीएच में अलग-अलग तरीकों से एसडी (Standard Definition) और एचडी (High Definition) चैनल को जोड़ सकते हैं और यह काफी आसान भी है।
Airtel DTH में SMS के जरिए कैसे जोड़ें चैनल
एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH) में SMS के जरिए चैनल को जोड़ना आसान है। पहले आप उस चैनल को सर्च कर लें, जिसे जोड़ना चाहते हैं। अगर आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल को जोड़ना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
पहला तरीका: एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रजिस्टर मोबाइल नंबर से “ADD <चैनल नंबर>” टाइप कर 54325 पर SMS भेज कर चैनल को जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, Star Sports Hindi 1
चैनल नंबर 281 है, तो फिर “ADD 281” टाइप कर 54325 पर एसएमएस कर दें। इसके बाद चैनल आपके डीटीएच पैक के साथ जोड़ दिया जाएगा।
दूसरा तरीका: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी आप चैनल को जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको ” ADD <Channel number> <Customer ID> टाइप कर 54325 पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आपने जिस नंबर से एसएमएस भेजा है, उस पर एक ओटीपी आएगा। फिर आप “Top OTP” लिख कर 54325 पर एसएमएस कर दें। उदाहरण के लिए, यदि OTP 0986 है, तो आपको बिना रजिस्टर मोबाइल नंबर से “Top 0986” टाइप कर 54325 पर SMS करना होगा। इसके बाद कंफर्मेशन एसएमएस मिलेगा। फिर चैनल को आपको डीटीएच पैक के साथ जोड़ दिया जाएगा।
Airtel Digital TV से कैसे जोड़ें चैनल
अगर आप चाहें, तो आपका टीवी भी आपके डीटीएच अकाउंट को मैनेज करने में मदद कर सकता हैः
स्टेप #1: सबसे पहले अपने टीवी को ऑन करें। फिर डीटीएच रिमोट पर चैनल नंबर 998 प्रेस करें। बता दें कि 998 चैनल का उपयोग आपके डीटीएच अकाउंट को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
स्टेप #2: इसके बाद एक नया ‘Help’ पेज लोड होगा। पेज पर ‘Add Channels’ टैब तक पहुंचने के लिए रिमोट पर डायरेक्शनल कीज का उपयोग करें।
स्टेप #3: अब एड चैनल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें। आपको अपनी टीवी स्क्रीन पर एक कंफर्मेशन कोड कोड प्राप्त होगा। चैनल जोड़ने के लिए आपको कोड 54325 पर एसएमएस करना होगा।
स्टेप #4: इसके बाद चैनल को आपके डीटीएच पैक के साथ जोड़ दिया जाएगा।
Airtel DTH में ऑनलाइन कैसे जोड़ें चैनल
एयरटेल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी डीटीएच में चैनल जोड़ने की सुविधा देता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप #1: Airtel DTH में ऑनलाइन चैनल जोड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर यहां पर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी से लॉगइन कर लें।
स्टेप #2: लॉगइन करने के बाद आपको चैनल जोड़ने के लिए तीन ऑप्शन मिलेंगे जैसे कि ए-ला-कार्टे, Recommended Packs, ब्रॉडकास्टर पैक।
स्टेप #3: फिर आपको जिस चैनल को जोड़ना है, उसके लिए ए-ला-कार्टे वाले विकल्प पर जाएं। एक बार जब चैनल का सलेक्शन कर लेते हैं, तो फिर ‘Confirm’ पर क्लिक करें। फिर आपको चैनल के हिसाब से पेमेंट करना होगा। पेमेंट के बार चैनल को डीटीएच पैक में जोड़ दिया जाता है।
Airtel Thanks app से कैसे जोड़ें चैनल?
अगर एयरटेल डीटीएच को मैनेज करने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करते हैं, तो फिर इसके माध्यम से भी चैनल को जोड़ सकते हैं।
स्टेप #1: सबसे पहले Airtel Thanks app एंड्रॉयड या फिर आईओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड कर लें। इसे ओपन करने के बाद साइन-इन कर लें।
स्टेप #2: एयरटेल थैंक्स ऐप को ओपन करने के बाद ‘Services’ टैब पर क्लिक करें।
स्टेप #3: अब डीटीएच सेक्शन पर जाएं। यहां पर पूछे जाने पर अपनी कंज्यूमर आईडी दर्ज करें।
स्टेप #4: इसके बाद नेक्स्ट विंडो में ‘Add Channel’ विकल्प दिखाई देगा। इसमें 3 विकल्प मिलेंगे- वीएएस, ब्रॉडकास्टर और ए-ला-कार्टे। यदि आप सिंगल चैनल को जोड़ना चाहते हैं, तो ए-ला-कार्टे पर क्लिक करें।
स्टेप #5: अब अपना पसंदीदा चैनल सर्च करें और उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप #6: फिर ‘confirm’ करें और ‘proceed’ पर क्लिक करें, आगे चैनल के लिए पेमेंट करें। पेमेंट सफल रहने पर कुछ देर में ही चैनल आपके प्लान से साथ जुड़ जाएगा।
Airtel DTH में चैनल को कैसे हटाएं
Airtel DTH में चैनल को SMS या फिर एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए भी हटा सकते हैं। जानें तरीकाः
Airtel DTH में SMS के जरिए कैसे हटाएं चैनल?
एयरटेल डीटीएस में आप केवल रजिस्टर नंबर के जरिए ही चैनल को हटा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप #1: चैनल को हटाने के लिए REM <Channel number> टाइप कर 54325 पर SMS करना होगा। उदाहरण के लिए यदि चैनल नंबर 281 हटाना चाहते हैं, तो फिर “Rem 281” टाइप कर 54325 पर एमएमएस कर दें।
स्टेप #2: इसके बाद कंफर्मेशन के लिए टेक्स्ट मैसेज मिलेगा। इसकी पुष्टि करने के बाद चैनल आपकी सदस्यता सूची से हटा दिया जाएगा।
अगर आपके पास एयरटेल डीटीएच में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो कस्टमर आईडी के जरिए भी चैनल को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको Rem <चैनल नंबर> <कस्टमर आईडी> टाइप करने के बाद 54325 पर एसएमएस करना होाग। एक बार जब आप यह मैसेज भेज देते हैं, तो आपको उस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आपने मैसेज भेजा था। फिर “Top OTP” टाइप करें और 54325 पर भेज दें। एक बार जब आप ओटीपी भेज देते हैं, तो आपके कनेक्शन से चैनल को हटाने की पुष्टि हो जाएगी। फिर कुछ घंटों में चैनल को लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
Airtel Thanks app के जरिए कैसे हटाएं चैनल?
आप चाहें, तो ऐप के माध्यम से भी चैनल को डीटीएच पैक से हटा सकते हैंः
स्टेप #1: Airtel Thanks app को ओपन करने के बाद ‘More’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप #2: फिर My Airtel वाले सेक्शन से My Accounts वाले विकल्प पर जाना होगा। फिर ऐप में पहले से उपलब्ध कराई गई डीटीएच आईडी में से अपना डीटीएच आईडी चुन लें।
स्टेप #3: इसके बाद ‘चेंज प्लान’ वाले विकल्प पर टैप करें। यहां पर आपको ‘Skip to channel selection’ का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर टैप करें।
स्टेप #4: आपको पेज ने निचले हिस्से में ‘In my existing plan’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अब आपको यहां पर उन सभी चैनल्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिनका आपने सब्सक्रिप्शन लिया है।
यहां पर ‘चैनल’ के आगे आपको ‘Remove’ का विकल्प दिखाई देगा। जिन चैनल्स को हटाना चाहते हैं, रिमूव पर टैप करें।
स्टेप #5: अब आप ‘Go to summary’ विकल्प पर जाएं और उस पर टैप करें। अगला पेज पर वर्तमान योजना में किए गए सभी चेंजेज को दिखाएगा।
स्टेप #6 : इसके बाद आपको ‘Confirm and change’ पर जाएं और टैप करें। इसके बाद चैनल को आपके वर्तमान चैनलों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
Airtel DTH पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल नंबर, कीमत
| चैनल का नाम | चैनल नंबर | कीमत |
| Star Sports 1 | 277 | 22.42 रुपये |
| Star Sports 1 HD | 278 | 22.42 |
| Star Sports Hindi 1 | 281 | 22.42 |
| Star Sports 1 Hindi HD | 281 | 22.42 |
| Star Sports 2 | 279 | 22.42 |
| Star Sports 2 HD | 280 | 22.42 |
| Star Sports 3 | 306 | 22.42 |
| Star Sports Select 1 | 283 | 22.42 |
| Star Sports Select 1 HD | 300 | 22.42 |
| Star Sports 1 Kannada | 974 | 22.42 |
| Star Sports 1 Telugu | 928 | 22.42 |
| Star Sports 1 Tamil | 803 | 20.06 |
सवाल- जवाब (FAQs)
मैं Airtel DTH एचडी प्लान कैसे बदल सकता हूं?
आप एयरटेल वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगइन करने के बाद डीटीएच अकाउंट को चुन लें। इसके बाद आसानी से एयरटेल डीटीएच एचडी प्लान बदल सकते हैं। फिर आप ‘कनेक्शन’ टैब और ‘चेंज बेस पैक’ विकल्प पर जा सकते हैं। फिर आप प्रीसेट प्लान में से कोई एक चुन सकते हैं या फिर अपना खुद का पैक बना सकते हैं।
एयरटेल डीटीएच बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं?
आप 3 तरीकों से एयरटेल डीटीएच बैलेंस चेक कर सकते हैं:
- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से ‘BAL’ लिखकर 54325 पर एसएमएस कर सकते हैं।
- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 81300-81300 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
- एयरटेल थैंक्स ऐप में सर्विस पेज पर डीटीएच अकाउंट की बैलेंस को देख सकते हैं।
मैं एयरटेल डीटीएच कस्टमर केयर से कैसे बात कर सकता हूं?
एयरटेल डीटीएच सीसी में उस राज्य के अनुसार सभी कॉन्टैक्ट नंबर हैं, जहां से आप कॉल कर रहे हैं। आप किसी भी मोबाइल से टोल फ्री नंबर 1800-103-6065 या एयरटेल मोबाइल से 12150 पर भी कॉल कर सकते हैं।
मैं एयरटेल डीटीएच में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदल सकता हूं ?
रजिस्टर मोबाइल नंबर बदलने के लिए आप https://www.airtel.in/airtel-update-rtn/digitaltv-rtnhome पर क्लिक करें। फिर अपना नया रजिस्टर मोबाइल नंबर चुनने का विकल्प पाने से पहले आपको अपनी कंज्यूमर आईडी दर्ज करनी होगी और कुछ डिटेल की पुष्टि करनी होगी जैसे कि आपकी योजना और अंतिम रिचार्ज राशि।
मैं एयरटेल डीटीएच सेट टॉप बॉक्स पर डिस्प्ले भाषा कैसे बदल सकता हूं ?
यह आपके एयरटेल डिजिटल टीवी के माध्यम से किया जा सकता है:
- अपने रिमोट पर मेनू पर प्रेस करने के बाद यूजर सेटिंग्स पर जाएं।
- लैंग्वेज सेटअप में अपनी लैंग्वेज प्रिफरेंस सेट करें और अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
- इसके बाद मेनू को फिर से सलेक्ट और प्रेस करें।
- पुष्टि करने के लिए अगली स्क्रीन पर ‘Yes’ चुनें।
मैं अपने एयरटेल डीटीएच एचडी सेट टॉप बॉक्स को कैसे रिफ्रेश कर सकता हूं?
अपना कनेक्शन रिफ्रेश करने के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 8448284708 पर मिस्ड कॉल दें या अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर ‘HR’टाइप कर 54325 पर एक एसएमएस भेजें। यदि आप रजिस्टर मोबाइल के अलावा किसी अन्य मोबाइल से एसएमएस भेज रहे हैं, तो ‘HR’ टाइप कर 54325 पर भेजें। गैर-एयरटेल मोबाइल से शुल्क 3.00 रुपये है, वहीं एयरटेल से निःशुल्क है।
एयरटेल डीटीएच में चैनल को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं ?
इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
- टीवी को ऑन करें।
- चैनल 998 पर जाएं।
- फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
- कंफर्मेशन के लिए एक कोड आएगा।
- अब अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर का उपयोग करके कोड को 54325 पर एसएमएस कर दें।
एयरटेल डीटीएच कस्टमर केयर नंबर क्या है?
कंज्यूमर 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1800-103-6065 है। अपने क्षेत्र के हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए https://www.airtel.in/digital-tv/dth-contact-us/customer-care पर विजिट करें। यहां पर आपको रीजन के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर मिल जाएंगे। इसके अलावा, एयरटेल ग्राहक 12150 पर कॉल करने के लिए अपने एयरटेल मोबाइल या लैंडलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
एयरटेल डीटीएच कस्टमर आईडी का कैसे पता लगाएं?
एयरटेल डीटीएच कस्टमर आईडी का पता लगाने के लिए आपको “BAL” लिखकर 54325 पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आपको अपना डीटीएच नंबर या यूनीक कस्टमर आईडी वाला एक मैसेज मिलेगा। इसके अलावा, अपना टीवी और एयरटेल डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स चालू करें। रिमोट पर ‘मेनू’ बटन पर टैप करें। ‘मायअकाउंट ’ विकल्प पर नेविगेट करें। उस पर क्लिक करें और अगली स्क्रीन पर कस्टमर आईडी दिखाई देगी। इसे डीटीएच नंबर के नाम से भी जाना जाता है।






















