d2h Recharge Plans List 2025, जानें d2h टीवी चैनल पैक्स की कीमत और ऑफर्स

Join Us icon

वीडियोकॉन डी2एच को अब ‘d2h’ के नाम से जाना जाता है। डी2एच के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज (recharge plans) प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप रिचार्ज प्लान को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन-सा प्लान लेना है, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हमने आपके लिए d2h रिचार्ज प्लान की लिस्ट तैयार की है। यहां आइए जानते हैं 300 रुपये से कम वाले d2h Recharge Plans की डिटेल्स…

d2h (SD) रिचार्ज प्लान की लिस्ट

चैनल पैककीमतचैनल की संख्याअवधि
Always ON Pack (ICS)₹191 पे चैनल (SD)1 महीना
Kairali SD Pack₹103.8023 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Restarter HSM Pack₹133.3250 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Delight HSM Pack₹157.3038 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Royale Sports Kids HSM Pack₹232.0086 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Watcho Flexi Delight Pack₹ 258.1538 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Watcho Flexi Family Pack₹318.9086 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Royale All Sports HSM Pack₹328.50105 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Watcho Flexi Royale Pack₹332.8586 पे चैनल्स (SD)1 महीना
Watcho Max Royale Pack₹383.7086 पे चैनल्स (SD)1 महीना

 

ऊपर दिए गए सभी पैक 30 दिन की वैधता के साथ आते हैं और दि गए सभी कीमत बिना जीएसटी के हैं। रिचार्ज कराने के दौरान आपको जीएसटी का भी भुगतान करना होगा और उसके बाद कीमत बदल जाएगी। इसके अलावा नेटवर्क कपैसिटी फी अलग से भुगतान करना होगा।

D2h (SD) रिचार्ज प्लांस (हिंदी) की डिटेल

चैनल की डिटेल्स पर आगे बढ़ने से पहले बता दूं कि एसडी प्लान में सारे चैनल आपके स्टैंडर्ड डेफिनेशन में मुहैया कराए जाते हैं जो कि 480 पिक्सल रेजल्यूशन तक के होते हैं।

Always ON Pack with ICS

D2h (SD) में यह सबसे सस्ता मंथली प्लान है जिसमें आपको 1 एसडी ने चैनल मिलता है। कंपनी इसके साथ स्टार 2 स्पोर्ट्स चैनल को उपलब्ध करा रही है जहां आप अपने पसंदीदा खेल को देख पाएंगे। हालांकि इसमें सर्किट बोर्ड के साथ उपलब्ध फ्री टू एयर चैनल्स आपको मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 30 दिनें की है और इसके लिए आपको 19 रुपये चुकाने होंगे + जीएसटी।

Kairali SD Pack

यह एक मिक्स प्लान है जिसमें सस्ते कीमत में कंपनी आपको लगभग हर तरह के चैनल को उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। कंपनी आपको ZING, Vh1 और Surya Music सहित 3 म्यूजिक चैनल के साथ 3 बॉलीवुड चैनल्स ZEE BOLLYWOOD, SURYA MOVIES और ASIANET MOVIES को उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही इस प्लान में 7 इंटरटेनमेंट चैनल, 5 किड्स चैनल, 3 न्यूज चैनल, 1 लाइफस्टाइल और एक एंटरटेनमेंट चैनल को मुहैया करा रही है। इस प्लान की कीमत 103.80 रुपये + जीएसटी है और इसकी वैधता भी 30 दिनों की है।

Restarter HSM Pack

इस पैक में आपको 50 पे चैनल मिलते हैं जिनमें 6 चैनल मूवी के दिए गए है। इनमें कलर्स, सिनेप्लेक्स और सुपरहिटज़ी सहित कुछ चैनल शामिल हैं। इसके अलावा 5 किड्स चैनल,  12 एंटरटेनमेंट चैनल जिसमें रिश्ते, ज़ीअनमोल और हिमाचल जी सहित कई चैनल उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 3 म्यूजिक, 21 न्यूज चैनल, 1 स्पोर्ट्स और 1 इन्फोटेनमेंट चैनल शामिल है। इस पैक की कीमत 133 रुपये है और यह भी 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Delight HSM Pack

डी2एच टीवी के इस प्लान में आपको एंटरटेनमेंट और न्यूज के लिए ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा सिनेमा और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन भी रखा गया है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 16 चैनल्स उपलब्ध हैं जिनमें ज़ीटीवी, सोनी और स्टार प्लस सहित बड़े नाम शामिल हैं। इसके साथ अलावा ज़ीसिनेमा और ज़ीएक्शन सहित 9 मूवी चैनल, 11 न्यूज चैनल और 1 म्यूजिक चैनल भी शामिल है। इस पैक में 38 एसडी चैनल दिए गए हैं और यह पैक 30 दिनों के लिए वैध है। Delight HSM Pack उन लोगों के लिए अच्छा है जो थोड़े बहुत मूवी और एंटरटेनमेंट को एन्जॉय करना चाहते हैं।

Royale Sports Kids HSM Pack

इस पैक में आपको ढेर सारे चैनल्स मिलते हैं। कंपनी 86 चैनल्स दे रही है जिसमें 9 चैनल तो इन्फोटेनमेंट का है जिसमें हिस्ट्री टीवी, एनिमल प्लानेट और अर्थ डिस्कवरी जैसे बड़े चैनल शामिल हैं। इसके साथ ही आपको 13 किड्स चैनल के साथ 17 न्यूज चैनल और 17 मूवी चैनल्स भी मिलते हैं। Royale Sports Kids HSM Pack में कंपनी आपको 18 एंटरटेनमेंट चैनल्स और 6 स्पोर्ट्स चैनल भी दे रही है। इतना ही नहीं 4 म्यूजिक चैनल के साथ 2 शॉपिंग चैनल उपलब्ध है। यदि आपके घर में बच्चे हैं तो फिर यह पैक बहुत ही शानदार है। किड्स के साथ स्पोर्ट्स और इन्फोटेनमेंट चैनल्स की भरमार है। इस पैक की कीमत 232 रुपये है और इसे एक अच्छा पैक कहा जा सकता है।

Watcho Flexi Delight Pack

यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने डी2एच में चैनल्स के साथ ओटीटी का मजा लेना चाहते हैं। 258.15 रुपये के इस प्लान में आपको 18 ओटीटी ऐप भी मिलते हैं जिसमें डिजनी हॉटस्टार, फैन कोड और हंगामा जैसे ऐप्स शामिल हैं। वहीं कंपनी 16 एंटरटेनमेंट, 9 मूवी, 1 म्यूजिक और 11 न्यूज चैनल्स भी दे रही है। इस पैक में आपको कुल 38 पे चैनल मिलते हैं और इस पैक को मूवी फ्रीक लोगों के लिए बेहतर कहा जा सकता है।

Watcho Flexi Family Pack

उन लोगों कें लिए बेहतर विकल्प है जो मूवी और एंटरटेनमेंट के साथ ओटीटी ऐप्स चाहते हैं। इस प्लान में आपको 46 एसडी चैनल मिलते हैं, जिनमें 13 मूवी चैनल, एंटरटेनमेंट के 16 चैनल और 11 चैनल न्यूज के शामिल हैं। इसके अलावा म्यूजिक और इन्फोटेनमेंट के चैनल्स भी हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको 18 ओटीटी एप्स मिल रहा हैं। इस पैक का शुल्क 318.90 रुपये + जीएसटी है और वैधता 30 दिनों की है।

Royale All Sports HSM Pack

Royale All Sports HSM Pack एक फुल पैसा वसूल वाला पैक है। इसमें आपको 105 चैनल मिलते हैं और सभी कैटेगरी में भर-भर के पे चैनल के ऑप्शन उपलब्ध हैं। सबसे पहले इंफोटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो यहां आपको 9 चैनल्स मिलते हैं जिसमें नेशनल जियोग्राफी, वाइल्ड हिस्ट्री और सोनी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं कंपनी ने 13 किड्स चैनल और 12 स्पोर्ट्स चैनल दिए हैं जिनमें लगभग सभी बड़े नाम शामिल हैं। इसके साथ 23 न्यूज चैनल और 21 मूवी चैनल भी उपलब्ध है। इसके अलावा 19 एंटरटेनमेंट चैनल और 4 म्यूजिक चैनल भी दिए गए हैं। इसमें ओटीटी उपलब्ध नहीं हैं लेकिन फिर भी काफी बेहतर कहा जाएगा। इस पैक का प्राइस 328.50 रुपये + जीएसटी है।

Watcho Flexi Royale Pack

यह पैक चैनल और ओटीटी के अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ आता है। इसमें आपको 18 ओटीटी ऐप मिलते हैं। जिसमें डिज्नी हॉटस्टार, फैनकोड और ज़ी5 जैसे नाम शामिल हैं। वहीं कंपनी इसके साथ हिस्ट्री टीवी, टीवी सोनी और एनिमल प्लेनेट सहित 9 इन्फोटेनमेंट चैनल के अलावा 13 किड्स चैनल दिए हैं। न्यूज और मूवी के लिए 17-17 चैनल्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी 18 एंटरटेनमेंट और 6 स्पोर्ट्स चैनल भी दे रही है। इस पैक की कीमत 332.85 रुपये + जीएसटी है और वैधता 30 दिनों तक की है।

Watcho Max Royale Pack

यह पैक भी चैनल और ओटीटी का अच्छा ऑप्शन देता है। इसमें भी कंपनी ने 18 ओटीटी ऐप्स दिए हैं। वहीं इसमें हिस्ट्री टीवी, टीवी सोनी और एनिमल प्लेनेट सहित 9 इन्फोटेनमेंट, 13 किड्स और 17 न्यूज चैनल्स भी शामिल हैं। मूवी के लिए इसमें स्टार गोल्ड, सोनी वाह और पिक्चर सहित 17 ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा 18 एंटरटेनमेंट और 6 स्पोर्ट्स शामिल किये गए हैं। इसमें 4 म्यूजिक और 2 लाइफस्टाइल चैनल भी है।

d2h (HD) रिचार्ज प्लान की लिस्ट

चैनल पैककीमतचैनल की संख्याअवधि
Kairali SD Pack₹129.7022 पे चैनल (6 एचडी | 16 एसडी चैनल)1 महीना
Delight HSM HD₹180.3037 पे चैनल (9 एचडी | 28 एसडी चैनल)1 महीना
Family HSM HD₹249.0545 पे चैनल (13 एचडी | 32 एसडी चैनल)1 महीना
Watcho Flexi Delight HD₹281.1537 पे चैनल (9 एचडी | 28 एसडी चैनल)1 महीना
Watcho Flexi Family HD₹349.9045 पे चैनल (13 एचडी | 32 एसडी चैनल)1 महीना
Watcho Flexi Royale HD₹471.7582 पे चैनल (23 एचडी | 59 एसडी चैनल))1 महीना
Watcho Max Royale HD₹522.6082 पे चैनल (23 एचडी | 59 एसडी चैनल)1 महीना

 

ऊपर दिए गए d2h के HD प्लान की वैधता 30 दिनों की है और इन प्लांस की कीमत बिना जीएसटी के दिए गए हैं। जीएसटी के साथ कीमत दिए अलग होगी।

सवाल- जवाब (FAQs)

मैं अपना चैनल ऑनलाइन कैसे रिचार्ज करा सकता हूं?

आप अपने डी2एच चैनल को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड की मदद से रिचार्ज करा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के पेमेंट करने के दौरान आपको कार्ड होल्डर का नाम, एक्सपायरी डेट, बिलिंग एड्रेस आदि की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, सीवीवी नंबर की भी जरूरत होगी।

मैं डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए कैसे भुगतान कर सकता हूं?

आप सीधे बैंक अकाउंट के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि www.d2h.com बैंकिंग इंफॉर्मेशन को कलेक्ट नहीं करता है।

कैसे पता चलेगा कि मेरा रिचार्ज कंफर्म हो गया है?

एक बार जब ट्रांजैक्शन सफल हो जाता है, तो आपको कंफर्मेशन पेज पर देख सकते हैं कि रिचार्ज कंफर्म हुआ है या नहीं।

क्या मेरा ऑनलाइन पेमेंट सिक्योर है?

हां, आपका पेमेंट सिक्योर है, क्योंकि यह आपके बैंक साइट पर होता है। जब आप पेमेंट करने की शुरुआत करते हैं, तब आपको बैंकिंग साइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल को स्टोर नहीं किया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here