50 रुपए से कम में मिल रहा डाटा-कॉलिंग-टॉकटाइम, देखें Airtel के ये धांसू प्लान्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Airtel-1.jpg

देश की जानी-मानी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान की पेशकश करती रहती हैं। कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले प्लान में ग्राहकों के बजट का भी ध्यान रखा जाता है। कंपनी अक्सर ऐसे प्लान पेश करती है जो कम कीमत में ज्यादा लाभ के साथ आते हैं। अगर आप भी एयरटेल कस्टमर हैं और ऐसे ही किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको आज Airtel के 50 रुपए के अंदर (Airtel Recharge Under Rs. 50) के बारे में बताने वाले हैं। इन रिचार्ज में यूजर्स को डाटा, कॉलिंग और टॉकटाइम का लाभ मिलेगा।

Airtel के 50 रुपए से सस्ते प्लान:

Airtel का 48 रुपए वाला प्लान: Airtel का 48 रुपए वाला प्लान एक डाटा एड-ऑन रिचार्ज है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 3GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अगर बात करें इस प्लान की वैधता की तो इस रिचार्ज की वैधता मौजूदा प्लान की जितनी होती है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी

Airtel का 19 रुपए वाला प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्लान में 200MB डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 2 दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद 50p/MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।

Airtel का 20 रुपए वाला प्लान: Airtel के 20 रुपए वाले प्लान में 14.95 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा इस प्लान में डाटा का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा रिचार्ज की वैधता अनलिमिटेड है। इसका मतलब आप कभी भी इस रिचार्ज में मिलने वाले लाभ का यूज कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज ने फिर की वापसी, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फायदे

Airtel का 10 रुपए वाला प्लान: Airtel के 10 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें 7.47 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता अनलिमिटेड है।