
टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के अंदर जल्द ही कपनी iPhone 12 को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन के साथ कंनी इयरपॉड्स और चार्जर नहीं देगी। साथ ही एक नई रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 12 सीरीज के बेस मॉडल की कीमत की जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट MacRumors के ऐनालिस्ट Jeff Pu ने पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार इस एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत पुराने जेनरेशन से 50 डॉलर ज्यादा होगी।
कीमत
रिपोर्ट में सामने आया है कि iPhone 12 के बेस-मॉडल की कीमत 749 डॉलर (लगभग 54,800 रुपए) होगी। एप्पल इस सीरीज के अंदर चार मॉडल्स लॉन्च करेगी, जिसमें आईफोन 12, आईफोन 12 मैक्स, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इन फोन्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी कंपनी सितंबर में नए आईफोन पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी
स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आईफोन 12 को 5 सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में दी जाने वाली डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। वहीं, एप्पल आईफोन 12 को बड़ी बैटरी के साथ पेश किया ज सकता है। बता दें कि बेस मॉडल में कंपनी 5.4 इंच का OLED डिस्प्ले, A14 चिपसेट, 5जी कनेक्टिविटी और ड्यूल-कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: नए और स्मार्ट फीचर्स के साथ आया Apple iOS 14, iPhone SE से लेकर इन फोन्स को मिलेगा अपडेट
चार मॉडल होंगे लॉन्च
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि सामने आई जानकारी के अनुसार इस सीरीज के तहत चार मॉडल्स- iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max आएंगे। इन मॉडल्स को 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच में पेश किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसके अनुसार हाल ही में iPhone 12, iPhone 12 Max में डुअल कैमरा सेटअप और iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।






















