
Asus ने भारतीय बाजार में अपने लैपटॉप के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ZenBook Pro Duo (UX581) और ZenBook Duo (UX481) को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही लैपटॉप की खास बात यह है कि यह दोनों ही डुअल स्क्रीन के साथ पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन्स की तरह ही अब कंपनियों ने लैपटॉप में डुअल स्क्रीन देने की शुरुआत कर दी है।
ZenBook Pro Duo (UX581) और ZenBook Duo (UX481) के अलावा कंपनी ने इवेंट के दौरान नए ScreenPad 2.0 वाले ZenBook 13, ZenBook 14 और ZenBook 15 मॉडल्स को भी पेश किया। वहीं, ASUS VivoBook S Series, S14 (S431FA) और S15 को भी लॉन्च किया गया है।
कीमत
अगर बात करें कीमत की तो जेनबुक प्रो डुओ की शुरुआती कीमत 2,09,990 रुपए और जेनबुक डुओ की शुरुआती कीमत 89,990 रुपए है। वहीं, ZenBook 13 (UX334), ZenBook 14 (UX434), ZenBook 15 (UX534) की कीमतें क्रमशः 84,990 रुपए, 84,990 रुपए और 1,24,990 रुपए हैं। वहीं, आसुस ने VivoBook S431 को भी 54,990 रुपए और VivoBook S532 को 69,990 रुपए में लॉन्च किया है।
कंपनी का कहना है कि आसुस की नई ज़ेनबुक शृंखला यूजर को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और अधिक क्षमता हासिल करने में मदद करेगी। यह नए लैपटॉप ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल के साथ ही डीलर आउटलेटों, आसुस एक्सलूसिव स्टोरों पर भी उपलब्ध होंगे।
Asus ZenBook Pro Duo UX581 की स्पेसिफिकेशन
अगर बात करें ZenBook Pro Duo की तो इसमें इंटेल कोर i9-9980HK तक का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4K आसुस स्क्रीनपैड मिलेगा। खास बात यह है कि यह स्क्रीनपैड लैपटॉप की मेन 4K UHD OLED स्क्रीन के साथ काम करेगा। वहीं ZenBook Duo में Core i7-10510U तक का प्रोसेसर दिया गया है। आसुस ने इन सभी लैपटॉप को गेमर्स और डेवलपर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 24 घंटे का बैकअप देगी।




















