
ASUS जल्द ही एक और नया गेमिंग फोन लाने की योजना बना रही है जो कि ROG यानि Republic of Gamers कैटेगरी में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ROG Phone 3 होगा। वहीं, इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही Asus ROG Phone II की कीमत बढ़ा दी गई है। यह फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था जो कि अब बड़ी हुई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर सेल किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान यह स्मार्टफोन कई महीनों के लिए आउट ऑफ स्टॉक रहा था।
नई कीमत
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में यह स्मार्टफोन एक बार फिर बिक्री के लिए वापस आ रहा है। इस स्मार्टफोन को 23 जून से खरीदा जा सकता है। आरओजी फोन 2 के 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जो अब तक 37,999 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब यह 2000 रुपए महंगा 39,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए पहले की तरह ही है। फोन कीमतों में वृद्धि का कारण जीएसटी दरों का बढ़ना और रुपए का गिरना है। इसे भी पढ़ें: बदलेगा मोबाइल में गेम खेलने का अंदाज, आ रहा है पावरफुल गेमिंग फोन ASUS ROG Phone 3
स्पेसिफिकेशन्स
ASUS ROG Phone II क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे अधिक पावरफुल फोन है। यह चिपसेट 4 कोरयो गोल्ड कोर और 4 कोरयो सिल्वर कोर से मिलकर बना है जो जीपीयू प्रोसेसिंग को 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते वाला एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है।
इस फोन में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। ASUS ROG Phone II डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16जीबी रैम के साथ आ रहा Asus ZenFone 7, Geekbench पर हुआ स्पॉट
ROG Phone II में पावर बैकअप के लिए ASUS द्वारा 6,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 30वॉट ROG HyperCharge सपोर्ट करती है जिसे 3A केबल से चार्ज किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन की बैटरी को क्विक चार्ज 4.0 तकनीक से भी चार्ज किया जा सकेगा। ASUS अपने लेटेस्ट ROG Phone II के 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जहां 18वॉट चार्जर बॉक्स के साथ देगी वहीं फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 30वॉट का चार्जर बॉक्स में मिलेगा।




















