
ASUS ने पिछले साल गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में ROG Phone पेश किया था जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में आया था और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस था। कंपनी इस फोन को नया वर्ज़न लाने वाली है। पहले ही खबर सामने आ चुकी है कि कंपनी आने वाली 23 जुलाई को ASUS ROG Phone 2 टेक मंच पर लॉन्च कर देगी। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में भी पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही यह डिवाईस चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।
ROG का मतलब Republic of Gamers. ASUS का ROG Phone 2 भी गेमिंग डिवाईस के रूप में दस्तक देगा। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि असूस 23 जुलाई को चीन के बिजिंग शहर में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ROG Phone 2 टेक मंच पर पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें से एक वेरिएंट की कीमत 4,399 युआन यानि इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 44,300 रुपये होगी। वहीं अब गीकबेंच की लिस्टिंग में ROG Phone 2 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
लिस्टिंग डिटेल
गीकबेंच पर ASUS ROG Phone 2 को ASUS_I001DC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि इससे पहले यह फोन वाई-फाई अलायंस, एनसीसी और 3सी वेबसाइट पर भी इसी मॉडल नंबर से सामने आया था। सबसे पहले गीकबेंच स्कोर की बात करें तो यहां ROG Phone 2 को सिंगल-कोर में जहां 3616 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में ROG Phone 2 को 11103 स्कोर दिया गया है।
लिस्टिंग के मुताबिक ASUS के इस पावरफुल फोन को क्वालकॉम के ताकतवर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं ROG Phone 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित बताया गया है जिसके साथ ही फोन में 12जीबी की दमदार रैम दी जाएगी। गीकबेंच पर फोन डिसप्ले की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन बेंचमार्किंग साइट पर यह जरूर सामने आया है कि ASUS ROG Phone 2 में 120हर्ट्ज़ रेट वाली बिना नॉच की डिसप्ले दी जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ASUS ROG Phone 2 भी गेमिंग डिवाईस के रूप में बाजार में दस्तक देगा। फोन को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो ROG Phone 2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इन वेरिएंट्स में एक रैम वेरिएंट जहां 10जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 12जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोन में 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
ASUS ROG Phone 2 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे फास्ट और पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिल सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही असूस के आगामी स्मार्टफोन में इंप्रूव गेम कूल सिस्टम, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।























