22 जुलाई को दस्तक देगा पावरफुल गेमिंग फोन ASUS ROG Phone 3, 16जीबी रैम से होगा लैस

Join Us icon

पिछले महीने ASUS ने पुष्टी की थी कि वह जुलाई में अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 3 को पेश करेगी। हालांकि, उस समय कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं, अब ताइवान की इस कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि 22 जुलाई को मार्केट में ROG Phone 3 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में ROG Phone II लॉन्च किया गया, जिसे गेमिंग के शौकिन्स ने बेहद ज्यादा पसंद किया था। इस फोन में प्रोसेसर व जीपीयू से लेकर गेमिंग के लिए मोशन सेंसर व एक्स्ट्रा बटन भी दिए गए थे।

‘ROG 2020 Game Changer’ लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ASUS ROG Phone 3 को पेश करेगी। इसके अलावा लॉन्च पोस्टर में फोन की झलक भी देखऩे को मिली है, जिसे देखकर लग रहा है कि यह ROG Phone 3 होगा। यह इवेंट ऑनलाइन Taiwan, Milan (Italy) और New York (USA) में आयोजित किा जाएगा। हालांकि, इंडिया में इस फोन के आने को लेकर अभी कोई उम्मीद नहीं है। लेकिन, हो सकता है कि इवेंट को दौरान कंपनी इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी दे।

rog

इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कुछ समय पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में फोन को ASUS_I003DD मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। आपको बात दें इस सीरीज़ के ASUS ROG Phone 2 को I001D मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था। इसी वजह से गीकबेंच पर लिस्ट असूस के मौजूदा स्मार्टफोन को आरओजी 3 फोन की माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16जीबी रैम के साथ आ रहा Asus ZenFone 7, Geekbench पर हुआ स्पॉट

rog-phone-3-laucnh-poster

ASUS ROG Phone 3

हाल ही में माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर असूस आरओजी फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स को एक टिपस्टर ने शेयर किया गया था टिपस्टर द्वारा लीक गई डिटेल्स से पता चला कि यह फोन 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली हो सकती है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि ROG Phone 3 में ओएलईडी डिसप्ले पैनल देखने को मिलेगा। इस फोन का वज़न 240 ग्राम तथा साईज़ 9.85एमएम बताया गया है।

लीक की मानें तो ASUS ROG Phone 3 को 16 जीबी की पावरफुल रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ 3गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए आरओजी 3 में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here