बेहद ही खूबसूरत डिजाइन के साथ आएगा Asus ZenFone 6, 16 मई को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Asus-Zenfone-6.jpg

Asus अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी अपनी इस सीरीज़ Asus ZenFone 6 को पेश करने वाली है। काफी समय पहले असूस इस बात की आफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मई की 16 तारीख को स्पेन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी इवेंट में फोन को पेश किया जाएगा।

हालांकि, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले नए ZenFone हैंडसेट का टीज़र सोशल मीडिया (ट्विटर) पर ज़ारी किया है। Asus के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए टीज़र में देखा जा सकता है कि असूस ज़ेनफोन 6 बिना बेज़ल वाले डिज़ाइन से लैस है। इसके अलावा असूस के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में डिसप्ले नॉच न होने की पुष्टि हो गई है। वहीं, ट्विटर पर ZenFone 6 के टीज़र में टैगलाइन “Defy Ordinary” लिखा है, जिससे फोन के डिज़ाइन का हिंट मिला है।

इसके अलावा कुछ समय पहले ऑनलाइन सामने आई कुछ तस्वीरों से पता लगा है कि Asus Zenfone 6 में डुअल स्लाइडर वाला डिज़ाइन होगा। साथ ही इसके फ्रंट और बैकपैनल पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीते महीने असूस ज़ेनफोन 6 को में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, स्मार्टफोन फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले के साथ आ सकता है। इसे भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड

गौरतलब है कि असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड को कुछ समय पहले एनटूटू पर 6जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया था। लिस्टिंग में फोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस ​दिखाया गया है। एनटूटू पर हालांकि फोन की डिसप्ले साईज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर बता दिया गया है कि ज़ेनफोन 6ज़ेड 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यानि फोन में फुलएचडी+ विजुअल क्वॉलिटी वाली ​स्क्रीन दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: असूस अपने स्मार्टफोंस पर दे रहा है 3,000 रुपये तक की छूट, जानें कब और कहां से खरीदें

एनटूटू की लिस्टिंग में सामने आया है कि ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करेगा जो फोन की ग्राफिक्स क्षमता को बेहतर बनाएगा। स्कोरिंग की बात करें तो ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 363172 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं लगे हाथ फोन की गीकबेंच स्कोरिंग भी बता दें कि चीनी बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 3527 स्कोर प्राप्त हुआ था वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 11190 स्कोर दिया गया है।