बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें, जानें आसान तरीका

Join Us icon

बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर जोड़ना बेहद जरूरी है। यह केवल सिक्योरिटी के लिहाज से ही जरूरी नहीं है, बल्कि ट्रांजैक्शन के दौरान ओटीपी (OTP) भी आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ही आता है। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है, लेकिन आप इसे चेंज करना चाहते हैं या फिर बैंक के साथ मोबाइल नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो यह आसान है। तकरीबन सभी बैंक में मोबाइल नंबर चेंज करने का तरीका एक जैसा ही है। यहां पर देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)’ में मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम से मोबाइल नंबर चेंज करने के बारे में जानते हैं।

घर बैठे बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (नेट बैंकिंग से)

अगर आप घर बैठे अपने एसबीआई (SBI) अकाउंट में मोबाइल नंबर को चेंज करना चाहते हैं, तो नेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं। यूजर अपने बैंक के रजिस्टर मोबाइल नंबर को चेंज करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप- 1: एसबीआई की आधिकारिक नेट बेकिंग वेबसाइट (https://www.onlinesbi.sbi/) पर विजिट करें।
स्टेप- 2: बैंक का साइट ओपन होने के बाद पर्सनल बैंकिंग में जाने के बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगइन करें। सफलातपूर्वक लॉगइन के बाद ‘प्रोफाइल’ वाले सेक्शन में जाना होगा।



स्टेप- 3:
यहां अब आपको ‘पर्सनल डिटेल’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप- 4: इसके बाद Change Mobile Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप- 5: अगली स्क्रीन पर आपसे नया मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। एक बार हो जाने पर ‘OK’ पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका मोबाइल नंबर या तो पंजीकृत हो जाएगा या आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर चेंज करने से संबंधित बैंक से एक कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा। यदि आपने अनुरोध नहीं किया है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें (ATM से)

एसबीआई अपने ग्राहकों को एटीएम के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप- 1: सबसे पहले निकटतम एसबीआई एटीएम पर जाएं या फिर आपके पास जिस बैंक का अकाउंट है उस एटीएम पर जाएं।


स्टेप- 2: एटीएम में एसबीआई डेबिट कार्ड दर्ज करें और दिए गए विकल्पों में से ‘Registration’ को सलेक्ट कर लें।
स्टेप- 3: फिर अपना एटीएम पिन दर्ज करें।
स्टेप- 4: यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, उसमें से ‘Mobile Number Registration’ को सलेक्ट कर लें।
स्टेप- 5: इसके बाद ‘Change Mobile Number’ वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लें।
स्टेप- 6: अपना पिछला मोबाइल नंबर दर्ज करें और उसकी पुष्टि करें।
स्टेप- 7: आपके दोनों नंबरों पर ओटीपी प्राप्त होंगे।
स्टेप- 8: इसके बाद आपको मैसेज के जरिए रेफरेंस नंबर और ओटीपी को निम्न फॉर्मेट में 4 घंटे के भीतर 567676 पर भेजना होगा।
मैसेज में ACTIVATE IOTP VALUE + REF NUMBER टाइप करने के बाद 567676 पर SMS कर दें। ‘IOTP VALUE’ मतलब ओटीपी से है, जो आपको मोबाइल पर प्राप्त हुआ है।
स्टेप- 9: एक बार एसएमएस भेजे जाने के बाद आपका मोबाइल नंबर जल्द ही बैंक खाते में अपडेट कर दिया जाएगा।

बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें (ब्रांच से)

यदि आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फिजिकल रूप से बदलना पसंद करते हैं, तो नजदीकी एसबीआई ब्रांच में जाकर भी यह काम कर सकते हैंः

sbi

स्टेप- 1: सबसे पहले नजदीकी एसबीआई ब्रांच में जाएं। साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे कि आधार कार्ड, पासबुक आदि रख लें।
स्टेप- 2: इसके बाद एसबीआई अधिकारी से अपने बैंक खाते में पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कहें।
स्टेप- 3: यहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आपको भरना होगा। इसमें नए फोन नंबर के साथ सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करें।
स्टेप- 4: अपना मोबाइल नंबर अपडेशन रिक्वेस्ट भेजने के लिए भरे हुए फॉर्म को कार्यकारी को सौंप दें।
स्टेप- 5: फॉर्म जमा करने के बाद बैंक अगले कुछ दिनों में फोन नंबर चेंज करने से संबंधित सूचना आपको एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भेजेगा।

आप ऊपर बताए गए तरीकों के जरिए अन्य बैंक अकाउंट के साथ जुड़े रजिस्टर मोबाइल नंबर को चेंज कर सकते हैं। मोबाइल नंबर चेंज करने का तरीका कमोबेश एक जैसा ही रहता है।

सवाल-जवाब (FAQs)

यदि मैं बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराता हूं तो क्या होगा?

यदि आप अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं कराते हैं, तो आपको बैंक से कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त नहीं होगी, जैसे कि जब आप कोई लेनदेन करते हैं या तो आपके खाते में क्रेडिट या डेबिट होता। इसके साथ ट्रांजैक्शन करने लिए भी ओटीपी की जरूरत पड़ती है। इसलिए मोबाइल दर्ज कराना जरूरी है।

क्या एसबीआई बैंक के प्रत्येक ग्राहक का नंबर बैंक में पंजीकृत है?

आदर्श रूप से प्रत्येक बैंक ग्राहक का नंबर बैंक में पंजीकृत होना जरूरी है।

मोबाइल नंबर को खाते से लिंक करने का क्या लाभ है?

आपके मोबाइल नंबर को आपके बैंक खाते से लिंक करने के बहुत सारे लाभ हैं। आप अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते का पासवर्ड बदल सकते हैं या यदि आप इसे भूल गए हैं तो एक नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं, आपको अपने बैंक खाते में किए गए सभी कार्य की जानकारी भी प्राप्त होगी।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें

एसबीआई कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए क्रेडिट कार्ड की मदद भी ले सकते हैंः

स्टेप- 1: अपने ब्राउजर पर https://www.sbicard.com/ पर जाएं और लॉगइन करें।
स्टेप- 2: इसके बाद ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन पर जाएं।
स्टेप- 3: अब ‘क्विक कॉन्टैक्ट’ पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर के बगल में ‘एडिट’ बटन को चुनें।
स्टेप- 4: अब ‘जनरेट ओटीपी’ पर क्लिक करें।
स्टेप- 5: एक बार जब आपके मौजूदा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त हो जाए, तो इसे दर्ज करें।
स्टेप- 6: अब नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
जल्द ही आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड का मोबाइल नंबर बदल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here