घरेलू बिजली बिल माफी योजना क्या है? बिजली बिल में छूट कैसे प्राप्त करें

घरेलू बिजली बिल माफी योजना (bijli bill mafi yojana) आज देश के कई राज्यों में लागू है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली की सुविधा देने के साथ आर्थिक रूप से मदद पहुंचाना है ताकि वे जरूरत के अनुसार बिजली का उपयोग कर सकें। इस योजना के तहत लाभार्थियों की पूरी बिजली माफ कर दी जाती है या फिर बिजली बिल को आंशिक रूप से कम कर दिया जाता है। घरेलू बिजली बिल माफी योजना फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में लागू कर दिया गया है। यदि आप भी घरेलू बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि बिजली बिल में छूट के लिए कैसे अप्लाई करें, तो इस आर्टिकल में हमने पूरी जानकारी दी है।
बिजली बिल माफी योजना (2025)
| योजना का विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | घरेलू बिजली बिल माफी योजना |
| लाभार्थी | गरीब और जरूरतमंद |
| उद्देश्य | सभी को सुचारू रूप से बिजली सेवा प्रदान करना और बिजली बिल में राहत देना |
| फायदा | बिजली बिल में छूट या पूरा बिजली बिल माफ |
| पात्रता | सभी बिजली उपभोक्ता आय व बिजली खपत के आधार पर |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन तरीका यहां बताया गया है |
| दस्तावेज | उपभोक्ता का बिजली बिल |
| परिचालन | राज्य सरकार बिजली बोर्ड द्वारा |
बिजली बिल माफी योजना क्या है?
भारत के गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देने या बिजली बिल के बोझ को कम करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बिजली बिल माफी योजना (bijli bill mafi yojana 2025) शुरू की गई है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों की बिजली बिल पूरी तरह से माफ कर दी जाती है या फिर उन्हें कुछ यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाती है जिससे कि निर्बाध रूप से उन्हें बिजली की आपूर्ति होती रहे। हालांकि अलग-अलग राज्यों में यह योजना अलग-अलग नाम से चलाई जा रही है। इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश के बिजली बिल माफी योजना के बारे में जानकारी दी है।
बिजली बिल माफी योजना के लिए apply कैसे करें?
उत्तर प्रदेश में बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने के लिए यदि आप ऑनलाइन apply करते हैं, तो तीन प्रक्रिया से आपको गुजरना होगा। जिसमें पहली प्रक्रिया है लॉगिन करना इसके लिए आईडी और पासवर्ड की जरूरत हागी। वहीं दूसरी प्रक्रिया है बिजली बिल माफी योजना के लिए अपनी योग्यता जांचना यानी कि एलिजिबिलिटी चेक करना। इसके बाद तीसरी प्रक्रिया है बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करना या ओटीएस रजिस्ट्रेशन। सबसे पहले पहली प्रक्रिया को जानते हैं।
बिजली बिल माफी योजना के लिए लॉगिन आईडी कैसे बनाएं
स्टेप 1: लॉगिन आईडी बनाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की वेबसाइट (uttar pradesh power corporation limited) पर जाना है। इसके लिए आप यहां क्लिक (https://www.uppclonline.com/dispatch/Portal/appmanager/uppcl/wss?_nfpb=true&_pageLabel=uppcl_static_home&pageID=ST_01) कर सकते हैं।
स्टेप 2: यहां सबसे पहले आपको लॉगिन करना होगा। यदि आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड है, तो सीधे लॉगिन कर सकते हैं या फिर यहां दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक कर अपना लॉगिन आईडी बना सकते हैं।
स्टेप 3: आईडी बनाने के लिए जैसे ही आप रजिस्टर बटन पर क्लिक करते हैं वैसे ही एक पेज खुलकर सामने आ जाएगा, जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी।
स्टेप 4: यहां सबसे पहले आपको अपने डिस्कॉम यानी कि बिजली सर्विस प्रदाता का नाम डालना होगा, जो ड्रॉप डाउन में आ जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 5 डिस्कॉम हैं, जो बिजली मुहैया करा रही हैं। आपको अपने डिस्कॉम का नाम सलेक्ट करना है। जैसे कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड।
स्टेप 5: इसके बाद आपको बिजली विभाग द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर और बिल नंबर को डाल कर कंटिन्यू करना होगा। ये दोनों जानकारी आपके बिजली बिल पर मिल जाएंगे।
स्टेप 6: इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित कुछ जानकारी मांगी जाएगी और यहीं आपको पासवर्ड चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा। आप अपनी पसंद का पासवर्ड रख सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 7: इसके बाद ओटीपी आएगा और उसे डालकर सबमिट करते ही आपका अकाउंट बन जाएगा।
बिजली बिल माफी योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें
बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपनी योग्यता जांचनी होगी कि आपको यह लाभ मिलेगा या नहीं।
स्टेप 1: इसके लिए आपको लॉगिन करना है। लॉगिन करने के लिए आप ऊपर दिए गए होम बटन को क्लिक कर होम पेज पर जा सकते हैं और वहां से लॉगिन को क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप 2: इसके बाद एक पेज खुल जाएगा, जिसमें सबसे पहले आपको अपना डिस्कॉम यानी कि बिजली सेवा प्रदाता कंपनी का चुनाव करना है, फिर यहां बिजली बिल पर दिए गए अकाउंट नंबर और आपने जो पासवर्ड बनाया था उसे दर्ज कर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सॉल्व करके भरना है। इसके बाद नीचे दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: लॉगिन में सफल होते ही लॉगिन करने वाले का नाम बताएगा और इसके बाद आपको नीचे की ओर जाना है।
स्टेप 4: यहां नीचे लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में ओटीएस यानी वन टाइम सेटलमेंट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको कुछ जानकारी देनी होगी। इसमें सबसे पहले अपने डिस्ट्रिक्ट यानी जिला का नाम डालना। इसके बाद बिजली बिल पर दिए गए अकाउंट नंबर को दर्ज और नीचे दिए गए कैप्चा को सॉल्व कर भरने के बाद चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करना है।
स्टेप 6:क्लिक करने के साथ ही आपके स्क्रीन पर सूचना आ जाएगी। यदि आप उत्तर प्रदेश में बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने के योग्य हैं, तो आपको कांग्रेचुलेशन लिखकर आ जाएगा।
स्टेप 6: इसी के नीचे आपके बिजली बिल का अकाउंट नंबर, जिसके नाम से कनेक्शन है उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर आ जाएगा। उसके नीचे ही आपका जितना बिजली बिल बकाया है उसकी जानकारी आ जाएगी और इसके साथ में ही आपको कितना छूट मिलेगा उसे भी बता दिया जाएगा।
बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करना या ओटीएस रजिस्ट्रेशन
एक बार एलिजिबिलिटी चेक होने के बाद आपको ओटीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप 1: आपको सबसे पहले उसी पेज पर नीचे आना है। जिसमें आपने एलिजिबिलिटी चेक किया था।
स्टेप 2: यहां नीचे आने पर आपके सामने कुछ जानकारी आ जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि आप यदि आप एकमुश्त पैसा भरते हैं, तो कितना जमा करना होगा। वहीं यदि आप किस्तों में बिजली बिल जमा करेंगे, तो कितना जमा करना होगा और कितने का किस्त बनेगा।
स्टेप 3: आप एकमुश्त में बिजली भी भरते हैं या फिर किस्तों में आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का पैसा जमा करना ही होगा।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन शुल्क अलग से नहीं है, बल्कि आपके कुल बिजली बिल का ही भाग होता है। ऐस में यहां आपको जानकारी दे दी जाएगी कि कुल बिजली बिल में कितना आपका बकाया बिजली बिल है, कितना रजिस्ट्रेशन का पैसा है और कितनी छूट आपको मिल रही है।
स्टेप 5: अब नीचे आकर आपको प्रोसीड रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही यह आपको एक पेज पर ले जाएगा जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
स्टेप 6: यहां सबसे पहले आपको अपने जिला का नाम दर्ज करना है। उसके बाद अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालने के बाद कैप्चा सॉल्व करके भर कर नीचे दिए गए लॉगिन बटन को क्लिक करना है। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क सबसे पहले पेड करना है।
स्टेप 7: लॉगिन होने के बाद अब आप सलेक्ट कर सकते हैं कि एकमुश्त बिजली बिल जमा कर रहे हैं या फिर किस्तों में। यहां अपने पसंद का विकल्प को चुन कर सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क को भरना है।
स्टेप 8: विकल्प का चुनाव करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क खुद ही आ जाएगा। अब आपको नीचे जाना है और पे नाउ पर क्लिक करना है। इसके साथ एक नया पेज खुलेगा जहां आपके अकाउंट नंबर और शुल्क की राशि बता दी जाएगी। यहीं नीचे आपको सबमिट का बटन मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 9: इसके बाद फिर नीचे पे नाउ दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आप पेमेंट ऑप्शन चले जाते हैं, जहां से आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या फिर क्यूआर कोर्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
स्टेप 10: रजिस्ट्रेशन शुल्क पेमेंट करने के बाद आपको डिस्काउंट बिल भरना है। इसके लिए आप चाहें, तो अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर पर यूपीपीसीएल ऑनलाइन टाइप कर सकते हैं। जहां पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट आएगी, आपको उसे ओपेन कर लेना है या फिर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधा वेबसाइट पर जा सकते हैं।
स्टेप 11: इस पेज पर सबसे पहले आपको ड्रॉप डाउन से अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम सलेक्ट करना है। जिला सलेक्ट करते ही आपके डिस्कॉम का नाम आ जाएगा। अब आप अपना अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा सॉल्व करके डालें। इसके बाद नीचे दिए गए व्यू बटन को क्लिक करें।
स्टेप 11: क्लिक करने के साथ ही आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आपको कितना बिल पे करना है। एक बार देय शुल्क चेक करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 12: क्लिक करने के साथ ही आपकी पूरी डिटेल आ जाएगी और आपको उसे चेक कर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर फिर से क्लिक कर देना है। इसके बाद नीचे एक और सबमिट का आप्शन मिलेगा उसे क्लिक करना है।
स्टेप 13: इसके साथ अी साथ ही पेमेंट पेज पर आ जाएंगे जहां से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या फिर क्यूआर कोर्ड के माध्यम से आप अपने बकाये राशी का पेमेंट कर सकते हैं।
इस तरह आप उत्तर प्रदेश के घरेलू बिजली बिल माफी योजना का लाभ ले सकते हैं और बिजली बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी पोर्टल: यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी पोर्टल: यहां क्लिक करें