
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक सरकारी कंपनी होने के बाद भी टेलिकॉम क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को तगड़ा कॉम्पिटिशन दे रहा है। इसी कॉम्पिटिशन के चलते बीएसएनएल काफी समय से अपने नए प्लान और पुराने प्लान्स में लगातार बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने इस बार अपने 666 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है।
प्रीपेड यूजर्स को तोहफा देते हुए 666 रुपए वाले प्लान में बदलाव किया गया है। इस बदलाव से यूजर्स को प्लान में वैलिडिटी बढ़ाकर मिलेगी। पहले यूजर्स को 122 दिन की वैधता मिलती थी। वहीं, अब इस प्लान में यूजर्स को 134 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने अपने दो प्लान को बंद कर दिए हैं। यह दोनों प्लान लंबी वैधता के साथ आते थे। कंपनी द्वारा 999 रुपए और 2,099 रुपए के प्लान को बंद कर किया है। दोनों प्लान की वैलिडिटी एक साल थी।
अगर बात करें 666 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3.7जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में एफयूपी लिमिट 40केबीपीएस है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। दूसरे प्लान की तरह ही इस प्लान में दिल्ली और मुंबई सर्कल में अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलती है। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इन यूजर्स को फ्री में मिल रहा है इंटरनेट, हर दिन मिलेगा 5जीबी डाटा
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने IPL लवर्स के लिए अपने दो नए प्लान पेश किए थे। कंपनी द्वारा पेश किए गए दो प्लान- 199 रुपए/ 201 रुपए और 499 रुपए के हैं। इन प्लान तो स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) के तौर पर पेश किया गया है। इन प्लान में नॉर्थ के लिए 201 रुपए का प्लान होगा वहीं, दूसरे राज्यों में यूजर्स को एक प्लान के लिए 199 रुपए चुकाने होंगे। इसे भी पढ़ें: जियो को पछाड़ने के लिए बीएसएनएल ने पेश किया 599 रुपए का प्लान, मिलेंगे यह खास फायदे
दोनों ही प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा दूसरे प्लान की तरह ही यह प्लान भी मुंबई और दिल्ली सर्किल में काम नहीं करेंगे, लेकिन यूजर्स इन सर्किल में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे। इतना ही नहीं इन प्लान की मुख्य विशेषता इनमें मिलने वाली फ्री क्रिकेट कॉलर रिंग टोन है। जिसका मतलब है कि जब भी आपको कोई कॉल करेगा तो उसे क्रिकेट का लाइव स्कोर सुनाई दोगा।





















