
टेलिकॉम इंडस्ट्री में चल रहे कॉम्पिटिशन को देखते हुए प्रइवेट ही नहीं बल्कि सरकारी कंपनी भी मैदान में उतर आई हैं। रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनी को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर अपना नया प्लान पेश किया है।
बीएसएनएल काफी समय से जियो की आक्रामक स्ट्रैटिजी को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में कंपनी ने अपने नए 96 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को Vasantham Gold-PV 96 का नाम दिया है।
बीएसएनएल द्वारा पेश किए इस प्लान को सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल के लिए पेश किया गया है। हालांकि, आने वाले समय में इन प्लान को दूसरे सर्किल के लिए भी पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: BSNL का बंपर ऑफर, एडिशनल मिल रहा 2.2GB डाटा
इस प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता मिलेगा। वहीं, यह प्लान 5 जुलाई से शुरू हो चुका है जो कि 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड में ऑफर किया जा रहा है। प्लान को सबस्क्राइब कराने वाले यूजर्स अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने इन दो प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा डाटा और ये लाभ
बता दें कि रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट में दिल्ली और मुंबई सर्कल शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही प्लान में आपको प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। लेकिन, यूजर्स को ये फ्री लाभ केवल 21 दिनों के लिए मिलेंगे। प्लान को सबस्क्राइब करने के लिए यूजर्स को सेल्फ-केयर कीवर्ड PLAN VOICE96 लिखकर 123 पर मैसेज करना होगा।
गौरतलब है कि नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही बीएसएनएल ने 2.2जीबी एक्स्ट्रा डेटा देने वाले अपने पॉप्युलर बंपर ऑफर की वैलिडिटी को भी बढ़ाया था। इस अवधि को अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता हर टेलीकॉम सर्किल के लिए अलग-अलग हो सकती है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में बंपर ऑफर को पेश किया गया था जिसके तहत यूज़र को 2.2 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाता है। लेकिन 1 फरवरी 2019 से ऑफर की वैधता को 181 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था।


















