BSNL ने पेश किया नया प्रीपेड रिचार्ज, 50 रुपए से कम कीमत वाले इस प्लान में मिलेगी 180 दिनों की वैधता

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने नए वेलिडिटी एक्सटेंशन प्लान को पेश किया है। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इसे PV-49 के नाम से जारी किया है। हालांकि, BSNL द्वारा पेश किए गए इस प्रीपेड वाउचर को सिर्फ मध्यप्रदेश सर्किल के यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है।

इस प्लान के साथ आपको 180 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं, फ्री मोबाइल डाटा और वॉयस कॉल का लाभ भी यूजर्स को दिया जाएगा। आइए आगे आपको BSNL PV-49 प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने इस प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा 375GB डाटा
DreamDTH वेबसाइट के अनुसार कंपनी ने इस प्लान को कुछ यूजर्स के लिए ही पेश किया है। इस BSNL प्रीपेड प्लान में 250 मिनट डेली लोकल और नेशनल वॉयस कॉल 9 दिनों के लिए मिलती है। इसके बाद लोकल और नेशनल कॉल के लिए 40 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज किया जाएगा। वहीं, प्लान में 1जीबी डाटा 15 दिन के लिए मिलेगा। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैधता मिलती है।

हाल ही में कंपनी ने 1098 रुपए के प्लान में बदलाव किए हैं। यह प्लान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के शुरुआती प्रीपेड प्लान्स में से था, जो रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स को टक्कर देने के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया था। अब इस प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया नया प्लान, अब मिलेगी 455 दिन की वैलिडिटी

कंपनी ने इस प्लान में बदलाव करते इसकी ओवरऑल डाटा लिमिट तय कर दी है, बल्कि प्लान की वैलिडिटी भी 9 दिन घटा दी है। दरअसल, 1,098 रुपये का बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान अबतक यूजर्स को डाटा बेनिफिट्स के अलावा वॉयस कॉलिं

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here