
Chinese Smartphone Ban in India: पिछले माह खबर सामने आई थी कि इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री में 12,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी (Xiaomi, Redmi, Realme, OPPO, Vivo, POCO, Infinix और TECNO) चाइनीज़ स्मार्टफोन (Chinese mobile companies) बैन हो सकते हैं। लेकिन, अब भारत सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि इंडिया में 12,000 रुपये (Chinese smartphones under 12,000) से कम के Chinese Smartphone की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है। आइए आगे जानते हैं कि सरकार ने इस मामले पर क्या बयान दिया है।
नहीं बैन होंगे लो बजट चाइनीज फोन
केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री, राजीव चंद्रशेखर (union minister of information and technology, Rajeev Chandrasekhar) ने इस खबर की पुष्टि की और स्पष्ट किया कि भारतीय कंपनियां देश के इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय कंपनियों के लिए रास्ता बनाने के लिए विदेशी ब्रांडों को बाहर कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo पर पड़ा ईडी का छापा, देश में 44 ठिकानों पर हुई कार्रवाई
Rajeev Chandrasekhar ने स्पष्ट किया है कि वह भारत में 12,000 रुपये से कम कीमत के चीनी ब्रांडों के स्मार्टफोन पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मुद्दा था जो हमने उठाया है। कुछ चीनी ब्रांड्स ने बहुत पारदर्शी तरीके से काम किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार में चीन का वर्चस्व जरूर रहा है, लेकिन दुनिया एक नए युग में प्रवेश कर रही है और भारत के लिए तकनीकी उत्पादों और सेवाओं के स्रोत के रूप में एक विश्वसनीय भागीदार बनने का एक बड़ा अवसर है।
12,000 रुपये से कम के सेगमेंट में फोन के बारे में स्पष्ट करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है और मुझे यकीन नहीं है कि यह खबर कहां से सामने आई है। वहीं, आपको याद दिला दें कि पिछले महीने ब्लूमबर्ग ने दावा किया कि भारत जियो, लावा, माइक्रोमैक्स और अन्य जैसे ब्रांडों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए देश में 12,000 रुपये से कम के चीनी स्मार्टफोन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के बाद अब इस चीनी कंपनी में पड़ा इनकम टैक्स का छापा! जानें किसका है नाम और क्या है पूरा मामला
चीनी मोबाइल कंपनियों पर हो रही रेड
आपको याद दिला दें कि Oppo, Vivo और Xiaomi पर टैक्स चोरी करने के आरोपों जांच की जा रही है। वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) ने Oppo को नोटिस जारी किया था, जिसमें इसे 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी देने के लिए कहा गया है। कंपनी पर आरोप है कि इसने प्रोडक्ट्स के बारे में गलत जानकारी दी है जिसके कारण कस्टम ड्यूटी में धांधली हुई और यह लगभग 2,981 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।



















