फेसबुक ऐप्लिकेशन है आपके एंडरॉयड फोन के बैटरी का दुश्मन

कुछ साल पहले ही यह खबर आई थी कि फेसबुक की वजह से एप्पल डिवाइस में तेजी से बैटरी खपथ हो रही है। वहीं पिछले साल फेसबुक ने इस कहा कि हमने एक अपडेट दिया है और इससे फोन में होने वाली बैटरी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। पंरतु आज भी एंडरॉयड उपभोक्ता अपने फोन के कमजोर बैटरी बैकअप से परेशान हैं और उसका सबसे बड़ा कारण उनके फोन में इंस्टॉल फेसबुक ऐप है। यह बात हम नहीं कर रहे हैं बल्कि एक परीक्षण के दौरान सामने आया है।
टेक वर्ल्ड जोन ने हाल में फैसबुक ऐप को नेक्सस 6पी के साथ परीक्षण किया है। इस परीक्षण के दौरान पहले फेसबुक ऐप के साथ फोन का उपयोग किया गया और उसके बाद फोन से फेसबुक ऐप को अनइंस्टॉल कर किया गया। दोनों का जो परिणाम आया वह फेसबुक और
एंडरॉयड फोन पर फेसबुक यूजर दोनों के लिए थोड़ा चौंकाने वाला था। फेसबुक ऐप को हटाने के बाद फोन के बैटरी बैकअप में पहले की अपेक्षा रोज लगभग 20 फीसदी बेहतर देखा गया। बैटरी के अलावा फोन से फेसबुक ऐप को हटाने पर परफॉर्मेंस भी पहले की अपेक्षा बेहतर देखा गया।
अब नहीं होगा रिलांयस जियो का कूपन कोड हैक
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि फेसबुक द्वारा ज्यादा बैटरी उपयोग करने के बारे में एंडरॉयड बैटरी स्टेटस कुछ खास जानकारी नहीं देता लेकिन यह ऐप्लिकेशन बैकग्राउंड में हमेशा रन करता रहता है भले ही आपका फोन आॅफलाइन में क्यों न हो। हालांकि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि लोग चाहते हैं कि फेसबुक जल्दी से जल्दी खुले। इसके साथ ही फेसबुक हर वक्त फोन पर नोटिफिकेशन भेजता रहता है।
स्पैम है व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग लिंक, भूलकर भी न करें इसे क्लिक
हालांकि इस बारे में फेसबुक ने पहले भी स्टेटमेंट जारी किया है लेकिन उसमें परफॉर्मेंस का जिक्र किया गया है। फेसबुक ने कहा है कि जब आप अपने फोन या टैबलेट में फेसबुक ऐप को इंस्टॉल करेंगे तो परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर आ सकता है लेकिन कंपनी ने बैटरी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
इस बारे में फेसबुक के स्पोक्स पर्सन का कहना था कि हाल में मुझे कई लोगों से यह शिकायत सुनने को मिली है कि फोन और टैबलेट में फेसबुक का एंडरॉयड ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के बाद परफॉमेंस पर असर पड़ा है। हम इस बात का पता लगा रहे हैं और जल्द ही अपडेट के माध्यम से इसे दूर करने की कोशिश करेंगे।
ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि आपके फोन में फेसबुक ऐप इंस्टॉल है तो उसे अभी से अनइंस्टॉल कर दें। क्योंकि यह यप्लिकेशन आपके फोन की बैटरी पर असर डाल रहा है साथ ही परफॉर्मेंस भी खराब कर रहा है। यदि आप फोन में फेसबुक का उपयोग करना भी चाहते हैं तो ब्राउजर से कर सकते हैं।