Facebook Messenger को मिले तीन नए फीचर, QR कोड से पेमेंट कर पाएँगे यूजर्स

Join Us icon

सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉम Messenger पर तीन नए फीचर एड किए हैं। इन नए फ़ीचर के बाद फ़ेसबुक मैसेजर यूजर्स QR कोड स्कैन कर पेमेंट्स कर सकते हैं। इसके साथ ही फ़ेसबुक मैसेंजर में लॉन्च किए दो अन्य फ़ीचर क्विक रिप्लाई बार और नए चैट थीम हैं। फ़ेसबुक ने अमेरिका के यूज़र्स के लिए QR कोड के जरिए पेमेंट का फ़ीचर जोड़ा है। इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स फ़ेसबुक पे (Facebook Pay) की मदद से QR कोड स्कैन कर पैसे भेज और पैसे के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

QR कोड और पेमेंट लिंक्स

फ़ेसबुक मैसेंजर के नए फ़ीचर के बाद यूजर्स को ‘फ़ेसबुक पे’ ऐप अलग से डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होगी। ऐप पर यूज़र्स को पर्सनल QR कोड और पेमेंट लिंक के लिए फ़ेसबुक यूज़र्स को मैसेंजर का सेटिंग ऑप्शन करना होगा। यहां यूज़र्स को ‘फेसबुक पे’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहाँ से यूज़र्स पेमेंट लिंक शेयर करने के साथ साथ पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus ने भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की नई 4K स्मार्ट टीवी सीरीज, जानें खूबियां

क्विक रिप्लाई बार

Facebook ने अपने मैसेंजर ऐप पर नए क्विक रिप्लाई बार का सपोर्ट भी एड किया है। क्विक रिप्लाई के लिए फ़ेसबुक ने मैसेंजर मीडिया व्यूअर में क्विक रिप्लाई बार एड किया है। यहां पर फोटो या वीडियो और क्विक रिप्लाई का ऑप्शन टैप करने पर मिलता है।  यह भी पढ़ें :  फेसबुक ला रही है स्मार्टवॉच, दो कैमरा और हार्टरेट मॉनीटर के साथ होगी लॉन्च

नई चैट थीम

Facebook के लॉन्च किए नए फीचर में कंपनी ने मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए नए थीम भी रोलआउट किए हैं। इस नई थीम में Olivia न्यू एल्बम, सौर, वर्ल्ड ओसियन डे चैट थीम और नया F9 चैट थीम जैसे एड किए हैं। यूज़र्स नए थीम को मैसेंजर के सेटिंग मैन्यू में जाकर थीम पर टैप करके अपने मन मुताबिक थीम चुन सकते हैं।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ़्रेंस में फ़ेसबुक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान AR-आधारित फ़िल्टर फीचर एड किए हैं। फ़ेसबुक ने यह फीचर इंस्टाग्राम और मैसेंजर दोनों के लिए पेश की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here