
Google fined by CCI: टेक दिग्गज़ गूगल पर यह दीवाली काफी भारी पड़ी है। कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने ऐसा बम फोड़ा है जिसकी गूंज ने पूरे Google को हिलाकर रख दिया है। सीसीआई की तरफ से गूगल पर जुर्माना लगाया गया है। CCI की तरफ से एक ही महीने में दो बार गूगल पर जुर्माना ठोका गया है। पहले 1,337.76 करोड़ रुपये और अब 936 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए Competition Commission of India ने Google पर एंटी कप्टीशन से जुड़े दो मामलों के तहत यह फाईन लगाया है जिनमें ताजा जुर्माना app store billing policies से जुड़ा है।
Google पर लगा जुर्माना
CCI अर्थात् कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने Google को दोषी करार देते हुए कहा है कि यह अमेरिकी कंपनी मार्केट में अपनी मजबूत पॉजिशन का गलत फायदा उठा रही है। सीसीआई ने गूगल पर एंटीकप्टीशन प्रैक्टिस बंद करने का आरोप लगाया है। दरअसल जीमेल (Gmail), गूगल मैप (Google Map), एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म (Android Platform), गूगल सर्च प्लेटफॉर्म (Google Search Platform) जैसे कई सारे गूगल प्रोडक्ट इस वक्त मार्केट में मौजूद है।
Case Nos. 07 of 2020, 14 of 2021 and 35 of 2021
CCI imposes a monetary penalty of ₹ 936.44 Crore on Google for anti-competitive practices in relation to its Play Store policies.
Read the full order here: https://t.co/GDR820ffYg
Press release: https://t.co/7HEPJeHVK3#Antitrust pic.twitter.com/TbTa6vbCXl— CCI (@CCI_India) October 25, 2022
इन Google Services के चलते गूगल के पास डाटा और डिटेल्स का भंडार जमा हो चुका है, जिनका इस्तेमाल विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए भी किया जा रहा है। हर क्षेत्र में गूगल सर्विसेज व प्रोडक्ट का फैलाव होने के चलते अन्य कंपनी गूगल के मुकाबले में खड़ी नहीं हो पा रही है और सीसीआई ने इसे Competition Commission of India के नियमों के खिलाफ बताया है। CCI की ओर से Google पर 2273 करोड़ रुपये से भी अधिक का जुर्माना ठोका जा चुका है।
CCI ने लगाया गूगल पर फाइन
कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने गूगल को जुर्माना भरने के लिए 60 दिन का समय दिया है। वहीं भारत में काम करने की नसीहत देते हुए सीसीआई ने कहा है कि कंपनी को इंडिया में बिजनेस करने का गलत तरीका नहीं अपनाना चाहिए। बता दें कि साल 2018 में भी सीसीआई गूगल पर 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। वहीं हाल में 1,337.76 करोड़ रुपये का फाईन भी एंड्रॉइड डेवलेपर होने के चलते मोबाइल सेक्टर में गूगल की मनमानी के खिलाफ लगाया गया था।
Google की धमकी
Competition Commission of India (CCI) द्वारा Google पर जुर्माना लगाए जाने के बाद कंपनी की ओर से बयान आया है कि सरकार के इस फैसले के बाद इंडियन Android और Google Play यूजर्स तथा टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं दबी जुबान में गूगल की ओर से यह ईशारी भी कर दिया गया है कि अगर गूगल फाइन चुकाती है तो आगे चलकर एंड्रॉइड स्मार्टफोंस की लागत में भी उछाल देखने को मिल सकता है। यानी मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं।





















