सस्ता हुआ चार रियर कैमरे वाला Honor 20, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Honor ने हाल ही में Honor 20i की कीमत में लिमिटेड समय के लिए कटौती की थी। वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार उपभोक्ता कंपनी के प्रीमियम Honor 20 स्मार्टफोन को कम कीमत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर खरीद सकेंगे। हालांकि, इस डिवाइस की कीमत में भी कटौती कुछ दिनों के लिए ही की गई है। Honor 20 अमेजन इंडिया पर 26 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 22,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

याद दिला दें कि कंपनी ने इस साल जून में Honor 20 के 6जीबी रैम और 128जीबी को 32,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, कुछ समय पहले ही डिवाइस के इस वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद यह 24,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। लेकिन, कुछ दिनों के लिए यह डिवाइस 22,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Honor 20i को भी इस दौरान 14,999 रुपए और Honor 20 Pro को कम कीमत में सेल किया जाएगा।

honor-20-price-cut
स्पेसिफिकेशन्स

Honor 20 में 6.26-इंच का एफएचडी+ ऑल व्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। वहीं, Honor 20 में हुवावे ने अपना किरिन 980 प्रोसेसर दिया है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर 4 कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 117 डिग्री सुपर वाइड ऐंगल वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 22.5W सुपर चार्ज सपोर्ट करती है। इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि महज 30 मिनट में फोन को 50 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here