Honor 14 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च करेगा पॉप-अप कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्ट टीवी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Honor-tv.jpg

मार्केट में बढ़ते स्मार्ट टीवी के क्रेज को देखते हुए कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इस ओर बढ़ रही हैं। इसी कारण है कि भारतीय बाजार में दुनियाभर की सभी कंपनियां अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करना चाहती हैं। इन्ही कंपनियों में से Huawei कr सब-ब्रैंड Honor 14 अक्टूबर को भारत में अपने स्मार्ट टीवी की रेंज को लॉन्च के लिए तैयार है।

कंपनी सोमवार को भारत में अपने दो स्मार्ट टीवी Honor Vision Smart TV और Honor Vision Pro Smart TV लॉन्च करेगी। इन स्मार्ट टीवी की सबसे खास बात होगी कि इनमें पॉप-अप कैमरा दिया जाएगा, जिसक कारण यह दुनिया के पहले टीवी होंगे जो कि पॉप-अप कैमरे के साथ आएंगे। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Honor का नया फोन

कंपनी इस टीवी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रेस इवेंट में लॉन्च करेगी। अगर बात करें ऑनर ने इन दोनों टीवी की तो यह चीन में अगस्त में ही लॉन्च कर दिया गया था इसलिए इन टीवी की स्पेसिफिकेशन्स हमें पहले से ही पता है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Honor विजन के दोनों मॉडल लगभग एक जैसे ही है। इन दोनों टीवी में से प्रो मॉडल में आपको पॉप-अप कैमरा, 6 फार- फील्ड माइक्रोफोन्स, ज्यादा ऑनबोर्ड स्टोरेज और 10 वॉट के दो एक्स्ट्रा स्पीकर मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 3e, जानें क्या है कीमत

वहीं, दोनों टीवी में 55-इंच की 4K स्क्रीन के साथ दी गई। इसके अलावा टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट, 16:9 के आस्पेक्ट रेशियो, 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री के व्यूइंग ऐंगल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Honghu 818 क्वॉड-कोर एसओसी से लैस है।