4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ शाओमी रेडमी नोट 5ए लॉन्च

Join Us icon

चीनी एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने आज अपनी रेडमी सीरीज़ का आगामी डिवाईस नोट 5ए पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जहां इसकी शुरूआती कीमत 899 चीनी युआन है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 8,690 रुपये होगी। भारत में शाओमी की फैन फॉलोइंग देखते हुए यह माना जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को इंडियन मार्केट में भी पेश कर देगी।

दुनिया का सबसे सस्ता फोन इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 299 रुपये

शाओमी रेडमी 5ए की सबसे खास बात है​ कि यह एक रियर डुअल सिम फोन है। अर्थात् इसमें दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है जब्कि अब तक शाओमी के स्मार्टफोन्स में हाइब्रिड सिम सपोर्ट ही देखने को मिलता था। कंपनी की ओर से इसे मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1280×720पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है।

xiaomi-redmi-note-5a

रेडमी 5ए एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

जियो फोन में होगा सेल्फी कैमरा और साथ में 2-एमपी रियर कैमरा, जीपीएस के साथ फेसबुक, यू-ट्यूब भी चलेगा

फोटोग्राफी के​ लिए इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा बेहतरीन सेल्फी के लिए फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी, डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है।