मिनटों में डाउनलोड करें e-PAN Card, यहां जानिए तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/e-pan-card-download-step-online.jpg

Income Tax Return (ITR) फाइल करने के लिए आधार कार्ड के साथ ही पैन कार्ड भी भारतीय नागरिकों के लिए बेहद ही जरूरी है। लेकिन, अगर आपका PAN Card खो गया है तो अब परेशान होनी की अवश्यकता नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही आसानी से e-Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होगा। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें (e-PAN Card download) ई-पैन कार्ड।

ऐसे डाउनलोड करें e PAN card

एक तरह से ई-पैन कार्ड एक फिजिकल पैन कार्ड की तरह ही काम करता है। वहीं, इसका इस्तेमाल उन सभी फिजिकल ट्रांजेक्शन और डोमेन के लिए किया जा सकता है, जहां PAN दिखाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा PAN कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करना काफी आसान है। आप इसे घर बैठे अपने फोन पर या लैपटॉप पर आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आगे आपको इस प्रोसेस के लिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड बताई गई है।

गौरतलब है कि इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 272B के प्रावधानों के मुताबिक, एक से अधिक पैन रखने पर 10,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।