
अगर आपको तत्काल पर्सनल लोन (Personal Loan) की जरूरत है, तो आपका पैन कार्ड (PAN Card) बड़े काम का हो सकता है। आप पैन कार्ड की मदद से 50,000 रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। हालांकि बैंकों के आधार पर लोन कम और ज्यादा भी हो सकता है, क्योंकि यह आपके सिबिल स्कोर (यहां जानें अपना cibil score) पर निर्भर करेगा। एक बार जब लोन अप्रूव हो जाता है, तो फिर पैसे 24 घंटे में आपके अकाउंट में आ जाएंगे। जानें पैन कार्ड से लोन कैसे लें (pan card par loan kaise le) और आपको किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है?
पैन कार्ड से लोन लेने के लिए क्या जरूरी है?
पैन कार्ड से पर्सनल लोन लेने के लिए निम्न मानदंडों को पूरा करना होगाः
आयुः लोन लेने के लिए आपकी आयु 21-60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एंप्लायीमेंट स्टेटसः आपको अपना एंप्लायीमेंट स्टेटस बताना होगा कि आप प्राइवेट कंपनी, पब्लिक सेक्टर कंपनी, स्टेट या सेंट्रल गवर्नमेंट आदि में कहां कार्य करते हैं।
मंथली इनकमः पर्सनल लोन लेने के लिए मंथली इनकम 25,000 रुपये या फिर ज्यादा होनी चाहिए।
वर्क एक्सपीरियंसः लोन लेने के लिए कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है।
PAN Card से पर्सनल लोन कैसे लें
पैन कार्ड से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीका मौजूद है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
पैन कार्ड से लोन के लिए कैसे अप्लाई करें (ऑनलाइन)
स्टेप-1: उदाहरण के लिए यदि आपका अकाउंट HDFC Bank में है, तो फिर नेट बैकिंग की मदद से भी पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है और प्रोसेस भी आसान है।
स्टेप-2: आप चाहें, तो पर्सनल लोन के लिए HDFC Bank ATM के जरिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके बाद बैंक के प्रतिनिधि आपको कॉल करेंगे।
पैन कार्ड से लोन के लिए कैसे अप्लाई करें (ऑफलाइन)
आप पर्सनल लोन लेने के लिए नजदीकी HDFC Bank ब्रांच या फिर अन्य बैंकों के ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अपने साथ पैन कार्ड और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाना न भूलें।
पैन कार्ड से लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
पर्सनल लोन लेने के लिए पैन कार्ड जरूरी है। इसके अलावा, आपको कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत भी पड़ेगी। जिसकी जानकारी नीचे दी गई हैः
आइडेंटिटी प्रूफ : आइडेंटिटी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
एड्रेस प्रूफ: एड्रेस प्रूफ के लिए भी आपको आधार कार्ड, पासपोर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।
बैंक स्टेटमेंटः पर्सनल लोन के लिए पिछले तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट की जरूरत होगी।
सैलरी स्लिपः लोन के लिए पिछले दो महीनों की सैलरी स्लिप के साथ फॉर्म 16 भी जरूरी है।
सवाल-जवाब (FAQs)
पैन कार्ड से लोन रिक्वेस्ट को किन परिस्थितियों में रिजेक्ट किया जा सकता है?
अगर आपके पास इनवैलिड या फिर पैन कार्ड नहीं है, तो फिर लोन रिक्वेस्ट को कुछ परिस्थितियों में रिजेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, कम क्रेडिट स्कोर, लोन डिफॉल्ट हिस्ट्री आदि की वजह से भी लोन अप्लाई को रिजेक्ट हो सकता है।
पर्सनल लोन के लिए पैन कार्ड क्यों जरूरी है?
जब आप कम डॉक्यूमेंट के साथ पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो फिर आइडेंटिफिकेशन के लिए पैन कार्ड काफी जरूरी हो जाता है। यह डॉक्यूमेंट बैंक या फिर लोन देनी वाली अन्य संस्थानों को बताता है कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है और आप लोन का रीपेमेंट कर पाएंगे या नहीं। हालांकि कुछ बैंकिंग संस्थान 50,000 रुपये से कम लोन बिना पैन कार्ड भी जारी कर देते हैं।
पैन कार्ड के जरिए कितना लोन मिल सकता है?
पैन कार्ड पर आप आमतौर पर 2000 से 50000 रुपये तक की रकम लोन के रूप में ले सकते हैं। हालांकि यह उस व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है।
पैन कार्ड से पर्सनल लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना जरूरी है?
पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 होना जरूरी है। अगर इससे ज्यादा है, तो यह आपके लिए बेहतर होगा।
क्या में बिना पैन कार्ड के पर्सनल लोन ले सकता हूं?
हां, अगर आपको 50,000 रुपये से कम लोन चाहिए, तो पैन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं 50,000 रुपये से ज्यादा के लोन के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी है।
मेरे पैन कार्ड का उपयोग करके कोई अन्य लोन ले सकता है?
नहीं, ऐसा संभव नहीं है। आपको पैन कार्ड का उपयोग करके कोई दूसरा व्यक्ति लोन नहीं ले सकता है। बता दें कि पैन कार्ड केवल आपकी पहचान को सत्यापित करने के लिए होता है और इसे वित्तीय लेनदेन के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। लोन लेने के लिए व्यक्ति को अपनी आय, क्रेडिट स्कोर और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। आपके पैन कार्ड का उपयोग केवल पैन कार्ड और वित्तीय लेनदाता के बीच की संबंध सत्यापित करने के लिए होता है।



















