PAN 2.0 के लिए कैसे आवेदन करें, जानें पैन कार्ड रीप्रिंट कराने का तरीका

Join Us icon

हाल ही में भारत सरकार ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह नया प्रोजेक्ट टैक्सपेयर्स के रजिस्ट्रेशन को आसान और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। PAN 2.0 QR कोड आधारित होगा और इसमें पहले से बेहतर सुरक्षा और ऑथेंटिकेशन की सुविधाएं होंगी। इस गाइड में हम आपको PAN 2.0 के बारे में विस्तार से बताएंगे और जानेंगे कि कैसे पैन 2.0 के लिए आवेदन कर सकते (pan 2.0 kaise apply kare) हैं और कैसे इसका रीप्रिंट लिया जा सकता हैः

PAN 2.0 प्रोजेक्ट क्या है?

PAN 2.0 प्रोजेक्ट पैन कार्ड का नया रूप है, जो टैक्सपेयर के लिए आसान और बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत PAN और TAN से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, ताकि सभी काम पेपरलेस और आसान हो जाएं। यह नया सिस्टम सभी PAN से संबंधित सेवाओं के लिए एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल प्रदान करेगा, जो यूजर्स की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत साइबर सिक्योरिटी भी करेगा।

PAN 2.0 का मकसद PAN को सरकारी कामों में डिजिटल पहचान के रूप में इस्तेमाल करना है, ताकि नियमों का पालन करना और भी आसान हो जाए। यह PAN कार्ड की जानकारी को एक क्यूआर कोड में स्टोर करता है, जिसे सुरक्षित तरीके से एक ईमेल ID पर भेजा जाता है। इसका उद्देश्य PAN कार्ड धारकों के लिए और अधिक सुरक्षित और सुलभ तरीके से PAN डिलेट प्रदान करना है। फिजिकल PAN कार्ड के साथ-साथ PAN 2.0 QR कोड भी वैध रहेगा और इसे विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी उद्देश्यों के लिए पेश किया जा सकेगा।

PAN 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

NSDL और UTIITSL दोनों ही पोर्टल्स के माध्यम से आप PAN 2.0 प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा।

NSDL वेबसाइट से PAN 2.0 के लिए कैसे आवेदन करें

स्टेप-1: सबसे पहले NSDL PAN पोर्टल https://www.tin-nsdl.com/ पर विजिट करें।

NSDL

स्टेप-2:
यहां आपको अपना PAN नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और CAPTCHA भरने होंगे। इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। (यदि यह सूचना दिखाती है कि आपका ईमेल ID PAN से लिंक नहीं है, तो आपको ईमेल ID को अपडेट करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के लिए आपको एक लिंक प्रदान किया जाएगा, जहां आप अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।)
स्टेप-3: जब आप ‘Submit‘ करते हैं, तो अगले स्क्रीन पर NSDL के पास रजिस्टर्ड सभी डिटेल दिखाई देंगे। आप यहां से OTP प्राप्त करने का तरीका चुन सकते हैं-फोन नंबर, ईमेल ID या दोनों विकल्पों में से पर।
स्टेप-4: आपके द्वारा चुने गए माध्यम (फोन नंबर या ईमेल) पर OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और फिर CAPTCHA भरें। इसके बाद PAN कार्ड पोर्टल पर जाकर दिए गए नियम और शर्तों को स्वीकार करें।
स्टेप-5: यदि आपने पिछले 30 दिनों के भीतर फिजिकल PAN कार्ड प्राप्त किया है, तो PAN 2.0 QR कोड मुफ्त होगा। अन्यथा आपको 8.26 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
स्टेप-6: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि में से कोई भी पेमेंट ऑप्शन चुन सकते हैं। पेमेंट पूरा करने के बाद PAN 2.0 QR कोड आपके ईमेल पर भेजा जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।

UTIITSL वेबसाइट से PAN 2.0 के लिए कैसे आवेदन करें

यदि आपने PAN कार्ड को UTIITSL पोर्टल से प्राप्त किया है, तो इस प्रक्रिया का पालन करना होगाः

स्टेप-1: अपने ब्राउजर में UTIITSL वेबसाइट https://www.utiitsl.com/ को ओपन करें।

UTIITSL

स्टेप-2:
यहां आपको अपना PAN नंबर, जन्म तिथि और CAPTCHA भरना होगा। फिर ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3: अगले पेज पर रजिस्टर्ड ईमेल ID दिखाई जाएगी। सुनिश्चित करें कि यह सही है, फिर आगे बढ़ें।
स्टेप-4: PAN 2.0 QR कोड प्राप्त करने के लिए आपको भुगतान करना होगा। यदि आपको पिछले 30 दिनों के भीतर फिजिकल PAN कार्ड प्राप्त हुआ है, तो यह निःशुल्क होगा। नहीं तो आपको 8.26 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्टेप-5: आपको भुगतान के लिए विधि (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) का चयन करना होगा और फिर भुगतान पूरा करना होगा।
स्टेप-6: पेमेंट करने के बाद PAN 2.0 QR कोड आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा।

PAN 2.0 और मौजूदा PAN कार्ड में क्या अंतर है?

PAN 2.0 और सामान्य PAN कार्ड में मुख्य अंतर यह है कि PAN 2.0 में QR कोड होगा, जैसा कि आधार कार्ड में होता है। हालांकि दोनों सिस्टम का उद्देश्य और उपयोग समान है। इसे केवल अधिकृत सॉफ्टवेयर के जरिए ही डिक्रिप्ट किया जा सकता है। सामान्य PAN कार्ड में ऐसा कोई QR कोड नहीं होता है। PAN 2.0 में जैसे ही कोई नया PAN कार्ड जारी होता है, उसे सीधे ईमेल पर भेजा जाएगा। यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल रूप में होता है और इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। PAN 2.0 में QR कोड के कारण सत्यापन प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी। अधिकृत संस्थाएं आसानी से डाटा को सर्वर से प्राप्त कर सकेंगी, जिससे तेजी से सत्यापन संभव होगा। सामान्य PAN कार्ड में इस प्रकार की सुविधा नहीं है। बता दें कि PAN 2.0 और सामान्य PAN कार्ड दोनों का उद्देश्य समान रहेगा।

PAN 2.0 फीचर्स और बेनिफिट्स

  • PAN 2.0 को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स जैसे e-Filing Portal, UTIITSL और Protean e-Gov से जोड़ा गया है, जिससे टैक्सपेयर्स के लिए PAN सेवाओं का उपयोग करना और अधिक सुविधाजनक हो गया है।
  • पैन कार्ड 2.0 में सुरक्षा के लिए QR कोड का उपयोग किया जाता है, जिसे केवल अधिकृत सॉफ्टवेयर के द्वारा पढ़ा जा सकता है।
  • PAN 2.0 की सुरक्षा प्रणाली इसकी डुप्लीकेशन को रोकती है, जिससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।
  • PAN 2.0 का डाटा आसानी से अधिकृत संगठनों द्वारा सर्वर से प्राप्त किया जा सकता है, जिससे सत्यापन प्रक्रिया को गति मिलती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या फिजिकल PAN कार्ड PAN 2.0 के बाद भी वैध रहेगा?

हां, दोनों फिजिकल PAN कार्ड और PAN 2.0 QR कोड दोनों मान्य दस्तावेज होंगे। इन्हें आवश्यकतानुसार प्रामाणिकता के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

क्या मुझे PAN 2.0 QR कोड के लिए भुगतान करना होगा?

अगर आपने पिछले 30 दिनों के भीतर फिजिकल PAN कार्ड प्राप्त किया है, तो PAN 2.0 QR कोड मुफ्त मिलेगा। अन्यथा 8.26 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

PAN 2.0 के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

यदि आपके पास पहले से PAN कार्ड है, तो PAN 2.0 बनाने के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं चाहिए। केवल यह सुनिश्चित करें कि आपकी पंजीकृत ईमेल ID सही है और इसे PAN से लिंक किया गया है। PAN 2.0 QR कोड आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

क्या मौजूदा PAN धारकों के लिए PAN 2.0 के बाद Re-KYC की आवश्यकता है?

नहीं, मौजूदा PAN धारकों के लिए Re-KYC की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आपका PAN कार्ड सक्रिय है, तो आपको PAN 2.0 के तहत किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

क्या PAN 2.0 व्यक्तिगत और व्यवसायों के लिए है?

हां, PAN 2.0 व्यक्तिगत और व्यवसाय दोनों के लिए लागू है।

क्या PAN 2.0 से मेरा GST नंबर प्रभावित होगा?

नहीं, PAN 2.0 से आपका GST नंबर प्रभावित नहीं होगा। आप अपने मौजूदा PAN कार्ड के माध्यम से GST दाखिल करना जारी रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here