कैसे करें Instagram Reels डाउनलोड, सिर्फ चंद सेकेंड का है खेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/instagram-reels.jpg

जब से शॉर्ट वीडियो बनाने वाली चीनी ऐप Tiktok बंद हुई है तब से इंडियन मार्केट में इसकी जगह कई ऐप आ चुकी हैं, जिनसे लोग शॉर्ट वीडियो बना कर ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं। लेकिन, इन सभी ऐप में से सबसे ज्यादा Instagram Reels को पसंद किया जा रहा है जो कि लगभग Tiktok की तरह ही है। इसमें वीडियो इतने मजेदार और इंटरस्टिंग होते हैं कि कई लोग इन वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन इन्हें डायरेक्ट डाउनलोड नहीं किया जा सकता। हालांकि, इंस्टाग्राम की रील वीडियो डाउनलोड करने के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद ले सकते हैं। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम इंस्टाग्राम रील वीडियो को डाउनलोड करने के 4 आसान तरीका बता रहे हैं. जिससे आप अपनी पसंदीदा रील वीडियो को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे Save करें Instagram Reels 

अगर आप डाउनलोड की जगह Reels की वीडियो को डाउनलोड करने का विचार कर रहे हैं तो यह डायरेक्ट ऐप से किया जा सकता है। इसके लिए यूजर को सबसे पहले Reels वीडियो को ओपन कर टॉप पर मौजूद तीन-डॉट पर क्लिक करें इसके बाद ‘Save’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इन दोनों स्टेप के बाद आपके ल इंस्टाग्राम होम स्क्रीन–> प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें–> इसके बाद hamburger आइकॉन –> सेटिंग –> अकाउंट –> सेवड पर जाकर सेव किया हुआ वीडियो देख सकते हैं। हालांकि, इस सेव की हुई वीडियो को देखने के लिए आपको इंटरनेट की जरुरत पड़ेगी। 

कैसे डाउनलोड करें Instagram Reels वीडियो ऑनलाइन

आप एंडरॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, विंडोज पीसी / लैपटॉप और मैक सहित अपनी पसंद के डिवाइस पर इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए वेब टूल का उपयोग कर सकते हैं। Ingrammer.com उनमें से सबसे अच्छे वेब टूल है। यह वेब ब्राउज़र पर काम करता है जो डाउनलोड को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: कैसे लें लैपटॉप पर Screenshots, ये रहे 10 सबसे सिंपल स्टेप्स

एंडरॉयड मोबाइल फोन पर ऐसे करें Instagram Reels वीडियो को डाउनलोड

 

iPhone पर डाउनलोड करें Instagram Reels वीडियो

Google Chrome एक्सटेंशन का उपयोग करके Instagram Reels वीडियो को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें

इंस्टाग्राम Reels को वेब टूल के साथ ही क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर के माध्यम से डेस्कटॉप पर डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आप Instagram पोस्ट डाउनलोड करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। आइए एक नज़र डालते हैं कि यह ऑनलाइन टूल कैसे काम करता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट को रखना है सेफ तो आज ही इनेबल करें ये 5 सेटिंग्स, बेहद सिंपल है पूरा प्रोसेस

इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को आपके विंडोज लैपटॉप / पीसी और मैक पर डाउनलोड सेक्शन में पहुंचा दिया जाएगा।