
Samsung ने हाल ही में इंडियन बाजार में अपनी टैबलेट सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 लॉन्च किए हैं। ये टैबलेट लो बजट से लेकर फ्लैगशिप बजट में भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब टेक कंपनी Huawei ने भी इंडिया में अपने नए टैबलेट के साथ गैजेट बाजार में विस्तार किया है। Huawei की ओर से भारत में MediaPad T5 टैबलेट लॉन्च कर दिया गया है। भारत में यह टैबलेट दो मॉडल्स में लॉन्च किया गया है जो मीड रेंज में बेहद शानदार व एडवांस फीचर्स प्रदान करता है।
Huawei MediaPad T5 को कंपनी द्वारा 16:10 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 76.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। टैबलेट के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के चारों ओर बेजल्स समेत बॉडी पार्ट दिया गया है जिसपर उपरी ओर सेल्फी कैमरा मौजूद है। मीडियापैड टी5 में 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है।

टैबलेट की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो MediaPad T5 को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 8.0 ओरियो ओएस पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस ईएमयूआई 8.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है। Huawei MediaPad T5 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़ें : 7 अगस्त को लॉन्च होगा सैमसंग का सबसे दमदार फोन Galaxy Note 10, जानें क्या होगा खास
Huawei MediaPad T5 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टैबलेट के बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का आटो-फोकस रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मीडियापैड टी5 एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह टैबलेट डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है जो बेहतरीन साउंड रिजल्ट देते हैं।
MediaPad T5 को कंपनी ने 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है। कनेक्टिविटी आप्शन्स के लिए इसमें वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ ही माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। वहीं पवार बैकअप के लिए Huawei MediaPad T5 5,100एमएएच की पवारफुल बैटरी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Huawei ने अपने नए टैबलेट के 2जीबी + 16जीबी वेरिएंट को 14,990 रुपये और 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया है जो आने वाली 10 जुलाई से अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।



















