3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवा लाइट 3

हुआवई को लेकर खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपना तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन बाजार में लाने वाली है जिसे हुआवई पी30 लाइट नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन से पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना नॉच वाला डिवाईस पेश करते हुए हुआवई ने नोवा लाइट 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हुआवई की ओर से यह फोन जापान में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 17,500 रुपये रखी गई है।
हुआवई नोवा लाइट 3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ ‘यू’ शेप वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसे कंपनी ने ड्यूड्रॉप नॉच का नाम दिया है। हुआवई का यह फोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोवा लाइट 3 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। नोवा लाइट 3 में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई ने अपने नए फोन को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
4100एमएएच बैटरी और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो का नया फोन
हुआवई नोवा लाइट 3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। हुआवई का यह फोन मीडनाइट ब्लैक, कोरल रेड और ओरोरा ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।