Huawei P50 Pocket फ्लिप स्मार्टफोन, डुअल डिस्प्ले, 4 कैमरा और Snapdragon 888 SoC के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Huawei ने चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हुवावे का यह फोन गैलेक्सी फ्लिप की तरह है, जिसे Huawei P50 Pocket के नाम से मार्केट में उतारा गया है। हुवावे अपनी Mate X-सीरीज के तहत फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करती है जो Galaxy Fold की तरह होते हैं। हुवावे का फोल्डेबल फोन Huawei P50 Pocket को क्वालकॉम के Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है। हुवावे का यह फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर कंपनी कोई जानकारी नहीं है। Huawei P50 Pocket स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Huawei P50 Pocket की कीमत

Huawei P50 Pocket स्मार्टफोन को चीन में 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज को 8,988 CNY (करीब 1,06,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही हुवावे के इस स्मार्टफोन का प्रीमियम Gold Edition को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज 10,988 CNY (करीब 1,29,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, डायमंड व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Huawei P50 Pocket के स्पेसिफिकेशन्स

Huawei P50 Pocket स्मार्टफोन में 6.9-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजलूशन 2790 x 1188 पिक्सल और सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। हुवावे के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। इसके साथ ही टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। इसके साथ ही इस फोन के कवर में एक छोटी 1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले समय, नोटिफिकेशन्स देखने के काम आएगी। यह भी पढ़ें : ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगा, जानें क्या होंगी खूबियां

Huawei P50 Pocket स्मार्टफोन को Snapdragon 888 SoC और 4G सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फोल्डेबल फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4000 mAh की बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। हुवावे का फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 40MP का है। इस फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 32MP का अल्ट्रा स्पेक्ट्रम सेंसर दिया गया है। हुवावे का यह फोन Google Mobile Service सपोर्ट नहीं करता है। यह फोल्डेबल फोन Huawei के HarmonyOS पर रन करता है।  यह भी पढ़ें : OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च, Google लिस्टिंग के जरिए लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here