Indian Gadget Awards 2025: किसके सिर सजा विजेता का ताज, देखें सभी कैटेगरी की लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/IGA-2015.jpg

इंडियन टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो Indian Gadget Awards 2025 ने शानदार आगाज़ किया है। IGA 2025 के छठे एडिशन में इस साल लॉन्च हुए बेस्ट टेक प्रोडक्ट्स और गैजेट्स को सम्मानित किया गया। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, वायरलेस ईयरबड्स और वियरेबल्स सहित मोबाइल व लैपटॉप प्रोसेसर जैसी कैटेगरी में बेहतरीन काम करने वाले ब्रांड्स और डिवाइसेज शामिल रहे।

IGA 2025 में देश के प्रमुख टेक जर्नलिस्ट और विशेषज्ञ जूरी की भूमिका में ‘वॉइस ऑफ द इंडस्ट्री’ बने और इनोवेशन व परफॉर्मेंस के आधार पर बेस्ट प्रोडक्ट्स का चुनाव किया। इस बार इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स 2025 में 20 से ज्यादा जूरी मेंबर्स ने 60 से अधिक कैटेगरी और 300 से ज्यादा नॉमिनेशन्स में से बेस्ट प्रोडक्ट चुनकर निकाला है। तो चलिए नज़र डालते हैं IGA में शामिल हुई सभी कैटेगरी और उनके विनर्स के नाम।

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹10,000 से कम)

विजेता: Redmi 14C

साल 2025 में किफायती स्मार्टफोंस भी भरमार रही है जो डेली यूज़ के हिसाब से काबिल हार्डवेयर सपोर्ट करते हैं। इन्हीं में से Redmi 14C को IGA 2025 में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन ऑफ 2025 का अवॉर्ड मिला है। Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के चलते फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस, बड़ी 6.8-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ यह मोबाइल विनर साबित हुआ है।

नामांकन
Lava Bold N1 5G POCO C71
Tecno Spark Go 5G Itel Zeno 10
Infinix Smart 10 Redmi 14C
Lava Storm Play Moto G35 5G
iQOO Z10 Lite Vivo T4 Lite 5G
Itel Zeno 5G Samsung Galaxy M06 5G
Lava Shark 5G Ai+ Nova 5G
Acer Super ZX Alcatel V3 Classic
Itel A95

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹15,000 से कम)

विजेता: iQOO Z10x

15,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में इस साल कई ऐसे फोन लॉन्च हुए हैं जो बड़ी बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और AI फीचर्स तक के साथ आए हैं। ये सभी वैल्यू फॉर मनी मोबाइल थे जिनमें से किसी एक को विजेता बनना था। इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स 2025 में यह ताज iQOO Z10x के सिर सजा। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट, 6500एमएएच बैटरी और 6.72-इंच डिस्प्ले वाले इस आइकू फोन को 15 हजार से कम का बेस्ट फोन चुना गया।

नामांकन
Lava Play Ultra Infinix Note 50x 5G
Redmi 15 5G Vivo T4x 5G
Lava Blaze Amoled 2 Realme P3x 5G
Infinix Hot 60 5G POCO M7 Pro 5G
Tecno Pova 7 5G Realme 14x 5G
OPPO K13x Samsung Galaxy M17 5G
iQOO Z10x

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹20,000 से कम)

विजेता: CMF Phone 2 Pro

20,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट पर आते हैं, तो यह कैटेगरी इस साल सबसे ज्यादा टक्कर वाली रही। लगभग सभी कंपनियों ने भरोसेमंद परफॉर्मेंस और अच्छे कैमरे का बैलेंस देने की कोशिश की। लेकिन जिस फोन ने वाकई सबसे ऊपर जगह बनाई, वह है Nothing का CMF Phone 2 Pro। इसके बैक पैनल पर बने डिफरेंट और आकर्षक डिजाइन के साथ ही 2x टेलीफोटो लेंस वाले कैमरे ने भी लोगों को इंप्रेस किया है।

नामांकन
Samsung Galaxy A17 5G Alcatel V3 Ultra 5G
Tecno Pova Slim 5G Tecno Pova Curve 5G
Realme P3 5G CMF Phone 2 Pro
Infinix GT 30 Infinix Note 50s 5G+
Moto G86 Power OPPO K13 5G
Vivo T4R Realme NARZO 80 Pro 5G
iQOO Z10R Lava Blaze Duo 5G
Moto G96 5G HMD Fusion 5G
Samsung Galaxy M36 Redmi Note 14 5G

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹30,000 से कम)

विजेता: Motorola Edge 60 Pro

30,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन का अवॉर्ड Motorola Edge 60 Pro को मिला है। इस कड़ी टक्कर वाले सेगमेंट में OnePlus, Nothing और Vivo सहित कई अन्य ब्रांड्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अपनी ऑल-राउंड वैल्यू की वजह से मोटोरोला ऐज 60 प्रो बाज़ी मारते हुए सबसे आगे निकल गया है।

नामांकन
Honor X9C OnePlus Nord CE5
Infinix GT 30 Pro 5G+ Samsung Galaxy A26 5G
Motorola Edge 60 Fusion Realme 14 Pro+ 5G
POCO X7 Vivo V60e
Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo 5G
Motorola Edge 60 Pro Realme P3 Ultra 5G
iQOO Neo 10R OPPO F29 Pro 5G
Nothing Phone (3a) Pro POCO X7 Pro

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹40,000 से कम)

विजेता: Realme GT 7

40,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में इस साल ऐसे स्मार्टफोन्स देखने को मिले, जिनमें टॉप-एंड डिवाइसेस जैसी पावर और बेहतरीन कैमरा क्षमताएँ थीं। IGA 2025 में जूरी ने सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद रियलमी जीटी 7 को 40 हजार रुपये से कम कीमत वाला 2025 का बेस्ट फोन चुना है। इसमें Dimensity 9400e चिपसेट, तगड़ी 7000mAh बैटरी, टेलीफोटो लेंस और 50MP मेन कैमरा सहित NEXT AI के कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलते हैं।

नामांकन
OPPO Reno14 5G OPPO K13 Turbo Pro 5G
Vivo V60 Realme 15 Pro 5G
OnePlus Nord 5 POCO F7
Vivo T4 Ultra Realme GT 7
iQOO Neo 10 Samsung Galaxy A36 5G
Redmi Note 14 Pro+ 5G

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹50,000 से कम)

विजेता: OnePlus 13R

50 हजार रुपये से कम का बेस्ट फोन बनने की लड़ाई OnePlus 13R जीता है। इस सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा रहा। सभी मोबाइल ब्रांड्स ने प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस सहित शानदार कैमरा और डिस्प्ले देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 6000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ वनप्लस 13आर ने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है।

नामांकन
OPPO Reno14 Pro 5G Motorola Razr 60
Google Pixel 9a Samsung Galaxy A56 5G
OnePlus 13R

बेस्ट फोन ऑफ 2025 (₹70,000 से कम)

विजेता: OnePlus 13

वनप्लस 13आर जहां 50 हजार से कम का बेस्ट फोन बना, वहीं 70 हजार से कम के बेस्ट फोन का खिताब इसी का बड़ा भाई OnePlus 13 लूट ले गया। बेहद ही पावरफुल मोबाइल प्रोसेर Snapdragon 8 Elite के साथ ही यह स्मार्टफोन, फ्लैगशिप-ग्रेड Hasselblad ऑप्टिक्स सपोर्ट करता है। अटरेक्टिव और स्ट्रांग कर्व्ड डिजाइन वाले वनप्लस 13 ने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए खुद को बेस्ट साबित कर दिखाया है।

नामांकन
Samsung Galaxy S25 FE Vivo X200 FE
OnePlus 13s Apple iPhone 16e
iQOO 13 Realme GT 7 Pro
Xiaomi 15 OnePlus 13
Vivo X200 OPPO Find X8

फोन ऑफ द ईयर 2025

विजेता: Samsung Galaxy S25 Ultra

इंडियन गैजेट अवॉर्ड में फोन ऑफ द ईयर का खिताब किसे मिल सकता है, इस बात पर खूब चर्चा सुनने को मिली। सबसे अपने-अपने फेवरेट हैं। लेकिन विनर तो किसी एक को ही बनना था और कैटेगरी का महारथी बना सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा। शानदार 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite for Galaxy की जबरदस्त प्रोसेसिंग और अत्याधुनिक कैमरा हार्डवेयर के साथ इस सैमसंग स्मार्टफोन ने टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस की मिसाल को काफी आगे बढ़ा दिया है।

नामांकन
Apple iPhone 17 Nothing Phone (3)
Tecno Phantom V Fold 2 5G Apple iPhone 17 Pro Max
Apple iPhone Air Google Pixel 10 Pro XL
Samsung Galaxy Z Fold7 Samsung Galaxy Z Flip7
Vivo X Fold 5 Samsung Galaxy S25 Edge
Motorola Razr 60 Ultra Xiaomi 15 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra Vivo X200 Pro
OPPO Find X8 Pro Google Pixel 10 Pro Fold
iQOO 13

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन ऑफ 2025 – अफोर्डेबल (₹25,000 से कम)

विजेता: Motorola Edge 60 Fusion

इस साल 25,000 रुपये से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन्स बड़े कैमरा सेंसर और एडवांस्ड इमेजिंग एल्गोरिदम के साथ आए, जो सोशल मीडिया के लिए बेहद डिटेल्ड फोटोज़ व वीडियोज़ कैप्चर करने में माहिर हैं। 50MP 1/1.56″ LYTIA 700C मेन सेंसर और 13MP मैक्रो-अल्ट्रावाइड लेंस के साथ Motorola Edge 60 Fusion ने हार्डवेयर और प्रोसेसिंग का बेहतरीन संतुलन दिखाया है। अपनी इसी काबिलियत के चलते इसे IGA 2025 में अर्फोडेबल कैटेगरी के बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन का अवॉर्ड मिला है।

नामांकन
HONOR X9c 5G Infinix GT 30 Pro 5G+
Motorola Edge 60 Fusion Realme P4 Pro 5G
OnePlus Nord CE5 Vivo T4 5G
iQOO Z10R 5G Samsung Galaxy M36 5G
Nothing Phone (3a) Samsung Galaxy A26 5G
Vivo Y400 Pro 5G

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹40,000 से कम)

विजेता: Vivo V60

किसी भी मोमेंट को तुरंत कैमरा में कैद कर पाना अब स्मार्टफोन एक्सपीरियंस का सबसे अहम हिस्सा बन गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो फोटोग्राफी पसंद करते हैं। 2025 में कई कैमरा-सेंट्रिक फोन लॉन्च हुए, लेकिन मिड-रेंज मार्केट में Vivo V60 ने वाकई स्तर ऊँचा कर दिया। आईजीए 2025 की 40,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन कैटेगरी का अवॉर्ड इसे ही मिला है। 50MP 1/1.56″ मेन कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो लेंस ZEISS पोर्ट्रेट सपोर्ट के साथ 32MP सेल्फी सेंसर वाला यह शानदार 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

नामांकन
Motorola Edge 60 Pro Nothing Phone (3a) Pro
Realme 14 Pro+ 5G OPPO F31 Pro+ 5G
Vivo V60 Realme 15 Pro 5G
OnePlus Nord 5 POCO F7
Vivo T4 Ultra Realme GT 7
iQOO Neo 10 Samsung Galaxy A36 5G
Redmi Note 14 Pro+ 5G

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Vivo X200 Pro

प्रीमियम कैटेगरी में 2025 का बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन चुनना आसान नहीं था। हमारी अनुभवी जूरी ने गहन मूल्यांकन के बाद वीवो एक्स200 प्रो को विजेता घोषित किया। यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री-लीडिंग 200MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है, जो बेहतरीन ज़ूम डिटेल, शानदार पोर्ट्रेट और मैक्रो क्षमताएँ प्रदान करता है। इसके साथ 50MP 1/1.28″ का मेन कैमरा भी मिलता है। अगर आप चाहें, तो हमारा Vivo X200 Pro रिव्यू पढ़कर समझ सकते हैं कि हमने इसे जूरी के फैसला सुनाने से काफी पहले ही 2025 का ‘कैमरा फोन ऑफ द ईयर’ क्यों कहा था।

नामांकन
OPPO Reno14 Pro 5G iQOO 13
Realme GT 7 Pro OnePlus 13
Nothing Phone (3) Apple iPhone 17 Pro Max
Google Pixel 10 Pro XL Motorola Razr 60 Ultra
Xiaomi 15 Ultra Samsung Galaxy S25 Ultra
Vivo X200 Pro OPPO Find X8 Pro

बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹40,000 से कम)

विजेता: OPPO Reno14 5G

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कंटेंट क्रिएशन के दौर में एक बेहतरीन सेल्फी कैमरा वह फीचर है, जिसका कई खरीदार बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। IGA 2025 में सभी नामांकित मॉडलों को पीछे छोड़कर बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जिस फोन ने जीता, वह है ओपो रेनो 14। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है और हर सेल्फ-पोर्ट्रेट को शार्प और आकर्षक बनाता है।

नामांकन
Realme P4 Pro 5G Motorola Edge 60 Fusion
Motorola Edge 60 Pro Nothing Phone (3a) Pro
Realme 14 Pro+ 5G OPPO F31 Pro+ 5G
OPPO Reno14 5G Vivo V60
Realme 15 Pro 5G OnePlus Nord 5
POCO F7 Vivo T4 Ultra
iQOO Neo 10 Samsung Galaxy A36 5G
Redmi Note 14 Pro+ 5G

बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन ऑफ 2025 – अफोर्डेबल (₹25,000 से कम)

विजेता: Infinix GT 30 Pro

इस साल 25,000 रुपये से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन्स ने गेमिंग के लिए बेहतरीन फीचर्स दिए, जिनमें हाई-रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले, फ्रेम इंटरपोलेशन और बड़े वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम शामिल थे, ताकि बजट में शानदार गेमिंग अनुभव मिल सके। जूरी की नजर में जिस फोन ने अपनी गेमिंग क्षमताओं से सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह था Infinix GT 30 Pro। इसमें दिए गए डेडिकेटेड गेमिंग ट्रिगर्स Dimensity 8350 चिपसेट की पूरी क्षमता को सामने लाते हैं।

नामांकन
POCO M7 Pro Moto G96 5G
Samsung Galaxy M36 Tecno Pova Curve 5G
CMF Phone 2 Pro Infinix Note 50s 5G+
OPPO K13 5G Realme NARZO 80 Pro 5G
Redmi Note 14 5G Realme P4 Pro 5G
OnePlus Nord CE5 Infinix GT 30 Pro 5G+
iQOO Z10 Vivo T4
Motorola Edge 60 Fusion Vivo T4R
Nothing Phone (3a) Realme 14 Pro 5G
POCO X7

बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹40,000 से कम)

विजेता: iQOO Neo 10

आगे बढ़ते हुए, Realme, iQOO, OnePlus और अन्य ब्रांड्स ने अपने हाई-एंड स्मार्टफोन्स में लगभग फ्लैगशिप-लेवल चिपसेट और डेडिकेटेड गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन देकर खास पहचान बनाई। कई फोन इस रेस में काफी करीब पहुंचे, लेकिन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस आइकू नियो 10 ने इन खूबियों को सबसे बेहतर तरह से पेश किया और मेनस्ट्रीम कैटेगरी में बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन ऑफ 2025 का अवॉर्ड अपने नाम किया।

नामांकन
Motorola Edge 60 Pro Nothing Phone (3a) Pro
Realme 14 Pro+ 5G POCO X7 Pro
OPPO K13 Turbo Pro 5G OnePlus Nord 5
POCO F7 Vivo T4 Ultra
Realme GT 7 iQOO Neo 10
Redmi Note 14 Pro + 5G

बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Apple iPhone 17 Pro Max


बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन का अवॉर्ड देना इस बार काफी मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि स्मार्टफोन कंपनियों ने एक के बाद एक शानदार गेमिंग और परफॉर्मेंस क्षमता वाले फ्लैगशिप फोन पेश किए। एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर, बेहद तेज़ रॉ पावर, वेपर चेंबर कूलिंग और कई AAA गेम टाइटल्स के सपोर्ट के साथ एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स ने इस साल का सबसे प्रतिष्ठित गेमिंग अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नामांकन
iQOO 13 Realme GT 7 Pro
Xiaomi 15 OnePlus 13
Nothing Phone (3) Apple iPhone 17 Pro Max
Google Pixel 10 Pro XL Xiaomi 15 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra Vivo X200 Pro
OPPO Find X8 Pro

बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन ऑफ 2025

विजेता: Samsung Galaxy Z Fold7


बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन अवॉर्ड उन डिवाइसेस को दिया जाता है जो फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पोर्टेबिलिटी की नई सीमाएं तय करते हैं। ये मोबाइल टॉप-टियर कैमरा हार्डवेयर अपनाते हैं और डुअल-स्क्रीन सॉफ्टवेयर पर खास ध्यान देते हैं ताकि मैक्सिमम यूज हो सके। IGA 2025 में Samsung Galaxy Z Fold7 ने इन सभी मुख्य प्वाइंट्स को पूरा करते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट, 200MP मेन कैमरा और मल्टीटास्किंग पर फोकस्ड इंट्यूटिव One UI 8 के साथ आता है।

नामांकन
Motorola Razr 60 Tecno Phantom V Fold2 5G
Samsung Galaxy Z Fold7 Samsung Galaxy Z Flip7
Vivo X Fold 5 Moto Razr 60 Ultra
Google Pixel 10 Pro Fold

बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन ऑफ 2025

विजेता: Samsung Galaxy Z Flip7


एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का नया मानक अब सिर्फ स्क्रीन साइज़ नहीं, बल्कि जेब में आसानी से फिट होने की क्षमता और एडवांस फीचर्स का पैकेज है। बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन ऑफ 2025 के खिताब के लिए Samsung Galaxy Z Flip 7 सबसे आगे रहा, क्योंकि यह स्टाइल, परफॉर्मेंस और बेहतरीन इन-हैंड एर्गोनॉमिक्स का बेलेंस्ड एक्सपीरियंस देता है। फोल्ड होने पर इस स्मार्टफोन की हाईट सिर्फ 85.5mm यानी 3.3 इंच रह जाती है।

नामांकन
Motorola Razr 60 Vivo X200 FE
OnePlus 13s Xiaomi 15
OPPO Find X8 Samsung Galaxy S25
Samsung Galaxy Z Flip7 Motorola Razr 60 Ultra
Apple iPhone 17 Google Pixel 10

मोस्ट अवेटेड फोन

विजेता: Vivo X300 Pro

पिछले कुछ हफ्तों में कई नए फ्लैगशिप लॉन्च देखने को मिले, लेकिन जूरी की आपसी सहमति के अनुसार Vivo X300 Pro इनमें सबसे बहुप्रतीक्षित फोन रहा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP टेलीफोटो लेंस और 6,510mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इस कैटेगरी के लिए निम्नलिखित स्मार्टफोंस भी नॉमिनेशन में शामिल हुए थे:

नामांकन
iQOO 15 OPPO Find X9 Pro
OnePlus 15 Vivo X300 Pro
Xiaomi 17 Pro Realme GT 8 Pro

बेस्ट टैबलेट ऑफ 2025 – अर्फोडेबल (₹15,000 से कम)

विजेता: OnePlus Pad Lite

स्मार्टफोन्स से टैबलेट्स की ओर रुख करते हुए, इस साल किफायती टैबलेट सेगमेंट का फोकस बेहतरीन डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के बीच सही संतुलन बनाने पर रहा, वो भी बिना बैटरी लाइफ या रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस से समझौता किए। वनप्लस पैड लाइट ने 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन, मीडियाटेक हीलियो जी100 चिपसेट और 9,340एमएएच बैटरी के दम पर साल 2025 का 15 हजार से कम का बेस्ट टैबलेट वाला IGA खिताब जीता है। इस कैटेगरी में नामांकित अन्य डिवाइस इस प्रकार हैं:

नामांकन
Redmi Pad 2 Moto Pad 60 Pro
OPPO Pad SE OnePlus Pad Lite
Samsung Galaxy Tab A11 Wi-Fi

बेस्ट टैबलेट ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹40,000 से कम)

विजेता: Xiaomi Pad 7

40,000 रुपये से कम कीमत वाले टैबलेट सेगमेंट में इस साल ऐसे कई डिवाइस देखने को मिले, जो ऑन-द-गो मीडिया के लिए बेहतरीन मजेदार अनुभव देते हैं और स्कूल या ऑफिस में एक साथ कई ऐप्स और टास्क चलाने के लिए पर्याप्त पावर भी रखते हैं। शाओमी पैड 7 ने अपनी शार्प 3.2के डिस्प्ले, स्नेपड्रैगन 7प्लस जेन 3 चिपसेट और बड़ी 8,850एमएएच बैटरी के साथ जूरी को प्रभावित किया। इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाले अन्य डिवाइस आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

नामांकन
Lenovo Idea Tab 5G Lenovo Idea Tab Pro
OnePlus Pad Lite LTE Samsung Galaxy Tab A11 LTE
Xiaomi Pad 7 Samsung Galaxy Tab S10 Lite

बेस्ट टैबलेट ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Apple iPad Pro (2025)

प्रीमियम टैबलेट्स अब बेहद पोर्टेबल क्रिएटिविटी और गेमिंग मशीनों के रूप में विकसित हो चुके हैं। यह अवॉर्ड उन डिवाइसों का सम्मान करता है, जो रॉ पावर, बड़े और ब्राइट डिस्प्ले, शानदार विज़ुअल्स और ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं, जो भारी वर्कलोड में भी मल्टीटास्किंग को अधिकतम करता है। इन सभी खूबियों को सबसे बेहतर तरीके से दर्शाया Apple iPad Pro (M5) ने, जिसमें 2752 x 2064 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और दमदार Apple M5 चिपसेट मिलता है। इस कैटेगरी के नामांकित डिवाइस हैं:

नामांकन
OnePlus Pad 3 Samsung Galaxy Tab S11 Ultra 5G
Apple iPad 11 (2025) WiFi + Cellular Apple iPad Pro (2025)
Apple iPad Air 13 (2025) WiFi + Cellular

बेस्ट टीवी ऑफ 2025 – अर्फोडेबल (₹40,000 से कम)

विजेता: Lumio Vision 7

नए ब्रांड Lumio का Vision 7 अर्फोडेबल कैटेगरी में बेस्ट टीवी अवॉर्ड का विजेता बना है। यह बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और मजबूत रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस के बीच शानदार संतुलन बनाता है। इसका 55-इंच 4K QLED पैनल Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आता है, जो फिल्मों, खेल और टीवी शो के लिए चमकदार रंग और शार्प डिटेल प्रदान करता है। टीवी में 30W स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मिलते हैं, साथ ही ALLM भी दिया गया है, जो गेमिंग को और अधिक responsive बनाता है। इंटरफेस को Lumio के BOSS प्रोसेसर द्वारा पावर किया गया है, जिससे यूज़र अनुभव स्मूद रहता है। इस अवॉर्ड के लिए नामांकित टीवी मॉडल्स में शामिल थे:

नामांकन
Cellecor CE-55U PRO 4K UHD QLED Smart TV Toshiba M450RP (55″)
LG UA82 Xiaomi 55 inch FX Pro QLED
Vu Vibe DV Series Wobble X Series TV 55 inches
Lumio Vision 7 55
 

बेस्ट टीवी ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹60,000 से कम)

Winner: Sony BRAVIA 2 II


Sony Bravia 2-series 55-inch इस कैटेगरी का विजेता बना है, क्योंकि यह भरोसेमंद पिक्चर प्रोसेसिंग और आसान स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करता है। इसका 4K LED पैनल Sony के X1 प्रोसेसर द्वारा पावर होता है, जो शार्प डिटेल, नैचुरल कलर्स और स्मूद मोशन देता है। MotionFlow XR जैसे फीचर्स की वजह से स्पोर्ट्स और फिल्में और भी साफ और आकर्षक दिखती हैं। Google TV सपोर्ट, Dolby Atmos ऑडियो और चार HDMI पोर्ट (eARC सपोर्ट के साथ) इसे एक संतुलित पैकेज बनाते हैं, जो स्ट्रीमिंग और कंसोल गेमिंग के साथ-साथ रोज़मर्रा के टीवी देखने के लिए भी शानदार अनुभव देता है।

नामांकन
Hisense 55″ U7Q TH65QDMini1022
Lumio Vision 9 Samsung Q8F Series (50-inch)
Toshiba Z570RP (65-inch) Vu Vibe DV Series (65-inch)
Hisense U7Q (55-inch) Sony BRAVIA 2 II 

बेस्ट टीवी ऑफ 2025 – प्रीमियम (₹100,000 से कम)

विजेता: LG QNED 8GA

LG का 55-इंच QNED 8GA MiniLED इस कैटेगरी का विजेता बना है, क्योंकि यह प्रीमियम फीचर्स को एक बेहद सरल और आसान यूज़र अनुभव के साथ बेहतरीन तरीके से जोड़ता है। इसका 4K QNED MiniLED पैनल, जिसे α8 AI Processor 4K Gen2 पावर देता है, Dolby Vision के साथ चमकदार और दमदार विज़ुअल्स प्रदान करता है, जो कंटेंट के अनुसार खुद को डायनामिक रूप से एडजस्ट करता है। टीवी में 120Hz का नैटिव रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync सपोर्ट भी है, जिससे यह कंसोल गेमर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। webOS, वॉइस कंट्रोल्स और Magic Remote की मदद से ऐप्स और सेटिंग्स को नेविगेट करना बेहद आसान हो जाता है।

नामांकन
Lumio Vision 9 Hisense 75″U7Q
Blaupunkt (65-inch) 4K QLED Mini LED TV Samsung The Frame (55-inch) QLED (2025 Model LS03F)
LG 55QNED 8GA  

बेस्ट टीवी ऑफ 2025

विजेता: Sony BRAVIA 8 II

Sony का BRAVIA 8 II इस कैटेगरी में एक पूरी तरह हाई-एंड और संतुलित पैकेज पेश करता है, जिसमें हर पहलू पर बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसका QD-OLED पैनल, XR प्रोसेसर द्वारा संचालित, गहरे ब्लैक्स, कंट्रोल्ड हाइलाइट्स और स्मूद मोशन प्रदान करता है, जिससे फिल्में, शो और गेम्स-even डार्क सीन में भी-साफ़ और डिटेल्ड दिखते हैं। Acoustic Surface Audio+ जैसे साउंड फीचर्स, लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए कैलिब्रेटेड मोड्स, और कंसोल गेमिंग के लिए 4K 120Hz, VRR और ALLM सपोर्ट इसे होम सिनेमा और गेमिंग-दोनों के लिए एक संतुलित और शानदार विकल्प बनाते हैं।

नामांकन
LG OLED55 C5 Acerpure Nitro Gaming TV
Hisense 55″ E7QPro Toshiba Z570RPC (55″)
Haier QD- Mini LED M92 Series (75) 144Hz Sony Bravia 8 II
LG OLED97G5 Hisense 75″ U7Q
Samsung S95F OLED TV 

बेस्ट गेमिंग टीवी ऑफ 2025

विजेता: Samsung S95F

Samsung S95F को 2025 के बेस्ट गेमिंग टीवी का खिताब मिला है। यह OLED पैनल को बेहद गेमर-फ्रेंडली फीचर सेट के साथ जोड़ता है। यह 4K रेजोल्यूशन और 165Hz तक की वैरियेबल रिफ्रेश रेट के साथ VRR और ALLM सपोर्ट देता है, जिससे नेक्स्ट-जेन कंसोल और पीसी दोनों पर स्मूद और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले मिलता है। Object Tracking Sound+, Dolby Atmos और डेडिकेटेड Game Mode जैसे फीचर्स गेमिंग अनुभव को और भी इमर्सिव बनाते हैं। इसके अलावा Game Bar, लो इनपुट लैग और कई HDMI 2.1 पोर्ट्स जैसी सुविधाएँ इसे अलग-अलग सेटअप के लिए आसानी से प्लग-इन और फाइन-ट्यून करने योग्य बनाती हैं।

नामांकन
LG OLED97G5 Samsung S95F OLED TV
Sony Bravia 5 Haier QD- Mini LED M92 Series (75) 144Hz
Samsung QN90F Neo QLED Acerpure Nitro Gaming TV
Hisense 75″ U7Q Sony BRAVIA 8 II 

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025 – अर्फोडेबल (₹40,000 से कम)

विजेता: ASUS Vivobook Go 15


Ryzen 5 7520U प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आने वाला ASUS Vivobook रोज़मर्रा के कामों के लिए स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज़ बूट टाइम देता है, जिसका श्रेय इसके मॉडर्न प्रोसेसर और बड़े SSD स्टोरेज को जाता है। इसका फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले स्ट्रीमिंग और काम करने के दौरान आरामदायक अनुभव प्रदान करता है, जबकि इसका हल्का डिज़ाइन पोर्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है। इस प्राइस रेंज में यह लैपटॉप मजबूत स्पेसिफिकेशंस का सेट ऑफर करता है, जो इसे स्टूडेंट्स और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। यही वजह है कि इस साल यह किफायती कैटेगरी का विजेता बना है।

नामांकन
Acer Aspire 3 Lenovo Ideapad Slim 3 15IRU8
Asus Vivobook Go 15

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹80,000 से कम)

विजेता: Dell 14 Plus


Dell 14 Plus एक साफ-सुथरे डिज़ाइन और हल्के वजन के साथ आता है, इसी के चलते यह लैपटॉप कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। इसमें 14-इंच की 2.5K IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो ComfortView Plus के साथ शार्प विज़ुअल्स प्रदान करती है और आंखों को नुकसान से भी बचाता है। इसका Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD के साथ ही Intel Arc ग्राफिक्स का मेल इसे तेज़ परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव वर्क प्रदान करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर, बैकलिट कीबोर्ड और Windows 11 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड Office जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स डेली यूज़ को सुविधाजनक बनाते हैं।

नामांकन
HP OmniBook 3 AMD Moto book 60
Vivobook S16 OLED (S3607QA) MSI Modern 15 H i9
Lenovo Slim 5 83J2000HIN Acer Aspire Go 14 AI
Samsung Galaxy Book5 Core Ultra 5 Dell 14 Plus

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025 – प्रीमियम (₹1,25,000 से कम)

विजेता: HP OmniBook X Flip 14


HP OmniBook X Flip प्रीमियम सेगमेंट में नंबर वन आया है। स्लिम और हल्के डिज़ाइन के साथ ही इसमें दी गई 14-इंच 3K OLED टचस्क्रीन लैपटॉप और टैबलेट दोनों मोड में काम करने के लिए बेस्ट साबित होती है। यह मशीन शक्तिशाली व एनर्जी-एफिशियंट Intel Core Ultra 5 226V प्रोसेसर और 16GB DDR5 RAM पर आधारित है, जो काम और मनोरंजन-दोनों के लिए स्मूद मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसकी 120Hz डिस्प्ले चमकदार और शार्प विज़ुअल्स देती है, जबकि Gorilla Glass इसकी मजबूती बढ़ाता है। फास्ट SSD स्टोरेज, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग इसे उन प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए आदर्श विकल्प बनाते हैं, जो एक ही डिवाइस में स्टाइल, हाई-एंड स्पेक्स और फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं।

नामांकन
MSI Prestige 14 AI Evo Acer Swift 14 ai
Yoga 7 2in1 Seashell Galaxy Book5 360
Zenbook A14 (X3407RA) Apple MacBook Air M4
HP OmniBook X Flip 14

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025

विजेता: Dell Pro Max 16 Plus


Dell Pro Max 16 Plus एक मोबाइल वर्कस्टेशन है, जिसे खासतौर पर भारी-भरकम प्रोफेशनल कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें Intel Core Ultra 9 285HX प्रोसेसर, 128GB RAM और 2TB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे यह इंजीनियर्स, डिज़ाइनर्स और क्रिएटर्स के लिए एक बेहद शक्तिशाली और भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाली इसकी 16-इंच 4K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले और RTX Pro 5000 GPU हैवी वर्कलोड्स के लिए शानदार विज़ुअल्स और ग्राफिक्स क्षमता प्रदान करता है। यही कारण है कि यह डिवाइस कंज़्यूमर और गेमिंग लैपटॉप्स से अलग वर्कस्टेशन-ग्रेड लैपटॉप साबित होता है और IGA 2025 की इस कैटेगरी का विजेता बनता है।

नामांकन
MSI Prestige Pro 16 AI Dell Pro 14 Premium – PA14250
Acer Swift Neo Lenovo Yoga Pro 7i Gen 10 Aura Edition
Samsung Galaxy Book5 Pro 360 Yoga Slim 9i
Apple MacBook Pro M5 HP OmniBook Ultra Flip 14
Dell Pro Max 16 Plus
 

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025 – बी2बी – मेनस्ट्रीम (₹80,000 से कम)

विजेता: Lenovo ThinkBook 14 Gen 8

Lenovo ThinkBook 14 Gen 8 में 14-इंच की FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, Intel Core 7 240H Series 2 प्रोसेसर, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD दी गई है। इसका स्लिम और हल्का डिज़ाइन पोर्टेबिलिटी को आसान बनाता है, जबकि 10-core परफॉर्मेंस और तेज़ SSD स्टोरेज रोज़मर्रा के काम और फास्ट बूट टाइम में मदद करते हैं। आरामदायक कीबोर्ड और अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ यह प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए एक भरोसेमंद वर्क लैपटॉप का प्रैक्टिकल विकल्प साबित होता है।

नामांकन
ASUS Expertbook P1 Dell Pro 16
Lenovo ThinkBook 14 Gen 8
 

बेस्ट लैपटॉप ऑफ 2025 – बी2बी (₹80,000 से अधिक)

विजेता: Lenovo ThinkPad X1 Carbon Gen 13 Aura Edition

Lenovo ThinkPad X1 Carbon Gen 13 Aura Edition में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और Intel Arc ग्राफिक्स का संयोजन मिलता है, जो तेज़ स्पीड और बेहतर दक्षता का संतुलित अनुभव देता है। इसमें 14-इंच का OLED टचस्क्रीन है, जो चमकदार रंगों और एंटी-ग्लेयर तकनीक के साथ आता है, जबकि इसका स्लिम और हल्का डिज़ाइन पोर्टेबिलिटी को बेहद आसान बनाता है। लैपटॉप में फास्ट-चार्जिंग बैटरी, 512GB SSD और उन्नत सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह उन प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रीमियम विकल्प बन जाता है, जिन्हें परफॉर्मेंस के साथ भरोसेमंद मोबाइलिटी की जरूरत होती है।

नामांकन
HP EliteBook 8 G1i MSI Prestige 16 AI Evo
Dell Pro 14 Premium – PA14250 Lenovo ThinkPad X1 Carbon Gen 13 Aura Edition

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप ऑफ 2025 – अर्फोडेबल (₹100,000 से कम)

विजेता: Acer Nitro V 15


Acer Nitro V 15 1080p गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है, जिसमें Intel Core i7 13th Gen प्रोसेसर, 16GB DDR5 RAM और RTX 5050 ग्राफिक्स शामिल हैं। इसकी 15.6-इंच डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आतह है, जो एक्शन-भरे गेम्स में स्मूद विज़ुअल्स प्रदान करता है। वहीं डेडिकेटेड 8GB VRAM भारी ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को संभालने में मदद करती है। फास्ट SSD स्टोरेज और प्रभावी कूलिंग जैसे फीचर्स के साथ, Acer Nitro V उन गेमर्स के लिए एक शानदार विकल्प बनता है, जो 1 लाख रुपये से कम में अच्छे फ्रेम रेट्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

नामांकन
ASUS Gaming V16 MSI Katana 15 HX B14
Lenovo LOQ RTX 5050 Acer Nitro V 15

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹1,50,000 से कम)

विजेता: Lenovo LOQ 15

Lenovo LOQ 15IRX10 गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जिसमें 14th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर, 32GB DDR5 RAM और RTX 5060 ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी 15.6-इंच डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है, जिससे गेमप्ले स्मूद रहता है, जबकि 1TB SSD स्टोरेज तेज़ लोड टाइम और गेम्स व फाइल्स के लिए पर्याप्त स्पेस प्रदान करता है। मजबूत कूलिंग, टिकाऊ बिल्ड और G-SYNC सपोर्ट के साथ यह Lenovo लैपटॉप अपने प्राइस ब्रैकेट में परफॉर्मेंस के लिए खास पहचान बनाता है।

नामांकन
ASUS TUF F16 MSI Crosshair 16 HX
Alienware 16 Aurora – AC16250 Acer Predator Helios Neo 16S AI
Lenovo LOQ 15  

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप ऑफ 2025 – प्रीमियम (₹2,50,000 से कम)

विजेता: ASUS ROG Zephyrus G14

ASUS ROG Zephyrus G14 में AMD Ryzen AI 9 HX-370 प्रोसेसर, 32GB RAM और RTX 5070 Ti ग्राफिक्स का संयोजन मिलता है, जिसे उन क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक पतले और कॉम्पैक्ट फॉर्म में हाई-एंड पावर चाहते हैं। इसका 14-इंच QHD+ OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो गहरे रंग और शार्प डिटेल्स प्रदान करता है। स्लिम डिज़ाइन और फास्ट-चार्जिंग बैटरी इसे रोज़मर्रा के उपयोग के लिए पोर्टेबल बनाते हैं। शक्तिशाली ग्राफिक्स, एडवांस्ड कूलिंग और प्रीमियम लुक्स के साथ G14 हल्के चेसिस में गेमिंग और प्रोडक्टिविटी-दोनों के लिए एक टॉप विकल्प साबित होता है।

नामांकन
MSI Vector 16 HX Alienware 16X Aurora – AC16251
Lenovo Legion Pro 7 16IAX10H Gigabyte AORUS ELITE 16
ASUS ROG Zephyrus G14  

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप ऑफ 2025

विजेता: MSI Raider 18 HX

MSI Raider 18 HX AI को इंडियन गैजेट अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट गेमिंग लैपटॉप का खिताब मिला है। यह डेस्कटॉप-लेवल की बेहद ताकतवर परफॉर्मेंस देता है और सबसे भारी-भरकम गेम्स को भी 4K रिज़ॉल्यूशन पर स्मूद फ्रेम रेट और शानदार डिटेल के साथ संभाल लेता है। इसमें 18-इंच की बड़ी 4K Mini LED डिस्प्ले, RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड और 64GB DDR5 RAM मिलती है। भारी AAA गेम, CAD रेंडर्स और 8K वीडियो एडिटिंग जैसे हाई-एंड प्रोसेसिंग काम को यह आसानी से संभाल सकता है। इसका एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी लंबे गेमिंग सेशंस में भरोसेमंद परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। बड़ी SSD स्टोरेज और HDR-सर्टिफाइड ब्राइट डिस्प्ले इसे उन गेमर्स के लिए टॉप-टीयर विकल्प बनाते हैं, जो इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अनुभव की तलाश में हैं।

नामांकन
Acer Predator Helios 16 AI PH16-73 ASUS ROG Strix Scar 18
HP OMEN MAX 16 Alienware 18 Area-51 – AA18250
Legion Pro 7i RTX 5090 Gigabyte AORUS MASTER 16
ASUS ROG Strix Scar 16 MSI Raider 18 HX

​बेस्ट फ्लिप/कन्वर्टिबल लैपटॉप ऑफ 2025

विजेता: Samsung Galaxy Book5 360

Samsung Galaxy Book 5 360 ने कन्वर्टिबल कैटेगरी में जीत हासिल की है। इसका स्लिम और हल्का डिज़ाइन, 16-इंच AMOLED टचस्क्रीन और 360-डिग्री हिंग इसे लैपटॉप और टैबलेट-दोनों रूप में बेहद सुविधाजनक बनाते हैं। मशीन में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 32GB DDR5 RAM और Intel Arc ग्राफिक्स मिलते हैं, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और स्मूद प्रोडक्टिविटी प्रदान करते हैं। चमकदार और रंगीन AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ इसे उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प बनाती है जो एक ही डिवाइस में फ्लेक्सिबिलिटी, पोर्टेबिलिटी और प्रीमियम विज़ुअल्स चाहते हैं।

नामांकन
ASUS ROG Flow Z13 (2025) HP OmniBook X Flip Intel
Dell 14 2-in-1 Plus – DB04255 Lenovo Yoga 9i 2in1 Aura Edition
Zenbook Duo (2025) Samsung Galaxy Book5 360

बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹5,000 से कम)

विजेता: OPPO Enco Buds 3 Pro

ऑडियो सेगमेंट की बात करें तो इस साल 5,000 रुपये से कम कीमत वाले कई ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) ने लंबी बैटरी लाइफ और यूज़र्स के लिए बेहतरीन Active Noise Cancellation (ANC) देने पर खास ध्यान दिया है। OPPO Enco Buds 3 Pro ने 12.4mm ड्राइवर्स, 54 घंटे तक की बैटरी बैकअप और IP55 रेटिंग के दम पर 5 हजार से कम के बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स ऑफ 2025 का खिताब जीता है। इस कैटेगरी में नामांकित ईयरबड्स थे:

नामांकन
OnePlus Nord Buds 3r Mivi AI Buds
OPPO Enco Buds 3 Pro Realme Buds Air 7
Sony WF-C510 U&I TWS 7353
Just Corseca Skye True Wireless Samsung Galaxy Buds Core
CMF Buds 2 Plus CMF Buds Pro 2
Redmi Buds 6 boAt Nirvana Ivy Pro
Honeywell Suono P2200 Moto Buds Bass
itel Rhythm Echo GoBoult X Mustang Torq
Truke Mega 10 Earbuds

बेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Apple AirPods Pro 3

प्रीमियम टीडब्ल्यूएस सेगमेंट में शानदार साउंड क्वालिटी के साथ एडवांस फीचर्स और डीप ऐप कंट्रोल की भी जरूरत होती है। इस कैटेगरी में आने वाले ईयरबड्स आमतौर पर हल्के डिज़ाइन, आकर्षक वायरलेस चार्जिंग केस और बेहतर बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। बेस्ट प्रीमियम ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स ऑफ 2025 के लिए Apple AirPods 3 Pro को चुना गया, क्योंकि यह बेहतरीन ANC क्षमता और शानदार साउंड ट्यूनिंग प्रदान करता है। इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड अन्य TWS मॉडल्स थे:

नामांकन
JBL Tune Beam 2 Sony LinkBuds Fit
Noise Master Buds Beats Powerbeats Fit with ANC
JBL Tour Pro 3 Sony WF-C710N
Samsung Galaxy Buds3 FE Apple AirPods Pro 3
OnePlus Buds 4 Realme Buds Air7 Pro
Google Pixel Buds 2a Beat Powerbeats Pro 2
Sennheiser ACCENTUM Open Moto Buds Loop

बेस्ट हेडफोंस ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹8,000 से कम)

विजेता: Noise Airwave Max 5

यह एक बेहद टक्कर वाली कैटेगरी है, जहाँ अधिकतम फीचर्स किफायती कीमत पर मिलते हैं। बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), लंबी बैटरी लाइफ और बड़े, दमदार ड्राइवर्स इस साल 8,000 रुपये से कम कीमत वाले मेनस्ट्रीम हेडफोन सेगमेंट की सबसे बड़ी खूबियाँ थीं। Noise Airwave Max 5 ने 50dB हाइब्रिड ANC, 40mm ड्राइवर्स और 80 घंटे तक की बैटरी बैकअप के दम पर बेस्ट मेनस्ट्रीम हेडफोंस ऑफ 2025 का अवॉर्ड जीता है। इस कैटेगरी के नामांकित अन्य हेडफोंस थे:

नामांकन
Portronics Muffs M5 Noise Airwave Max 5
Zebronics Zeb Duke 2 PRO boAt Rockerz 512 ANC
Zebronics Zeb Silencio 111 GoBoult Fluid X Pro
Nu Republic Starboy 6 URBAN HX30 Headphone (ANC)
GoBoult Mustang Q

बेस्ट हेडफोंस ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Sony WH-1000XM6

बेस्ट हेडफोंस का यह अवॉर्ड उन डिवाइसों के लिए होता है जो एक बेहतरीन और पूरी तरह डूब जाने वाला पर्सनल साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। इस कैटेगरी के सभी नॉमिनी ऑडियो इंजीनियरिंग के उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें बेहतरीन आराम, उन्नत ऐप फीचर्स और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी शामिल है। Sony WH-1000XM6 ने इन सभी खूबियों को सबसे बेहतर तरह से पेश किया है और इसलिए इसे “Best Headphone of 2025 – Premium” का खिताब मिला है। इसमें Soft-Fit वीगन लेदर बिल्ड, कुल 12 माइक्रोफ़ोन और 30mm कार्बन फाइबर ड्राइवर्स जैसी महत्वपूर्ण विशेषताएँ शामिल हैं।

नामांकन
JBL Tour One M3 Nothing Headphone (1)
Sennheiser Momentum 4 Anniversary Edition Noise Master Buds Max
Sony WH-1000XM6 Skullcandy Icon ANC
Sennheiser HD 505 Copper

बेस्ट वियरेबल ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹5,000 से कम)

विजेता: Redmi Watch Move

5 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुई ज्यादातर स्मार्टवॉचेस ने इस साल एक बेहतरीन हेल्थ सूट दिया, जिसमें लगातार SpO2 ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और एडवांस्ड स्लीप एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल थे। दिलचस्प बात यह रही कि इन सभी आँकड़ों को देखने के लिए अब बड़ी और चमकदार डिस्प्ले-कुछ मॉडलों में AMOLED तक-मिलने लगा है, जो पहले सिर्फ प्रीमियम वॉचेस में देखा जाता था। इस कैटेगरी की विजेता Redmi Watch Move में 1.85-इंच AMOLED पैनल, IP68 रेटिंग और 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

नामांकन
GoBoult Trail Pro GoBoult Drift Max
AGEasy Protec Neo Itel Alpha Edge
TVS iQube Noise Smartwatch Lava Prowatch Xtreme
Boat Wave Fortune Redmi Watch Move
Fastrack MYND Smartwatch Noise Champ 3 Kids Smartwatch
boAt Chrome Endeavour

बेस्ट वियरेबल ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Apple Watch Series 11

इस साल लॉन्च हुई प्रीमियम स्मार्टवॉचेस मजबूत डिज़ाइन, आरामदायक पहनने के अनुभव और हेल्थ व स्लीप ट्रैकिंग क्षमताओं में बड़े सुधारों के साथ आईं हैं। इन वॉचेस में लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी भी देखने को मिली। बेस्ट प्रीमियम वियरेबल ऑफ 2025 के लिए नीचे दिए गए नॉमिनी-जिनमें Apple, Samsung, Garmin, Google और अन्य प्रसिद्ध ब्रांड शामिल थे-इस कैटेगरी में मुकाबले में थे। लेकिन इस साल का खिताब Apple Watch Series 11 ने जीता है, जिसमें Always-On Retina OLED डिस्प्ले, Apple S10 SiP और बेहद सटीक हेल्थ सेंसर मिलते हैं।

नामांकन
boAt Valour Watch 1 GPS Amazfit Helio Strap
Amazfit Balance 2 Samsung Galaxy Watch8 Classic
Huawei Watch Fit 4 Pro Huawei Watch D2
Apple Watch Ultra 3 Apple Watch Series 11
Noise ColorFit Pro 6 Max Garmin Forerunner 970
Garmin Instinct 3 – AMOLED Tactical Edition Huawei Watch GT 5 Pro
Google Pixel Watch 4 Amazfit T-Rex 3 Pro
Titan Smart Evoke 2.0 Garmin Index Sleep Monitor
Garmin Venu X1 HRM600

बेस्ट मोबाइल एसओसी ऑफ 2025 – अर्फोडेबल (₹15,000 से कम)

विजेता: MediaTek Dimensity 7400


रोज़मर्रा की स्पीड, गेमिंग और बैटरी लाइफ जैसी जरूरतों को पूरा करने वाला सक्षम मोबाइल प्रोसेसर होना बेहद जरूरी है। 2025 में किफायती लेकिन वैल्यू-फोकस्ड स्मार्टफोन्स में कई चिपसेट देखने को मिले, लेकिन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबसे अलग पहचान बनाई और इसी वजह से इसे IGA 2025 में बेस्ट मोबाइल एसओसी ऑफ 2025 अंडर 2025 का अवॉर्ड मिला है। 4nm प्रोसेस पर बना यह 2.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस साल लॉन्च हुए Moto G86 Power, Vivo T4R और Realme P4 जैसे कई पॉपुलर स्मार्टफोंस को ताकत देता है।

नामांकन
MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 7400
MediaTek Dimensity 6400 MediaTek Dimensity 7060

बेस्ट मोबाइल एसओसी ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹30,000 से कम)

विजेता: MediaTek Dimensity 8450

जिस कैटेगरी में रॉ पावर, लगातार गेमिंग परफॉर्मेंस, तेज कैमरा प्रोसेसिंग, फास्ट वीडियो रेंडरिंग और प्रभावी बैटरी मैनेजमेंट अहम होते हैं, वहां MediaTek Dimensity 8450 ने 2025 के 30 हजार के कम के बेस्ट मोबाइल एसओसी का खिताब अपने नाम किया है। रियल-वर्ल्ड यूज हो या बेंचमार्क्स, दोनों में इस प्रोसेसर ने अपनी All Big Core डिजाइन की वजह से मेनस्ट्रीम कैटेगरी में फ्लैगशिप-लेवल की शानदार परफॉर्मेंस देकर जूरी को प्रभावित किया। इस साल मार्केट में आए OPPO K13 Turbo और OPPO Reno 14 Pro भी इसी चिपसेट पर काम करते हैं।

नामांकन
Snapdragon 6 Gen 4 MediaTek Dimensity 7360
Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 8450

बेस्ट मोबाइल एसओसी ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Apple A19 Pro

साल 2025 के बेस्ट मोबाइल एसओसी का प्रतिष्ठित अवॉर्ड उस चिपसेट को मिलता है जो पावर, एफिशिएंसी और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी में नए बेंचमार्क सेट करता है। प्रीमियम सेगमेंट में इस साल सभी चिप निर्माता कंपनियों ने बेहतरीन विकल्प पेश किए, लेकिन iPhone Air और iPhone 17 Pro मॉडल्स में लगाया गया Apple A19 Pro ने अपनी ताकत का तगड़ा प्रदर्शन किया है। 3nm आर्किटेक्चर पर बने इसे एडवांस चिपसेट ने बेमिसाल सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस, गेमिंग में ग्राउंडब्रेकिंग ग्राफिक्स और एफिशियंट पावर मैनेजमेंट के दम पर बाज़ी मार ली है।

नामांकन
Qualcomm Snapdragon 8 Elite Samsung Exynos 2500
Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 Apple A19
MediaTek Dimensity 9400 Apple A19 Pro
MediaTek Dimensity 9400e Google Tensor G5
Samsung Exynos 1580

बेस्ट लैपटॉप सीपीयू ऑफ 2025 – मेनस्ट्रीम (₹80,000 से कम)

विजेता: AMD Ryzen AI 7 350

यह कैटेगरी उस PC सिलिकॉन को अवॉर्ड देती है, जिसने बिना प्रीमियम प्राइस टैग के बेहतरीन ओवरऑल कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान किया और साथ ही यूज़र्स को AI फीचर्स का पूरा फायदा उठाने में मदद की। 80 हजार के कम के लैपटॉप में दिए गए बेस्ट लैपटॉप सीपीयू ऑफ 2025 का विजेता AMD Ryzen AI 7 350 बना है और इसके नामांकित मॉडल्स इस प्रकार थे:

नामांकन
AMD Ryzen AI 7 350 Intel Core Ultra 5 225H
AMD Ryzen AI 5 340 Intel Core Ultra 5 225U

बेस्ट लैपटॉप सीपीयू ऑफ 2025 – प्रीमियम

विजेता: Intel Core Ultra 9 285HX


जब बात आती है प्योर प्रोसेसिंग पावर की, तो लैपटॉप में फ्लैगशिप-ग्रेड CPU ही उसकी असली क्षमता दिखाता है। इस साल 2025 में लॉन्च हुए प्रीमियम लैपटॉप प्रोसेसर न सिर्फ हाई-FPS गेमिंग और 3D रेंडरिंग के लिए ज़बरदस्त स्पीड प्रदान करते हैं, बल्कि इनमें डेडिकेटेड NPU भी शामिल हैं, जो AI टास्क्स को तेज़ी से प्रोसेस करने में मदद करते हैं। आईजीए 2025 की इस कैटेगरी का विनर Intel Core Ultra 9 285HX साबित है। इस कैटेगरी में नामांकित CPU मॉडल्स निम्नलिखित थे:

नामांकन
Intel Core Ultra 9 285HX AMD Ryzen™ Al Max+ 395
AMD Ryzen™ Al Max+ 390 Intel Core Ultra 9 275HX
Apple M5

बेस्ट लैपटॉप जीपीयू ऑफ 2025

विजेता: NVIDIA GeForce RTX 5090


बेस्ट लैपटॉप जीपीयू ऑफ 2025 का अवॉर्ड उस ग्राफिक्स कार्ड के लिए होता है, जो विज़ुअल क्वालिटी में किसी भी तरह का समझौता नहीं करता और बेहद तेज़, ग्राउंडब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है। Indian Gadget Awards 2025 में इस साल ग्राफिक्स कार्ड सेगमेंट में कई शानदार विकल्प सामने आए और विजेता साबित हुआ NVIDIA GeForce RTX 5090. इस खिताब के लिए नामांकित GPUs निम्नलिखित थे:

नामांकन
NVIDIA GeForce RTX 5090 NVIDIA GeForce RTX 5080
NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti Apple M5 GPU