
इनफिनिक्स ने अगस्त की शुरूआत में ही भारत में अपना बेजल लेस डिसप्ले वाला शानदार स्मार्टफोन स्मार्ट 2 लॉन्च किया था। इंडिया का नया सुपरस्टार टैग लाईन के साथ पेश हुआ यह फोन 5,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर एक और खबर मिली है कि इनफिनिक्स कंपनी भी अब नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है और इस की शुरूआत कंपनी ‘एस3एक्स’ से करेगी। खबर है कि इनफिनिक्स अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एस3एक्स आने वाली 12 अगस्त को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगी और यह फोन सबसे पहले पड़ोसी मुल्क पाक्स्तिान में लॉन्च किया जाएगा।
इनफिनिक्स ने अपने आॅफिशियल पाक्स्तिानी ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है कि कंपनी 12 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इनफिनिक्स ने फोन का टीज़र शेयर किया है जिसमें नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन दिखाया गया है। इनफिनिक्स पाक्स्तिान ने हालांकि अपने ट्वीट में फोन के नाम से तो पर्दा नहीं उठाया है लेकिन पाक्स्तिानी टेक मीडिया में चर्चा है कि यह आने वाला स्मार्टफोन इनफिनिक्स एस3एक्स होगा। वहीं दूसरी ओर इनफिनिक्स अपने केन्या के ट्वीटर हैंडल पर भी नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी कर चुकी है।
Something big is coming up.
Stay tuned! #Infinix #ExpressYourself #LoveForCricket pic.twitter.com/ImNbfUDKAj— Infinix Pakistan (@InfinixPakistan) August 8, 2018
इनफिनिक्स एस3एक्स को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के प्रोसेसर व चिपसेट की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ क्वालकॉम के ही स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करेगा। लीक के मुताबिक इनफिनिक्स इस फोन को दो वेरिएंट में पेश कर सकती है।
इनफिनिक्स एस3एक्स के दो वेरिएंट्स में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स की ओर से इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 9
इनफिनिक्स अपने इस फोन को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतार सकती है। लीक में बताया जा रहा है फोन के 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट को तकरीबन 24,000 रुपये तथा 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को करीब 30,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल इनफिनिक्स अपने इस फोन को भारत में कब तक लाएगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।


















