Instagram पर TikTok Duet जैसी Reels Remix वीडियो कैसे बनाएं, जानें यहां

Instagram Remix फीचर दूसरे यूज़र्स से कॉन्टेंट बनाने, कॉलेब्रेट करने व अन्य लोगों को इस ऐप पर इंगेज करने का एक बेहद ही शानदार तरीका है। इस फीचर के जरिए आप डांस कर सकते हैं, मीमिक्री वीडियो बनाकर रील पर शेयर कर सकते हैं और गाना गा सकते हैं। अगर देखा जाए तो यह रिमिक्स वीडियो फीचर काफी हद तक TikTok के Duet फीचर जैसा ही है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस रिमिक्स फीचर का इस्तेमाल कैसे करते हैं तो आइए आगे आपको इसकी जानकारी देते हैं।
ऐसे बनाएं Remix Instagram Reels
स्टेप 1- सबसे पहले इंस्टाग्राम में Reel को ओपन करें।
स्टेप 2- इसके बाद जिस वीडियो पर आपको रीमिक्स बनाना है उसे सिलेक्ट करें।
स्टेप 3- फिर वीडियो के ऊपर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और “Remix this Reel” ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
स्टेप 4- अब आप आपको Remix ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- इसके बाद आप अपनी नई रील वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं और आप गैलेरी से पुरानी रील वीडियो भी यहां लगा सकते हैं।
स्टेप 6- इसके बाद अब बांयी ओर स्थित arrow बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7- वीडियो एड होने के बाद आप इस वीडियो में फिल्टर लगा सकते हैं, वीडियो पर साइड बदल सकते हैं, ऑडियो लेवल एडजस्ट कर सकते हैं इसके अलावा आप अपना वॉयस ओवर भी कर सकते हैं।
स्टेप 8- जब पूरी तरह से आपकी वीडियो तैयार हो जाए तो आप Share बटन पर क्लिक करके वीडियो को अपनी प्रोफाइल पर शेयर कर सकते हैं।
Reels पर रीमिक्स ऐसे करें बंद और चालू
यह रिमिक्स फीचर केवल नए अपलोड किए गए रील्स पर ही यूज किया जा सकता है, इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लोग आपकी पुरानी रील्स पर रीमिक्स करें, तो आप मैनुअली अपने वीडियो पर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करके और रिमिक्सिंग के लिए इनेबल कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप अपने रील्स पर रिमिक्सिंग को बंद करना चाहते हैं, तो आप रिमिक्स को डिसेबल कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब (FAQ)
- सवाल: रीमिक्स इंस्टाग्राम पर कैसे काम करता है?
जवाब: रीमिक्स किसी को भी रील बनाने की परमिशन देता है जिसमें किसी और का वीडियो या फोटो शामिल हो सकती है।
2. सवाल: क्या रीमिक्स में ऑडियो को बदला व इफेक्ट को जोड़ा जा सकता है?
जवाब: ऑडियो बदलना और इफेक्ट जोड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि आप रील को कैसे रीमिक्स करना चाहते हैं।
- ओरिजनल वीडियो के साथ: आप ऑडियो मिक्स कर सकते हैं और अपने रीमिक्स में वॉइसओवर जोड़ सकते हैं. आप ओरिजनल वीडियो और रिकॉर्ड की गई नई रील दोनों में स्टिकर और टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं।
- ओरिजनल ऑडियो के बाद: आप ऑडियो को ओरिजनल रील पर नहीं बदल सकते या ऑडियो को मिक्स नहीं कर सकते. आप अपनी क्लिप के लिए अपने कैमरे से ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, रीमिक्स में वॉइसओवर जोड़ सकते हैं और सभी ऑडियो का वॉल्यूम एक साथ एडजस्ट कर सकते हैं. आप ओरिजनल रील और आपके द्वारा रिकॉर्ड की जाने वाली क्लिप में स्टिकर और टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ अपनी क्लिप पर इफेक्ट यूज कर सकते हैं।