Itel कर रहा नए धमाके की तैयारी, 8000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च करेगा 18W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन

itel स्मार्टफोन भारत में जल्द ही 8000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन की यूएसपी 18W फास्ट चार्जिंग होगी।

Join Us icon

Itel इन दिनों अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel A49 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि 8,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर डिटेल शेयर करेगी। माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Itel का यह स्मार्टफोन 8000 रुपये तक की कीमत में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

इसके साथ ही itel के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की मुख्यस्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन भी लीक हो गए हैं। यहां हम आपको आइटेल के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, प्राइसिंग, डिज़ाइन के बारे में बता रहे हैं।

Itel स्मार्टफोन 18W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

itel स्मार्टफोन भारत में जल्द ही 8000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन की यूएसपी 18W फास्ट चार्जिंग होगी। इस फोन को 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। आइटेल का यह फोन Vision सीरीज का मैंबर होगा। संभव है कि यह स्मार्टफोन Vision 2 Pro या फिर Vision 2 या 2S के नाम से एंट्री कर सकता है।

आइटेल का यह स्मार्टफ़ोन किस दिन लॉन्च होगा फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इस फ़ोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन डिटेल्स सामने नहीं आए हैं। इस फ़ोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। फ़ोन में डुअल सेंसर सेटअप दिया जाएगा। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ VGA कैमरा और फ़्लैश दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन के रियर पैनल में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। आइटेल का यह स्मार्टफ़ोन ब्लू और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो आइटेल के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले पैनल दिा जाएगा। इस डिस्प्ले का साइज 6.6-इंच होगा और इसका रेजलूशन HD+ होगा। इस फोन की कीमत 8,000 रुपये तक होगा। ऐसे में फोन में IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इस फोन में डुअल 4G VoLTE दिया जाएगा। इस फोन में 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO K10 के लॉन्च से ठीक पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, सस्ते में मिलेगा 50MP कैमरा और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here