OPPO K10 के लॉन्च से ठीक पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, 50MP कैमरा के साथ 90Hz डिसप्ले

Join Us icon

OPPO K10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 23 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। OPPO K10 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। ओप्पो के लॉन्च से पहले अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शेयर किए हैं। OPPO ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में एक्सपेंडेबल रैम फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 23 मार्च को लॉन्च से पहले 91mobiles को अपकमिंग ओप्पो के10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स मिली हैं।

OPPO K10 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर योगेश बरार का कहना है कि OPPO K10 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें LCD पैनल और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। OPPO K10 स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित ColorOS 11.1 स्किन पर रन करता है।

23 March OPPO K10 India Launch Price Specifications 50Mp Camera

OPPO K10 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP मैक्रो कैमरा शूटर दिया जाएगा। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। OPPO K10 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

OPPO K10 डिजाइन

OPPO K10 स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में 10-K सुपर परफॉर्मेंस लिखा हुआ है। इसके साथ ही बैक पैनल में ओप्पो का लोगो भी दिया गया है। इस फोन के दाएं ओर पावर बटन दिया है जिसमें फिंगरप्रिंट इंबिड है। इसके साथ ही बाएं ओर वॉल्यूम बटन और SIM ट्रे दिया गया है। OPPO K10 स्मार्टफोन में स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट, माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफ़ोन जैक दिया गया है।  यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

OPPO K10 Specifications and Features Leaked

अपकमिंग OPPO K10 स्मार्टफोन भारत में 23 मार्च को लॉन्च होना है। यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये की कीमत में Flipkart से खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह फ़ोन दो कलर – ब्लैक और ब्लू ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here