JioPhone के बेस्ट प्लान, 1500 मिनट्स और 96GB डाटा के साथ फ्री मिलेगी ये सर्विस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/JioPhone-All-In-One.jpg

रिलायंस जियो अपने 4G स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ही अपने 4G फीचर फोन यूजर्स का भी ध्यान रखती है। इसलिए कंपनी ने जब अपने नए जियो प्लान पेश किए थे। उसके अलावा जियोफोन यूजर्स के लिए भी नए और शानदार प्लान की पेशकश की गई थी। Jio Phone के लिए कई प्लान मौजूद हैं, जिसमें से ऑल-इन-वन रीचार्ज प्लान सबसे खास और पॉप्यूलर हैं।

आज हम आपको जियोफोन यूजर्स के लिए उन प्लान की जानकारी देंगे जो कंपनी 200 रुपए के अंदर पेश करती है। इन प्लान में यूजर्स को नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, डाटा और एसएमएस बेनिफिट मिलते हैं। बता दें कि ये इन प्लान का रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया जा सकता है। 200 रुपए से कम जियोफोन के लिए कंपनी की ओर से 125 रुपए, 155 रुपए और 185 रुपए के प्लान आते हैं। इन प्लान में जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इसमें नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, 4G डाटा और एसएमएस का लाभ मिलता है। इन तीनों प्लान में कुल 96जीबी डाटा और 1500 मिनट्स नॉन-जियो कॉलिंग और 500 एसएमएस मिलते हैं। वहीं, इन सभी प्लान्स में आपको Jio ऐप्स का कोम्प्लेमेंट्री एक्सेस मिल रहा है। आइए आगे आपको हर प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio का कमाल, ग्राहकों ने यूज़ किया 1284 करोड़ जीबी डाटा और 87634 करोड़ मिनट की कॉल


JioPhone का 125 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 125 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में तो इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 0. 5 जीबी हाई-स्पीड डाटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

JioPhone का 155  रुपए वाला प्लान

वहीं, 155 रुपये वाले Jio Phone प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।

JioPhone का 185 रुपए वाला प्लान

आखिर में 200 रुपए से कम में आखिरी 185 रुपए का प्लान आता है। इसमें जियो फोन यूज़र्स को हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 500 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: JioMeet ऐप से ऐसे करें 100 लोगों को वीडियो ​कालिंग, देखें पूरा तरीका

बता दें कि हाल ही में Reliance ने अपनी रिपोर्ट के जरिए घोषणा की है कि इस वक्त इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में ​पूरे देश में तकनीक 39 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता रिलायंस जियो का नेटवर्क यूज़ कर रहे हैं। जियो न सिर्फ भारत की अग्रणिय दूरसंचार कंपनी बनी है बल्कि साथ ही Jio नेटवर्क के चलते देश के इंटरनेट बाजार और कॉलिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जियो ने साल की पहली तिमाही के आकंड़ें शेयर किए हैं जिसके अनुसार मार्च 31 तक Reliance Jio यूजर्स की गिनती 38.75 करोड़ पार कर चुकी थी।