
इंडियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा कम बजट में शानदार स्मार्टफोन लाने के लिए पहचानी जाती है। लावा के स्मार्टफोन एक ओर जहां बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं वहीं इन स्मार्टफोंस की कीमत भी आम जनता के लिए लो बजट ही रखी जाती है। स्मार्टफोन के क्षेत्र में सफल होने के साथ ही लावा फीचर फोन के बाजार में भी अग्रणीय है। देश की फीचर फोन मार्केट में एक और नया मोबाईल जोड़ते हुए लावा की ओर से लावा ए7 लॉन्च किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लावा का यह फोन मोटर साईकल के हेलमेट जितना ही मजबूत है।
हेलमेट सी मजबूती
लावा ए7 को कंपनी ने बाईक के हेलमेट जितना मजबूत बनाया है। इस फोन के निर्माण में दरअसल लावा ने पॉलीकार्बोनेट मैटेरियल का उपयोग किया है। आपको बता दें कि यही वह धातु है जिसका उपयोग हेलमेट बनाने के लिए किया जाता है। इसी प्रद्धार्थ के चलते लावा ए7 को हेलमेट जैसी मजबूती प्राप्त हुई है। सॉलिड बॉडी के साथ ही लावा ए7 ऐसा डिजाईन दिया गया है जो हथेली में फिट बैठता है।

लावा ए7 स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से लावा ए7 को 2.4-इंच की कलर डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन स्क्रीन के नीचे अल्फ़ान्यूमैरिक कीपैड मौजूद है। कंपनी की ओर से फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा भी दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। लावा ए7 32जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की फोटोज़ के साथ ही इस फोन में वीडियो व गाने भी सेव़ किए जा सकते हैं।
लावा ए7 एक डुअल सिम फोन है। कंपनी की ओर से फोन में मल्टी लैग्वेंज तकनीक भी दी गई है जिसके चलते लावा ए7 में 22 क्षेत्रिय भाषाओं में मैसेज लिखें व पढ़ें जा सकते हैं। यह फोन 1000 कॉन्टेक्ट सेव़ करने की क्षमता रखता है। लावा ए7 में मनोरंजन के लिए वायरलेस एफएम भी दिया गया है। यह फोन कॉल रिकॉर्डिंग और टॉर्च लाईट जैसे फीचर्स से लैस हैं।
6जीबी रैम, 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम30
पावर बैकअप के लिए लावा ए7 में 1750एमएएच की बैटरी दी गई है जो कपंनी के दावेनुसार सुपर बैटरी मोड के साथ 6 दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से लावा ए7 की कीमत सिर्फ 1599 रुपये रखी गई है। इस दमदार फीचर फोन को ब्लू-सिल्वर तथा आइवरी व्हाईट कलर में खरीदा जा सकता है।
4,000एमएएच बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्सी ए10 की फोटो हुई लीक, जल्द देगा बाजार में दस्तक
लावा फीचर फोन के प्रोडक्ट हेड तेजिंद्रर सिंह के अनुसार, ‘लावा ए7 के जरिये कंपनी ने फीचर फोन को सुपर डुरैबल बनाया है। लावा ए7 बेहद ही सुंदर डिजाईन के साथ ही शानदार बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए लावा अपनी प्रोडक्ट क्वॉलिटी, फीचर्स और बजट फ्रैंडली फोन बनाने को प्रतिबद्ध है‘


















