लेनोवो का सस्ता स्मार्टफोन Lenovo A7 आया सामने, लो बजट में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Lenovo-K10.jpg

Lenovo ने पिछले साल भारत में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत Lenovo A6 Note स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह एक एंट्री लेवल डिवाईस था जो लो बजट में लॉन्च हुआ था। खबर आ रही है कि लेनोवो अब भारत में अपनी इस सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लेनोवो ए सीरीज़ का ही एक नया स्मार्टफोन Lenovo A7 अब सामने आया है। लेनोवो के इस मोबाइल को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जहांं फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Lenovo A7 की गूगल प्ले लिस्टिंग को सबसे पहले प्राइज़बाबा द्वारा स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। वेबसाइट पर फोन को AK47 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले फोटो की ही बात करें तो यहां फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। फोटो में Lenovo A7 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो ‘यू’ शेप की है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है।

लेनोवो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में इस फोन का स्क्रीन तो नहीं बताया गया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि फोन की डिसप्ले 1560 x 702 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी और 320डीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली होगी। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर बना दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में स्प्रैडट्रम एससी9863ए चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। Lenovo A7 को यहां 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर जीई8322 जीपीयू दिए जाने का खुलासा हुआ है।

Lenovo A6 Note

लेनोवो ए6 नोट की बात करें तो इस फोन में 6.09-इंच के एचडी+ डिसप्ले दी गई है। जो कि 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। वहीं, डिसप्ले K10 Note की तरह वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया है। डिवाइस में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 40MP कैमरा और कागज की तरह मुड़ने वाला Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

इसके अलावा लेनोवो के6 नोट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही यह फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ यह एक डुअल कैमरा फोन है। इसके रियर पर दो 13-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।