
टेक कंपनी लेनोवो के हाल ही में भारत में अपने आगामी स्मार्टफोन के7 नोट का टीज़र जारी किया है, जिसमें फोन के जल्द लॉन्च की बात कही गई है। वहीं अभी से लेनोवो के8 नोट को लेकर भी लीक सामनें आया है जिसमें इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके प्रोसेसर का जिक्र किया गया है।
आप नहीं हैं जियो के प्राइम मेंबर तो नहीं मिलेगा कोई प्लान
बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लेनोवो के8 नोट को लिस्ट किया गया है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन की समस्त जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फोन की कोर स्कोरिंग के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग में लेनोवो के इस डिवाईस को सिंगल-कोर में जहां 1659 प्वाइंट मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इसने 4844 प्वाइंट पाये हैं।

इस लिस्टिंग के अनुसार लेनोवो के8 नोट को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 7.1.1 नुगट के साथ पेश किया जाएगा तथा यह डिवाईस 1.39गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स20 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार लेनोवो के8 नोट में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी।
शटरशिल्ड डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ मोटो ज़ेड 2 फोर्स, नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन
बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जाती के8 नोट की स्पेसिफिकेशन्स को महज़ एक लीक के तौर पर ही लिया जा रहा है। वहीं लेनोवो द्वारा अब तक भारत में पेश किए जाने वाले के7 नोट के लॉन्च की तारीख भी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है अगस्त के पहले सप्ताह में यह फोन बाजार में उतारा जा सकता है।



















