लेनोवो का हाईएंड डिवाईस के8 नोट 9 अगस्त को होगा लॉन्च, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

Join Us icon

टेक कंपनी लेनोवो ने आॅफिशियल जानकारी दे दी है कि वह अगस्त की 9 तारीख को अपना आगामी हाईएंड डिवाईस के8 नोट भारत में लॉन्च करने जा रही है। लेनोवो के8 नोट के लिए कंपनी द्वारा मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए है। लेनोवो का यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए भारत में शुरू हुई प्री-रजिस्ट्रेशन

लेनोवो द्वारा के8 नोट को हैशटैग किलर नोट के साथ प्रोमोट किया जा रहा है। वहीं ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया द्वारा भी लेनोवो के8 नोट की लिस्टिंग के साथ यह साफ कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन अमेज़न पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि फोन की सेल की शुरूआत कब से होगी इस बारें में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

lenovo-k8-note

लेनोवो के8 नोट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह डिवाईस एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर पेश किया जाएगा तथा जो 1.39गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स20 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार लेनोवो के8 नोट में 4जीबी या 3जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी।

एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 147 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा

बहरहाल अभी फोन की लॉन्च डेट के अलावा कंपनी की ओर से के8 नोट को लेकर कोई भी आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन किस कीमत पर लॉन्च होगा और भारतीय बाजार में कब से सेल के​ लिए उपलब्ध होगा इसके लिए 9 अगस्त का इंतजार करना होगा।