
टेक कंपनी एलजी अपनी ‘वी’ सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। पिछले दिनों जहां खबर आई थी कि एलजी अपना नया डिवाईस वी30 बर्लिन में होने वाले आईएफए ईवेंट के दौरान 31 अगस्त को लॉन्च करेगी वहीं एक ताजा लीक के इस फोन के बैक कवर की फोटो सामनें आई है जिससे कुछ हद तक फोन के डिजाईन व फीचर्स की जानकारी मिली है।
लॉन्च से पहले नोकिया 8 की फोटो आई सामनें, देखें कैसा होगा नोकिया का यह स्मार्टफोन
एंडरॉयड प्योर ने एलजी वी30 स्मार्टफोन के कवर की फोटोज़ को शेयर किया है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर, उपरी पैनल पर आॅडियो जैक तथा नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट देखा जा सकता है।
एलजी वी30 को लेकर अबतक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन ग्लास पैनल के साथ क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी होने की उम्मीद है।
सिर्फ 999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया फोन, क्या आप लेंगे इसे
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं ग्लास पैनल होने के चलते माना जा रहा है कि एलजी का यह फोन वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। बहरहाल वी30 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन कहा जा सकता है कि इस फोन के जरिये एलजी हाईएंड डिवाईस की लीग में अपना सिक्का भी जमाना चाहती है।




















