रियलमी ला रही है बेहद ही सस्ता एंडरॉयड ‘गो’ फोन Realme C21Y, कीमत हो सकती है 5,000 रुपये के करीब

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Realme-C21-3.jpg

Realme के बारे में कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज़ के एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme C21Y नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन RMX3261 मॉडल नंबर के साथ कई वेबसाइट्स पर लिस्ट भी हो चुका है। वहीं आज रियलमी सी21वाई को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि यह मोबाइल Realme द्वारा ‘Android Go’ फोन के रूप में मार्केट में उतारा जाएगा और इस स्मार्टफोन कीमत 5,000 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।

Realme C21Y को लेकर अभी कंपनी ने तो कोई जानकरी नहीं दी है लेकिन लीक के जरिये रियलमी सी21वाई की अहम डिटेल सामने आई है। टिपस्टर द्वारा ट्वीट के जरिये रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की गई है जिसके साथ-साथ फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलास कर दिया गया है। लीक के अनुसार यह फोन कुछ ही दिनों में वियतनाम में लॉन्च कर दिया जाएगा जो कंपनी के पहले एंडरॉयड ‘गो’ स्मार्टफोन के रूप में एंट्री लेगा।

Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो विभिन्न लीक्स और लिस्टिंग में यह खुलासा हो चुका है कि कंपनी अपने इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर पेश करेगी तथा इस फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी। बताया गया है कि यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Realme C21Y को लेकर बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो ‘गो’ ओएस पर काम करेगा। यानी इस फोन में गूगल ऐप्स की गो सर्विसेज मिलेगी जो कम रैम और स्टोरेज पर भी बिना लैग के काम कर पाएगी। वहीं साथ ही इस तरह ही ऐप्स इंटरनेट डाटा की खपत भी कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Unisoc T610 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola का नया दांव, लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Motorola Moto G Stylus

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21वाई में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C21Y स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Realme C21Y को लेकर बताया गया है कि यह डुअल सिम फोन होगा जो डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, microUSB और 3.5mm audio jack जैक के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। चर्चा है कि यह फोन black और blue कलर में लॉन्च होगा और फोन की कीमत बेहद कम होगी।