Google ने बैन किया Squid Game के नाम पर बने ये फर्जी ऐप, आप भी कर दें तुरंत डिलीट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/squid-games-feat.jpeg

Netflix की लेटेस्ट कोरियाई ड्रामा सीरीज़ Squid Game इस समय का सबसे पॉपुलर ओटीटी शो है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुए इस शो की कमाई 891 मिलियन डॉलर पार हो गई है। इसी को देखते हुए अब हैकर्स भी स्क्विड गेम की पॉप्युलैरिटी का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। दरअसल, हैकर्स ने उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने के लिए एक स्क्वीड गेम-थीम वाले ऐप का उपयोग किया, जिसमें वह यूजर्स की महत्वपूर्ण जानकारी चुरा रहे थे। हालांकि, Google द्वारा एंड्रॉइड मार्केटप्लेस से इस ऐप को हटा दिया गया है। लेकिन, अगर आपके फोन में भी यह ऐप मौजूद है तो तुरंत इसे डिलीट कर दें।

Squid Game Fake App

एक सुरक्षा फर्म ईएसईटी के साइबर सुरक्षा शोधकर्ता लुकास Stefanko ने पाया कि ऐप ‘स्क्विड वॉलपेपर 4के एचडी’ कुख्यात जोकर मैलवेयर है, जिसका इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं के स्मार्टफोन को संक्रमित करने के लिए किया जा रहा था। ‘जोकर’ मैलवेयर को पहले भी Google Play Store पर देखा जा चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब इसे स्क्विड गेम-थीम वाले ऐप का उपयोग करके फैलाया जा रहा है। Stefanko का कहना है कि Google द्वारा इसे हटाने से पहले ही ऐप को 5,000 से अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका था। इसे भी पढ़ें: Netflix ने Amazon Prime को भी छोड़ा पीछे, इस मामले में कर दिया कमाल

हालांकि जिन एंड्रॉइड यूजर्स ने ऐप डाउनलोड किया होगा, उन्हें इसे तुरंत अपने डिवाइस से हटा देना चाहिए क्योंकि उनके लिए खतरा अभी भी बना हुआ है। साथ ही, भविष्य में ऐसे किसी भी ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहना चाहिए। आपको बता दें कि अभी भी Play Store पर 200 से अधिक स्क्विड गेम-थीम वाले ऐप उपलब्ध हैं, जो विज्ञापनों से भारी कमाई कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के लॉन्च से पहले लीक हुई ये महत्वपूर्ण जानकारी, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो

Squid Game की कहानी

इस सीरीज की कहानी ऐसे लोगों पर आधारित हैं जो कर्ज में डूबे हुए हैं। इन लोगों को पैसे का लालच देकर एक गेम में पार्टिसिपेट करने के लिए कहा जाता है. जिसके बाद ये लोग कोरियाई गेम में हिस्सा लेते हैं। वहीं, इस गेम में हिस्सा लेने वाले सभी पार्टिसिपेट एक के बाद एक मारे जाते हैं। आखिर में बचने वाला इसका विजेता बनता है, जिसे इनाम के तौर पर 38.7 मिलियन डॉलर की राशि दी जाती हैं।