रेडमी नोट 7 को टक्कर देने आ रहा मीजू का 48-मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, 6 मार्च को होगा लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मीजू ने हाल ही में एक बटनलेस स्मार्टफोन मीूज जीरो लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपने अगले फोन को लॉन्च की तैयारी में जुट गई है। मेजू का अपकमिंग फोन शाओमी के स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में अगले महीने 6 मार्च को पेश करेगी।

कंपनी ने वीबो पर इस बात की घोषणा की थी कि 6 मार्च, 2019 को चीन में होने वाले इवेंट में मीजू नोट 9 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि स्मार्टफोन से जुड़े कोई डीटेल्स इसके साथ शेयर नहीं किए गए, लेकिन सामने आई तस्वीर से लग रहा है कि यह फोन गेमिंग डिवाइस होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है।

वीबो पर जारी किए गए पोस्टर को देखकर लग रहा है कि यह फोन गेमिंग-सेंट्रिक होगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन से जुड़े कई काफी समय से सामने आ रहे हैं, जिसमें स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी मिली है। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

लीक्स के अनुसार मीजू नोट 9 में 6.2-इंच का फुच एचडी प्लस डिसप्ले 2244X1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 2Ghz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पावर्ड हो सकता है, साथ ही इसमें 6GB की रैम मिलेगी। स्टोरेज के लिए फोन को 64जीबी व 128जीबी ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। पवार बैकएप के लिए स्मार्टफोन में 4,100mAh की बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here